Rajasthan Nikay Chunav LIVE: जयपुर में बीजेपी के 'कमल' पर बागी पड़े ढीले, वार्ड 72 में कांग्रेस की बगावत खत्म, पढ़ें ताजा राजनीतिक हलचल
LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - जयपुर में कांग्रेस के 3 बागी प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी को दिया समर्थनजयपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड संख्या 72 से कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर आई है। टि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
LIVE NOW
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- जयपुर में कांग्रेस के 3 बागी प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी को दिया समर्थनजयपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड संख्या 72 से कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर आई है। टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं तीन बागी प्रत्याशियों—कविता असवाल (निवर्तमान पार्षद की पत्नी), शकुंतला वर्मा और संपति कानाराम रैगर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। तीनों ही अब कांग्रेस प्रत्याशी सुमन रमेश भाटी के पक्ष में प्रचार करेंगी।
- 'कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर हमला निंदनीय', केंद्रीय मंत्री बोले- राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं
- 'बीकानेर की भाईचारे वाली संस्कृति के खिलाफ है ऐसी हिंसा': केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवालबीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुई मारपीट की घटना पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बीच इस तरह का दुर्व्यवहार और हमला बीकानेर की सौहार्दपूर्ण संस्कृति और परंपरा के बिल्कुल खिलाफ है।
- 'भाजपा को अपना रवैया सुधारने की जरूरत', राम मंदिर ट्रस्ट CEO नियुक्ति पर बोले खाचरियावासप्रताप सिंह खाचरियावास ने कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल प्रशासनिक नियुक्तियों से मूल जवाबदेही से ध्यान नहीं भटकाया जा सकता। भाजपा को अपना तरीका और रवैया सुधारने की जरूरत है, ताकि राम भक्तों और देश की जनता का भरोसा और आस्था बनी रहे।
- खाचरियावास बोले- भाजपा के गैर-जिम्मेदाराना बयान चिंताजनक
- 'राम मंदिर में चोरी की घटना से लोगों की आस्था को चोट पहुंची': प्रताप सिंह खाचरियावासपूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ पद पर नियुक्ति के बीच कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा और मंदिर प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस भगवान राम के नाम पर लोग मर्यादा, सत्य और ईमानदारी की कसम खाते हैं, उनके मंदिर में चोरी की घटना ने देशवासियों की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है।
- 'बीजेपी दर्ज करेगी ऐतिहासिक जीत', विधायक संजय उपाध्याय का दावा
- विधायक संजय उपाध्याय निकाय चुनाव पर बोले- राज्य में बनेगी विकास की लहरसांगानेर में नगर निगम चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन में प्रदेश की जनता विकास के एजेंडे के साथ मजबूती से खड़ी है। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान विधायक संजय उपाध्याय ने निकाय चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान माहौल से यह स्पष्ट है कि जनता विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है। भाजपा केवल जयपुर ही नहीं, बल्कि राजस्थान के सभी नगर निगमों में ऐतिहासिक बहुमत हासिल करेगी।
- भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल बागी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने पर बोले
- 'जयपुर नगर निगम में प्रचंड बहुमत से खिलेगा कमल', अमित गोयल का बड़ा दावा- नाम वापसी की समयसीमा के बीच माहौल को पूरी तरह सकारात्मक बताते हुए जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि शहर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बागी कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़े हो रहे हैं और सभी के एकजुट प्रयास से जयपुर नगर निगम के पूरे बोर्ड में भारी जनादेश के साथ एक बार फिर भाजपा का 'कमल' खिलना तय है।
- अमित गोयल बोले- बागी नेता वापस ले रहे नामांकन- अमित गोयल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' और 'विश्व गुरु' बनाने के संकल्प से जुड़ा हुआ है। जब पार्टी के सामने राष्ट्रीय लक्ष्य आते हैं, तो कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं पीछे छूट जाती हैं और सभी मिलकर संगठन की मजबूती और जीत के लिए एक साथ काम करने में जुट जाते हैं।
- बागी उम्मीदवारों के नाम वापसी पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल- जयपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी से बगावत कर नामांकन भरने वाले कार्यकर्ताओं के नाम वापसी पर जयपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचार-आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं के दिल में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना बसती है। चुनाव लड़ने की इच्छा स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी का हित हमेशा सर्वोपरि रहता है।
- महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ भी जांच के दायरे में, 2 दिन में मांगी रिपोर्ट- बीकानेर में हुई मारपीट के मामले में महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। संगठन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 दिनों के भीतर पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
- मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कांग्रेसी, थाने के बाहर धरने पर बैठे मदन मेघवाल- 4 आरोपियों के पकड़े जाने के बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ है। मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और देहात अध्यक्ष बिशनाराम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
- PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का कड़ा एक्शन, पूर्व पार्षद दीपक और मोहित अरोड़ा 6 साल के लिए निष्कासित- घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सख्त कदम उठाया है। अनुशासनहीनता और हिंसा के आरोप में पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
- बीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी डिटेनबीकानेर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
- बीजेपी ने कांग्रेस को निकाय चुनाव में 'सिंबल चोरी' पर घेरा
- नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में 11 सितंबर को वोटिंग- नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में चुनावी संग्राम के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जयपुर निगम के लिए पोलिंग पार्टियां 10 सितंबर को भवानी निकेतन कॉलेज से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी, जबकि सभी 150 वार्डों में मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा।
- 8 सितंबर को 18 निकायों के लिए रवानगी, 09 सितंबर को होगा मतदान- जयपुर जिले की 18 नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां 08 सितंबर को भवानी निकेतन कॉलेज (सीकर रोड) से रवाना की जाएंगी। इन 18 निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया 09 सितंबर को आयोजित होगी।
- 'राष्ट्रीय महत्व के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी'- जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी चुनाव कर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि चुनावी ड्यूटी में किसी भी स्तर की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से साफ संदेश दिया गया है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया में अनुशासन सर्वोपरि रहेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होटल में कौन ठहरा? राजस्थान पुलिस अब मोबाइल से रखेगी पूरा रिकॉर्ड, शुरू की ‘ई-विजिटर’ सुविधा - rajasthan police rajcop app evisitor for hotel guest entry

जयपुर मेयर के दावेदार प्रत्याशी कांटे की टक्कर में फंसे: बागियों ने जातीय समीकरण भी बिगाड़ा, 5 फैक्टर तय करेंगे जीत-हार, पढ़ें, हॉट सीट पर कैसा है मुकाबला - Jaipur News

IPS दिनेश एमएन का 'मिशन दुबई' रहा हिट, विदेश में छिपा बैठा था बदमाश, दबोचकर जयपुर लाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स


