होमशिक्षा-करियरराजस्थान की शैक्षिक प्रतिभा अभी भी ऊंचाईयों पर
शिक्षा-करियर

राजस्थान की शैक्षिक प्रतिभा अभी भी ऊंचाईयों पर

राजस्‍थान के छात्रों ने NEET-UG 2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

Amar Ujala के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:19 pm बजे
राजस्थान की शैक्षिक प्रतिभा अभी भी ऊंचाईयों पर

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a5a18dee375f553ea04ae0e","slug":"neet-ug-2026-results-declared-1121-lakh-qualify-two-rajasthan-students-secure-top-10-ranks-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4511350-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: NEET-UG 2026 परिणाम में लहराया राजस्थान का परचम, 2 छात्र टॉप-10 में, सगे भाइयों ने भी दर्ज की सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Rajasthan: NEET-UG 2026 परिणाम में लहराया राजस्थान का परचम, 2 छात्र टॉप-10 में, सगे भाइयों ने भी दर्ज की सफलता

Fri, 17 Jul 2026 08:04 PM IST

जयपुर ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: जयपुर ब्यूरो

Updated Fri, 17 Jul 2026 08:04 PM IST

सार

NEET-UG 2026 के परिणाम ने एक बार फिर राजस्थान की शैक्षणिक प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया है। जयपुर और अलवर के छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाकर प्रदेश का मान बढ़ाया, जबकि अलवर के दो सगे भाइयों की संयुक्त सफलता भी चर्चा का विषय रही।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में राजस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रदेश के दो छात्रों ने देशभर की टॉप-10 रैंक में जगह बनाकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया, जबकि अलवर के दो सगे भाइयों ने एक साथ परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

विज्ञापन

जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने ऑल इंडिया लेवल पर तीसरी रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। उपलक्ष्य ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। पढ़ाई के बीच खुद को तरोताजा रखने के लिए भोजन के समय 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और अन्य कॉमेडी शो देखते थे।

विज्ञापन

वहीं अलवर के गौरव सिंह ने ऑल इंडिया नौवीं रैंक प्राप्त कर टॉप-10 में जगह बनाई। गौरव का कहना है कि उन्होंने स्मार्टफोन का उपयोग किया लेकिन उसका कभी दुरुपयोग नहीं किया। पढ़ाई और डिजिटल उपयोग के बीच संतुलन बनाए रखना उनकी सफलता का महत्वपूर्ण कारण रहा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Jaipur News: फर्जी वीजा कॉल सेंटर गिरोह का भंडाफोड़, तीन ठिकानों पर छापे मार; 22 आरोपी हिरासत में

राजस्थान की सफलता की इस कहानी में अलवर के सगे भाइयों यशवर्धन यादव और चिराग यादव ने भी अपनी विशेष पहचान बनाई। यशवर्धन ने 146वीं और चिराग ने 1096वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर एक साथ NEET-UG 2026 क्वालिफाई किया। दोनों भाइयों की सफलता परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी।

परिणाम घोषित होने के बाद जयपुर, अलवर और कोटा सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में सफल विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर और ढोल-ढमाके के साथ पटाखे चलाकर अपनी उपलब्धि का जश्न मनाया। राजस्थान के छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया कि प्रदेश की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें