Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 : 162 नगरीय निकायों में मतदान समाप्त, शाम 6 बजे तक 72.09 प्रतिशत हुई वोटिंग
Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 : 162 नगरीय निकायों में मतदान समाप्त, शाम 6 बजे तक 72.09 प्रतिशत हुई वोटिंग Published : September 9, 2026 at 7:07 AM IST |Updated : September 9, 2026 at 7:46 PM IST राजस्थान में नगरीय नि…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 : 162 नगरीय निकायों में मतदान समाप्त, शाम 6 बजे तक 72.09 प्रतिशत हुई वोटिंग
Published : September 9, 2026 at 7:07 AM IST
|Updated : September 9, 2026 at 7:46 PM IST
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. प्रदेश में पहली बार 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के तहत 309 नगरीय निकायों के चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं. पहले चरण में 4 नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगर पालिकाओं यानी कुल 162 नगरीय निकायों में मतदान हो रहा है. मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. पहले चरण में शामिल चार नगर निगम अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा हैं.
LIVE FEED
4 नगर निगम समेत 162 निकायों में पहले चरण का मतदान समाप्त
प्रदेश में 4 नगर निगम समेत 162 निकायों में पहले चरण का मतदान समाप्त. लोकतंत्र के उत्सव में उमड़े मतदाता. शाम 6 बजे तक 72.09 प्रतिशत हुआ मतदान. BJP-कांग्रेस ने किया जीत का दावा.
अनूपगढ़ में 80.52% तो बूंदी में 76.38% हुआ मतदान
अनूपगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर बुधवार को अनूपगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ. सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला. शहर के मतदान केंद्रों पर दिनभर मतदाताओं की भीड़ नजर आई. महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. शाम 6 बजे तक 80.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान प्रतिशत ने चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं. वहीं, बूंदी में 76.38% प्रतिशत मतदान हुआ. बूंदी नगर परिषद: 73.77%, देई नगर पालिका: 81.12 %, इंद्रगढ़ नगर पालिका: 87.44 %, केशवरायपाटन नगर पालिका: 83.33 %
नगर निगम भरतपुर में 73.13%, नगर पालिका रूपवास में 88.66% और भुसावर नगर पालिका में 84.11% मतदान हुआ. वहीं, सीकरी में 89 %, कामां में 83.01% और पहाड़ी में 90.32% मतदान हुआ. नाथद्वारा में शाम 6 बजे तक 86.38 प्रतिशत और आमेट में 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि हनुमानगढ़ में प्रथम चरण में शाम 6 बजे तक जिले के पांच नगरीय निकायों में 83.63% मतदान दर्ज किया गया.
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुआ आमना-सामना
हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 141 में भाजपा प्रत्याशी सतीश शर्मा के चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान चौगान चौराहे पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया. दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई.
आप प्रत्याशी कानसिंह राठौड़ डिटेन...
राजसमंद निकाय चुनाव 2026 के बीच नाथद्वारा में उस समय राजनीतिक हलचल बढ़ गई, जब वार्ड नंबर 2 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कानसिंह राठौड़ को श्रीनाथजी थाना पुलिस ने डिटेन कर लिया. पुलिस के अनुसार कानसिंह राठौड़ के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था. वारंट के आधार पर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें डिटेन किया.
जयपुर जिले में दो नगर परिषद एवं 16 नगर पालिकाओं में मतदान जारी. दोपहर 3 बजे तक हुआ 72.66 प्रतिशत मतदान. कानोता में सबसे अधिक 81.37 फीसदी हुआ मतदान. अब तक 283667 मतदाताओं ने डाला वोट. मथानिया एवं भोपालगढ़ में भी उत्साहपूर्वक मतदान.
जोधपुर जिले में अपराह्न 3 बजे तक 74.79 प्रतिशत मतदान. बालेसर सत्ता में सर्वाधिक 82.04 प्रतिशत, तिंवरी में 81.42 एवं मथानिया में 79.45 प्रतिशत हुआ मतदान. पीपाड़ शहर एवं बिलाड़ा में मतदान जारी.
केकड़ी में दोपहर 3 बजे तक 63.53 प्रतिशत मतदान
केकड़ी नगर पालिका चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 63.53 प्रतिशत हुआ मतदान. मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह. वार्ड नंबर 40 में सबसे अधिक 82.03 प्रतिशत मतदान. वार्ड नंबर 4 में सबसे कम 44.70 प्रतिशत मतदान.
प्रदेश की नगर निकाय चुनाव में 1 बजे तक मतदान 50:38 फीसदी हुआ.
नागौर नगर परिषद वार्ड 51 में पथराव
नागौर नगर परिषद वार्ड 51 में पथराव. मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात, दो पक्षों में आमने-सामने भिड़ंत. नागौर के खतरीपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या 5 में, वार्ड 49, 50, 51 की वोटिंग में लोगों ने किया पथराव, नागौर पुलिस ने दो लोगों को किया डिटेन.
कोटा में 1 बजे तक मतदान - इटावा में 59 फीसदी, सुल्तानपुर में 51.43 फीसदी, सांगोद में 53.97 फीसदी और सुकेत में 58.41 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं, बारां जिले में दोपहर 1 बजे तक बारां नगर परिषद में 48.64 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया. अंता नगर पालिका में 49.03 और सीसवाली नगर पालिका में 53.72 फीसदी हुआ मतदान.
भीलवाड़ा नगर निगम में दोपहर 1 बजे तक 36.67 प्रतिशत मतदान
नगर निगम भीलवाड़ा एवं नगर पालिका बीगोद आम चुनाव में दोपहर 1 बजे तक की मतदान व मतदान प्रतिशत की स्थिति. दोपहर 1 बजे तक नगर निगम भीलवाड़ा में कुल मतदान 108783 व कुल प्रतिशत 36.67. नगर पालिका बीगोद में कुल मतदान 9235 व कुल प्रतिशत 67.53.
जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का दौरा
जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने स्वयं संभाला मोर्चा. निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए मतदान केन्द्रों का कर रहे दौरा. शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
धायक शत्रुघ्न गौतम ने लिया फीडबैक
केकड़ी। निकाय चुनाव को लेकर विधायक शत्रुघ्न गौतम भाजपा प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं से ले रहे हैं फीडबैक. मीडिया से बातचीत में शत्रुघ्न गौतम ने केकड़ी,सावर, सरवाड़ व टांटोटी में भाजपा की जीत का किया दावा. वहीं, पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बूथ संख्या 9 पर किया मतदान, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
अलवर में वन मंत्री संजय शर्मा परिवार के साथ पहुंचे मतदान केंद्र
अलवर में वन मंत्री संजय शर्मा परिवार के साथ पहुंचे मतदान केंद्र. मतदान करने के बाद बोले अलवर नगर निगम में दो तिहाई बहुमत से बनेगा भाजपा का बोर्ड. शहरवासियों से की मतदान करने की अपील।
कोटा जिले के इटावा में 31.30 फीसदी 6216 वोट डले हैं. रामगंजमंडी में 19.37 फीसदी, 5645 मतदाताओं ने वोट डाले है. सांगोद में 27.62 फीसदी 6440 वोट डले हैं. सुकेत में 32.30 फीसदी 5651 वोट डाले गए हैं. सुल्तानपुर नगर पालिका में 26.10 फीसदी 5312 वोट डाले गए हैं. अंता नगर पालिका में 3995 वोट डाले गए हैं, जिसमें 15.16 फीसदी मतदान हुआ है. बारां नगर परिषद में 22381 वोटर ने मतदान किया है. 21.47 फीसदी वोट डले हैं, जबकि सीसवाली में 22.02 फीसदी 2496 वोट डले हैं. भवानीमंडी में 23.66 प्रतिशत यानी 7647 वोट डले हैं. डग में 29.95 फीसदी 3361 मत डले हैं. झालावाड़ में 18.05 फीसदी 8156 वोट डाले गए हैं. झालरापाटन नगर पालिका में 23.98 प्रतिशत यानी 7022 वोट डाले हैं.
अलवर निकाय चुनाव में वोटिंग प्रतिशत सुबह 10 बजे तक. अलवर नगर निगम - 18.80. बहादुरपुर - 37.27. रामगढ़- 29.56. नौगांव- 37.79. मालाखेड़ा - 35.91.
सुबह 10:00 तक बूंदी नगर परिषद में 16.34 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया
कोटाः सुबह 10:00 तक बूंदी नगर परिषद में 16.34 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है. जिसके तहत बूंदी में 15059 मतदाताओं ने मतदान किया है, जबकि केशोरायपाटन में 19.42 फीसदी यानी 3901 मतदाताओं ने मतदान किया है। देई में 24.41 फ़ीसदी 2430 वोट डले हैं.
केकड़ी में सुबह 10 बजे तक 22.59 फीसदी मतदान
केकड़ी-शांतिपूर्ण मतदान जारी,सुबह 10 बजे तक 22.59% हुआ मतदान.मतदान को लेकर मतदाताओं में दिख रहा खासा उत्साह. केकड़ी नगरपालिका के 40 वार्डों में 35,829 मतदाता करेंगे मतदान. मतदान के लिए 43 मतदान केंद्रों पर किए गए व्यापक इंतजाम. 40 वार्डों में 99 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकस.
भीलवाड़ा में किन्नरों ने की मतदान की अपील
भीलवाड़ा नगर निगम सहित भीलवाड़ा जिले की बिगोद नगर पालिका में सुबह 7:00 बजे से पार्षद पद के लिए मतदान हो रहा है. अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक संगठन के पदाधिकारी मतदान कर अधिक से अधिक मतदान की अपील कर रहे हैं. वहीं, शहर के बापू नगर में भीलवाड़ा किन्नर समाज पहुंचा और मतदान करने के बाद ही स्वच्छ राजनीति के लिए मतदान की अपील की. उन्होंने कहा कि शहर में पार्षद उसी को चुने जो दुख दर्द में साथ देने के साथ ही शहर का डवलपमेंट करवाते हुए गलत गतिविधियों को बंद करवाए.
डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव 2026ः भाग संख्या 211 में देरी से शुरू हुआ मतदान
डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव 2026. वार्ड 9 के बूथ लोहारवाडा भाग संख्या 211 के देरी से शुरू हुआ मतदान. ईवीएम में खराबी के चलते देरी से शुरू हुआ मतदान. 1 घंटे 45 मिनट की देरी के बाद शुरू हुआ मतदान.
वोट देने के बाद ज्योति मिर्धा ने कहा कि बीजेपी पार्टी में एक अच्छी तरह की प्रक्रिया है छानबीन करके सिंबल जारी किए जाते हैं. कुछ अनियमिता हुई है वह हमने पार्टी के समक्ष अनुशासन से रख दी है, लेकिन कुल मिलाकर एक-एक टिकट सर्वे और लोगों की जान भावना देखकर टिकट दिया गया है.
झालावाड़ में वार्ड 18 में तकनीकी खामी से रुका मतदान, डेढ़ घंटे में तीन बार बदली ईवीएम
झालावाड़ः नगर परिषद वार्ड नंबर 18 में तकनीकी खामी के कारण मतदान रुका. डेढ़ घंटे में तीन बार बदली गई ईवीएम मशीन. मतदाताओं को हो रही परेशानी.
रायसिंहनगर: वार्ड 26 के पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा, SHO से हुई तकरार
रायसिंहनगर वार्ड नंबर 26 के पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा हो गया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ के बाहर यह मामला हुआ। प्रत्याशियों को बूथ से दूर करने को लेकर मुकलावा थाना अधिकारी हेमलता शर्मा के साथ तकरार हो गई। सूचना पर पुलिस ने स्थिति को संभाला। शांतिपूर्ण मतदान जारी है, पुलिस ने लोगों से बूथ से दूरी बनाए रखने की अपील की है। वहीं, करौली में करौली नगरपरिषद मंडरायल और सपोटरा नगरपालिका मे हो रहा है शांतिपूर्ण मतदान. तीनों निकायों के 95 वार्डों मे 493 प्रत्याशी मैदान में.
अलवर में वोटिंग से पहले भाजपा के प्रत्याशी पर लगा आरोप
अलवर में वोटिंग से पहले भाजपा के प्रत्याशी पर लगा आरोप. शहर के वार्ड संख्या 43 के निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के साथ की मारपीट का आरोप. मारपीट में समर्थक के सिर में लगी चोट, भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल बोले दोनों युवक शराब पीकर लड़ रहे थे. मामला शांत करने के लिए किया था बीच बचाव. निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के आरोप को नकारा.
भीलवाड़ा नगर निगम सहित बिगोद पालिका में मतदान जारी
भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव 2026. भीलवाड़ा नगर निगम सहित बिगोद पालिका में आज हो रहा मतदान. सभी जगह चल रहा है शांतिपूर्ण मतदान. भीलवाड़ा नगर निगम में है 70 वार्ड. नगर निगम सहित पालिका में भाजपा कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी है चुनाव मैदान में. अधिकतर जगह है त्रिकोण मुकाबला. भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने मतदान केंद्र पर किया मताधिकार का प्रयोग. अधिक से अधिक मतदान डालने की अपील.
सुल्तानपुर नगर में पालिका चुनावः ईवीएम में आई तकनीकी खराबी, 30 मिनट से अधिक समय से मतदान रुका
कोटाः सुल्तानपुर नगर में पालिका चुनाव 2026. 25 बूथ केंद्रों पर निकाय सरकार को लेकर चल रहा मतदान . सुबह बूथ संख्या 25 में ईवीएम में आई तकनीकी खराबी. 30 मिनट से अधिक समय से मतदान रुका,मतदान के लिए इंतजार में बैठे हुए मतदाता. हरिजन बस्ती और इंजन चौराहे की बस्ती का है यह वार्ड बूथ. सेक्टर मजिस्ट्रेट दीपक दाधीच ने रिटर्निंग अधिकारी को दी सूचना. स्ट्रांग रूम से नई मशीन आने का इंतजार,यहां 111 मतदाताओं ने डाल दिए हैं वोट. वहीं, जोधपुर के बालेसर में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से ही मतदान बूथ पर कतारें। एक जगह देरी से शुरू हुई ईवीएम.
अलवर शहर वार्ड संख्या 51,53,54 में एक-एक भाग संख्या की ईवीएम हुई बंद, लोगों ने किया हंगामा
अलवर शहर वार्ड संख्या 51,53,54 में एक-एक भाग संख्या की ईवीएम हुई बंद. मौके पर लोगों ने किया हंगामा, एडीएम सिटी अंबालाल मीना बोले कुछ जगहों पर ईवीएम को लेकर सूचना मिली थी, लेकिन सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है. फिलहाल शांतिपूर्वक तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है.
टीकाराम जूली बोले- भाजपा की तानाशाही के खिलाफ जनता करेगी वोट
मतदान के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली - भाजपा की तानाशाही के खिलाफ जनता करेगी वोट, कांग्रेस का बनेगा बोर्ड
झुंझुनू जिले की 9 नगर निकायों में मतदान की प्रक्रिया शुरू
झुंझुनू जिले की 9 नगर निकायों में प्रथम चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आ रही है और लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. नगर परिषद सहित इन निकायों के 275 वार्डों में मतदान हो रहा है, जहां 1194 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. करीब 2 लाख 57 हजार मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. इधर, झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू ने भी वार्ड नंबर 47 स्थित जागीड़ मंगल भवन मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान जरूर करना चाहिए. उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की.
जयपुर जिले में 16 नगर पालिकाओं में मतदान शुरू
जयपुर जिले में दो नगर परिषद और 16 नगर पालिकाओं में मतदान शुरू. मॉकपोल के दौरान कुछ बूथों पर आई तकनीकी खराबी. सूचना मिलते ही कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट को बदल कर मतदान कराया शुरू. 540 वार्ड में बनाए गए हैं 565 बूथ. 1920 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे 3 लाख 91 हजार से अधिक वोटर्स. 152 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जाप्ता तैनात. जिला कलेक्टर संदेश नायक ने की अधिक से अधिक मतदान की अपील.
झुंझुनू में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू
झुंझुनू में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू. झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू ने किया मतदान. वार्ड 47 मे जागीड़ मंगल भवन मतदान केंद्र पर किया मतदान. उन्होंने कहा-लोकतंत्र के इस पर्व पर निभाए अपनी जिम्मेदारी.
भरतपुर व राजसमंद में भी मतदान शुरू
भरतपुर में पहले चरण में आज तीन निकायों के 251 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू. नगर निगम भरतपुर : 65 वार्ड, 201 मतदान केंद्र, 2,11,359 मतदाता. नगर पालिका रूपवास: 25 वार्ड, 25 मतदान केंद्र, 11,893 मतदाता. नगर पालिका भुसावर: 25 वार्ड, 25 मतदान केन्द्र, 14,800 मतदाता. वहीं, राजसमंद जिले में नाथद्वारा में 40 और आमेट नगरपालिका में 25 वार्ड में मतदान शुरू.
सिरोही जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू
सिरोही निकाय चुनाव 2026. सिरोही जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू. आबूरोड, शिवगंज और मंडार में आज डाले जा रहे वोट. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान. तीनों निकायों में कुल 95 वार्डों के लिए मतदान. आबूरोड में 40, शिवगंज में 35 और मंडार में 20 वार्ड. आबूरोड में 42 मतदान केंद्रों पर 147 प्रत्याशी मैदान में. शिवगंज में 35 मतदान केंद्रों पर 110 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला. मंडार में 20 मतदान केंद्रों पर 86 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत.
पहले मतदान, फिर जलपान
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदाताओं से जाति और धर्म की संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अच्छे और जिम्मेदार प्रतिनिधि चुने जाने से स्थानीय समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान संभव होगा और शहरों का नागरिक वातावरण बेहतर होगा. आयोग ने मतदाताओं से संदेश दिया कि पहले मतदान, फिर जलपान यानी मतदाता सुबह सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें और उसके बाद ही नाश्ता या अन्य काम करें.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


