होमक्राइमRajasthan Nikay Chunav LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में नाम वापसी का काउंटडाउन शुरू, बागियों को मनाने में जुटी BJP-कांग्रेस
क्राइम

Rajasthan Nikay Chunav LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में नाम वापसी का काउंटडाउन शुरू, बागियों को मनाने में जुटी BJP-कांग्रेस

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - बोर्ड समितियों में पद का दिया जा रहा आश्वासन- पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि जो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान से हटने को तैयार हो रहे हैं, उन्हें भविष्य में मनोनीत पार्षद और…

Navbharat Times के अनुसार3 सितंबर 2026 को 01:33 am बजे
Rajasthan Nikay Chunav LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में नाम वापसी का काउंटडाउन शुरू, बागियों को मनाने में जुटी BJP-कांग्रेस

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- बोर्ड समितियों में पद का दिया जा रहा आश्वासन- पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि जो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान से हटने को तैयार हो रहे हैं, उन्हें भविष्य में मनोनीत पार्षद और नगर निगम की शक्तिशाली समितियों में जगह देने का फॉर्मूला दिया जा रहा है।

- RO दफ्तरों पर सुरक्षा कड़ीदोपहर में नाम वापसी के दौरान होने वाली संभावित गहमागहमी को देखते हुए जयपुर के सभी रिटर्निंग ऑफिसर (RO) सेंटरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

- आरक्षित वार्डों में सुलह कराने पर विशेष जोर- जयपुर में 33% महिला आरक्षण और श्रेणीबद्ध बदलाव के कारण कई दिग्गजों का टिकट कटा था। पार्टी आलाकमान ऐसे नेताओं को मनाकर उनकी पत्नियों या परिजनों के समर्थन में नाम वापस कराने का प्रयास कर रहा है।

- बागी पूर्व पार्षदों के घर पहुंच रहे जिला पदाधिकारी- टिकट कटने से नाराज होकर पर्चा भरने वाले पूर्व पार्षदों को साधने के लिए स्थानीय विधायक और जिलाध्यक्ष खुद उनके घर पहुँचकर मान-मनौव्वल में लगे हैं।

- जयपुर नगर निगम: 338 आवेदन खारिज होने के बाद बदला गणितस्क्रूटनी प्रक्रिया में जयपुर के 1378 नामांकनों में से 338 पर्चे निरस्त किए गए हैं। तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कई बागियों का पत्ता पहले ही कट चुका है, जिससे मुख्य मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

- सुबह से ही एक्टिव हुए दोनों दलों के कंट्रोल रूम- जयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर में भाजपा व कांग्रेस के बड़े नेता सुबह से ही वॉर रूम में बैठकर निर्दलीय प्रत्याशियों और बागियों को फोन कर नाम वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

- गुड मॉर्निंग राजस्थान! शुरू हुआ नाम वापसी का निर्णायक दिनप्रदेश के 309 निकायों में आज का दिन बेहद अहम है। दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 1007 प्रत्याशियों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें