Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting 2026 Live: राजस्थान में 162 निकायों में हुआ अभी तक 72 प्रतिशत से अधिक मतदान
LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - जानिए पहले चरण में कहां कितना हुआ मतदान - भीलवाड़ा नगर निगम वार्ड 55 में रिटायर्ड पटवारी महेश चंद्र तिवाडी को गोद में ले जाते प्रकाश शर्मा - Rajasthan Nikay chunav V…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
LIVE NOW
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- जानिए पहले चरण में कहां कितना हुआ मतदान
- भीलवाड़ा नगर निगम वार्ड 55 में रिटायर्ड पटवारी महेश चंद्र तिवाडी को गोद में ले जाते प्रकाश शर्मा
- Rajasthan Nikay chunav Voting: फर्जी मतदान के मुद्दे पर गर्माई सियासत
- जानिए जयपुर में कितना हुआ मतदान
- अजमेर में शाम छह बजे तक जानें कितना हुआ मतदानराजस्थान में निकाय चुनाव के प्रथम चरण में शाम 6 बजे तक अजमेर क्षेत्र की विभिन्न नगर पालिकाओं में कुल 71,820 मतदाताओं ने वोट डाले, जिसके साथ ही यहाँ का औसत मतदान प्रतिशत 81.69% दर्ज किया गया। इसमें सर्वाधिक 89.22% मतदान नसीराबाद नगर पालिका (6,097 वोट) में हुआ, जिसके बाद पीसांगन में 86.73% (12,227 वोट), सरवाड़ में 85.96% (14,040 वोट), सावर में 80.64% (7,235 वोट) और टांटोटी में 75.24% (4,403 वोट) वोटिंग दर्ज की गई; वहीं केकड़ी नगर पालिका में कुल 27,818 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहाँ का अंतिम मतदान प्रतिशत 77.64% रहा।
- दूसरे चरण के लिए चुनावी प्रचार का शोर थमाराजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनावी प्रचार का शोर पूरी तरह थम गया है। चुनाव आयोग के नियमानुसार अब प्रत्याशियों के रैली निकालने और जनसभाएं आयोजित करने पर पूरी तरह रोक रहेगी, हालांकि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से व्यक्तिगत जनसंपर्क कर सकेंगे। दूसरे चरण के लिए आगामी 11 सितम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- डीडवाना निर्दलीय विधायक ने लगाया प्रशासन और कांग्रेस पर आरोप
- अलवर पर बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर नोट बांटने का आरोप
- राजस्थान में लव जिहाद की समस्या का समाधान हमने कर दिया: CM भजनलाल शर्मा
- दौसा कलेक्टर पहुंची जायजा लेने
- दौसा निकाय चुनाव: डीएम सौम्या झा ने लिया जायजानिकाय चुनाव के दौरान दौसा की जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सौम्या झा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बांदीकुई, बसवा, भांडारेज, महवा, सिकराय और मंडावर क्षेत्र के अनेक मतदान केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उन्होंने अधिकारियों से ईवीएम (EVM) को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम्स की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।
- दौसा निकाय चुनाव 2026: पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित पहुंचे बांदीकुई, बोले अभी तक शांतिपूर्ण मतदानदौसा जिले के बांदीकुई और बसवा में निकाय चुनाव के दौरान पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने खुद मोर्चा संभालते हुए विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने जागीर बांदीकुई, मंडी और वन विभाग कार्यालय स्थित पोलिंग बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। मीडिया से बातचीत में एसपी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे तक क्षेत्र में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण के चुनाव निपटने के साथ ही अब दूसरे चरण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं और आगामी चरण में भी पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।
- जानें पूरे राजस्थान में तीन बजे तक मतदान की स्थिति
- जयपुर में जानिए किस निकाय में हुई कितनी वोटिंग
- कोटा - बूंदी में भी हुआ बंपर मतदानराजस्थान के हाडौती अंचल के बूंदी और कोटा जिलों के विभिन्न निकायों में मतदान का रुझान काफी अच्छा रहा है। बूंदी जिले की बात करें तो इंदरगढ़ नगर पालिका 73.99 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि देई नगर पालिका में 68.13 प्रतिशत केशवरायपाटन में 67.35 प्रतिशत और बूंदी नगर परिषद क्षेत्र में 57.46 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं दूसरी ओर, कोटा जिले में सुकेत नगर पालिका 72.32% मतदान के साथ शीर्ष पर रही, जिसके बाद इटावा में 71.73 प्रतिशत, रामगंजमंडी में 69.35 प्रतिशत, सांगोद में 69.24प्रतिशत और सुल्तानपुर नगर पालिका में 67.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- अलवर में जानिए अभी तक कितना हुआ मतदानअलवर जिले में निकाय चुनाव के तहत जारी वोटिंग में दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में मतदाताओं का मिला-जुला रुझान देखने को मिला है। जहां अलवर नगर निगम क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 52 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, वहीं ग्रामीण और कस्बाई निकायों में लोगों ने अधिक उत्साह दिखाते हुए भारी मतदान किया। इसमें बहादुरपुर नगर पालिका 80 प्रतिशत वोटिंग के साथ सबसे आगे रही, जबकि नौगांवा में 78 प्रतिशत, मालाखेड़ा में 76 प्रतिशत और रामगढ़ नगर पालिका में 73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- अजमेर में तीन बजे तक जानें कितना हुआ मतदानअजमेर जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में औसतन 68.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जहां कुल 59,874 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें सर्वाधिक 79.32% (5,421 वोट) वोटिंग नसीराबाद नगर पालिका में हुई, जिसके बाद सरवाड़ में 71.62% (11,699 वोट), पीसांगन में 70.27% (9,907 वोट), सावर में 68.07% (6,107 वोट), और टांटोटी नगर पालिका में 68.06% (3,983 वोट) मतदान रिकॉर्ड किया गया। वहीं केकड़ी नगर पालिका में सबसे ज्यादा कुल 22,761 वोट पड़े, जो कि 63.53% मतदान प्रतिशत रहा।
- जयपुर के जिला कलक्टर संदेश नायक पहुंचे खेजड़ोली, लिया जायजाजयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने खेजड़ोली का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
- जोधपुर की निकायों में भी वोटिंग का जोर, जानें कितने प्रतिशत हुआ मतदानजोधपुर जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में दोपहर 3 बजे तक भारी मतदान दर्ज किया गया है. बालेसर नगर पालिका 82% से अधिक मतदान के साथ सबसे आगे बनी हुई है। यहां बालेसर नगर पालिका में 82.04, तिवरी नगर पालिका में 81.42, माथानिया नगर पालिका में 79.45 और भोपालगढ़ नगर पालिका: 74.52 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- नगर निगम में कम मतदानछोटे कस्बों और नगर पालिकाओं के मुकाबले बड़े नगर निगम क्षेत्रों में वोटिंग की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी दर्ज की गई है। दोपहर 3 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार बड़े शहरों में मतदाता कम संख्या में बूथों तक पहुंचे हैं। यहां दोपहर तीन बजे तक भरतपुर नगर निगम में 58.17, भीलवाड़ा नगर निगम में 49.44, बीकानेर नगर निगम में 44.31 प्रतिशत और अलवर नगर निगम में 39.90 प्रतिशत वोटिंग हुई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


