होमक्राइमRajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting 2026 Live: राजस्थान में 162 निकायों में हुआ अभी तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान
क्राइम

Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting 2026 Live: राजस्थान में 162 निकायों में हुआ अभी तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - जानें पूरे राजस्थान में तीन बजे तक मतदान की स्थिति - जयपुर में जानिए किस निकाय में हुई कितनी वोटिंग - कोटा - बूंदी में भी हुआ बंपर मतदानराजस्थान के हाडौती अंचल के बू…

Navbharat Times के अनुसार9 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting 2026 Live: राजस्थान में 162 निकायों में हुआ अभी तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- जानें पूरे राजस्थान में तीन बजे तक मतदान की स्थिति

- जयपुर में जानिए किस निकाय में हुई कितनी वोटिंग

- कोटा - बूंदी में भी हुआ बंपर मतदानराजस्थान के हाडौती अंचल के बूंदी और कोटा जिलों के विभिन्न निकायों में मतदान का रुझान काफी अच्छा रहा है। बूंदी जिले की बात करें तो इंदरगढ़ नगर पालिका 73.99 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि देई नगर पालिका में 68.13 प्रतिशत केशवरायपाटन में 67.35 प्रतिशत और बूंदी नगर परिषद क्षेत्र में 57.46 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं दूसरी ओर, कोटा जिले में सुकेत नगर पालिका 72.32% मतदान के साथ शीर्ष पर रही, जिसके बाद इटावा में 71.73 प्रतिशत, रामगंजमंडी में 69.35 प्रतिशत, सांगोद में 69.24प्रतिशत और सुल्तानपुर नगर पालिका में 67.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

- अलवर में जानिए अभी तक कितना हुआ मतदानअलवर जिले में निकाय चुनाव के तहत जारी वोटिंग में दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में मतदाताओं का मिला-जुला रुझान देखने को मिला है। जहां अलवर नगर निगम क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 52 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, वहीं ग्रामीण और कस्बाई निकायों में लोगों ने अधिक उत्साह दिखाते हुए भारी मतदान किया। इसमें बहादुरपुर नगर पालिका 80 प्रतिशत वोटिंग के साथ सबसे आगे रही, जबकि नौगांवा में 78 प्रतिशत, मालाखेड़ा में 76 प्रतिशत और रामगढ़ नगर पालिका में 73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

- अजमेर में तीन बजे तक जानें कितना हुआ मतदानअजमेर जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में औसतन 68.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जहां कुल 59,874 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें सर्वाधिक 79.32% (5,421 वोट) वोटिंग नसीराबाद नगर पालिका में हुई, जिसके बाद सरवाड़ में 71.62% (11,699 वोट), पीसांगन में 70.27% (9,907 वोट), सावर में 68.07% (6,107 वोट), और टांटोटी नगर पालिका में 68.06% (3,983 वोट) मतदान रिकॉर्ड किया गया। वहीं केकड़ी नगर पालिका में सबसे ज्यादा कुल 22,761 वोट पड़े, जो कि 63.53% मतदान प्रतिशत रहा।

- जयपुर के जिला कलक्टर संदेश नायक पहुंचे खेजड़ोली, लिया जायजाजयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने खेजड़ोली का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

- जोधपुर की निकायों में भी वोटिंग का जोर, जानें कितने प्रतिशत हुआ मतदानजोधपुर जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में दोपहर 3 बजे तक भारी मतदान दर्ज किया गया है. बालेसर नगर पालिका 82% से अधिक मतदान के साथ सबसे आगे बनी हुई है। यहां बालेसर नगर पालिका में 82.04, तिवरी नगर पालिका में 81.42, माथानिया नगर पालिका में 79.45 और भोपालगढ़ नगर पालिका: 74.52 प्रतिशत मतदान हुआ है।

- नगर निगम में कम मतदानछोटे कस्बों और नगर पालिकाओं के मुकाबले बड़े नगर निगम क्षेत्रों में वोटिंग की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी दर्ज की गई है। दोपहर 3 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार बड़े शहरों में मतदाता कम संख्या में बूथों तक पहुंचे हैं। यहां दोपहर तीन बजे तक भरतपुर नगर निगम में 58.17, भीलवाड़ा नगर निगम में 49.44, बीकानेर नगर निगम में 44.31 प्रतिशत और अलवर नगर निगम में 39.90 प्रतिशत वोटिंग हुई।

- डीग जिले की निकायों में बंपर वोटिंग, सीकरी और पहाड़ी 86 प्रतिशत पारजयपुर: डीग जिले की नगर पालिकाओं में मतदाताओं का रिकॉर्ड तोड़ रुझान देखने को मिल रहा ह। दोपहर 3 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार जिले की दो नगर पालिकाओं में वोटिंग 86 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है।यहां सीकरी नगर पालिका में 86.25 प्रतिशत, पहाड़ी नगर पालिका में 86.03 प्रतिशत और कामां नगर पालिका में 71.23 प्रतिशत रहा है।

- कई नगर पालिकाओं में 80% का आंकड़ा पार, ग्रामीण व छोटे शहरों में जबरदस्त उत्साहनिकाय चुनाव-2026 में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश की कई नगर पालिकाओं में मतदान का प्रतिशत 80% के पार पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार बालोतरा के गुढ़ामलानी में 81.90 प्रतिशत मतदान, जोधपुर की तिवरी नगर पालिका में 81.42 प्रतिशत, जयपुर के कानोता 81.37% और अलवर के बहादुरपुर 80.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।

- धौलपुर के सैंपऊ में जानें कितना हुआ मतदानराजस्थान के धौलपुर की सैंपऊ नगर पालिका 86.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। 3 बजे तक आए आंकड़ों में धौलपुर में सभी स्थानों पर अच्छी वोटिंग देखने को मिली है। इधर आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ में भी अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है। यहां अरनौद नगर पालिका 83.99 प्रतिशत मतदान होने की अभी तक जानकारी सामने आई है।

- सीकर के रींगस में 102 साल बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

- डीग की सीकरी में सबसे ज्यादा 86.25 प्रतिशत मतदानराजस्थान निकाय चुनाव-2026 के पहले चरण का मतदान लगातार जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर 3 बजे तक के वोटिंग आंकड़े जारी कर दिए हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में जबरदस्त वोटिंग देखने को मिल रही है। डीग जिले की सीकरी नगर पालिका में सबसे अधिक 86.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं पहाड़ी नगर पालिका में भी 86.03 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट का प्रयोग किया है। अन्य निकायों में भी वोटिंग का रुझान काफी अच्छा है।

- जयपुर के दूदू में दो पक्षों में मारपीट और हंगामे की खबर

- राजस्थान के सभी निकायों में जानें अब तक कितना हुआ मतदान

- जयपुर के दूदू में मारपीट के बाद हुआ लाठीचार्जजयपुर के दूदू में बिंजोलाव गांव की सरकारी स्कूल के बूथ नंबर एक पर वार्ड एक के निर्दलीय प्रत्याशी सलीम और कांग्रेस उम्मीदवार इशाक के समर्थकों में फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर हाथापाई हो गई। इसने पुलिस के बाद यहां हल्का लाठीचार्ज किया।

- बीगोद नगर पालिका में 67.53% की बंपर वोटिंग, भीलवाड़ा नगर निगम में 36.67% पोलिंगभीलवाड़ा जिले के दो प्रमुख निकायों- नगर निगम भीलवाड़ा और नगर पालिका बीगोद में दोपहर 1:00 बजे तक मतदान के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जहां बीगोद कस्बाई क्षेत्र में मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं भीलवाड़ा शहर (नगर निगम) में मतदान की गति तुलनात्मक रूप से सुस्त दर्ज की गई है।

नगर पालिका बीगोद- कुल वोट पड़े: 9,235

- मतदान प्रतिशत: 67.53%

- नगर निगम भीलवाड़ा:

- कुल वोट पड़े: 1,08,783

- मतदान प्रतिशत: 36.67%

भीलवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में सुबह की सुस्ती के बाद दोपहर में धूप ढलने के साथ ही बूथों पर मतदाताओं की कतारें फिर से लंबी होनी शुरू हो गई हैं।

- प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 50.38% मतदानराजस्थान निकाय चुनाव के प्रथम चरण के तहत दोपहर 1:00 बजे तक का राज्य-स्तरीय आधिकारिक आंकड़ा सामने आ गया है। प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में दोपहर 1 बजे तक औसतन 50.38% मतदान दर्ज किया जा चुका है। डीग जिले की सीकरी नगर पालिका में मतदाताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जहां दोपहर 1 बजे तक ही रिकॉर्ड 81.28% वोटिंग दर्ज की जा चुकी है। बड़े शहरों के सुस्त वोटिंग ट्रेंड के कारण भीलवाड़ा नगर निगम में पोलिंग सबसे धीमी रही, जहां दोपहर 1 बजे तक केवल 36.67% मतदान ही हो सका।

- रेनवाल में वोटिंग का अनूठा उत्साह: दोपहर तक निपटाई वोटिंग, सेल्फी पॉइंट्स पर छाया उल्लास- किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका क्षेत्र में मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और दोपहर तक अधिकांश नागरिक अपना वोट डाल चुके थे। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर बनाए गए विशेष 'सेल्फी पॉइंट्स' पर वोट डालने के बाद युवा और बुजुर्ग फोटो खिंचवाकर अपनी उंगली पर लगी स्याही फ्लॉन्ट करते हुए बेहद उत्साहित नजर आए।

- 162 निकायों में दोपहर 1 बजे तक का जानें वोटिंग प्रतिशत- राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में दोपहर 1:00 बजे तक का राज्यस्तरीय मतदान आंकड़ा सामने आ चुका है। ग्रामीण व कस्बाई निकायों में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हो रही है। - राज्य के टॉप वोटिंग वाले निकाय:

- सीकरी नगर पालिका (डीग): 81.28%

- सैंपऊ नगर पालिका (धौलपुर): 75.50%

- पहाड़ी नगर पालिका (डीग): 75.44%

- गुड़ामालानी नगर पालिका (बाड़मेर): 72.58%

- कानोता नगर पालिका (जयपुर): 71.67%

- प्रमुख नगर निगमों का हाल - भरतपुर नगर निगम: 44.50%

- बीकानेर नगर निगम: 44.31%

- अलवर नगर निगम: 39.90%

- भीलवाड़ा नगर निगम: 36.67%

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें