'दो मरीज पहले से थीं गंभीर', प्रसूताओं की मौत पर बोले राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर - rajasthan health minister gajendra singh khimsar on banswara maternal deaths said pregnant woman already in critical condition
'दो मरीज पहले से थीं गंभीर', प्रसूताओं की मौत पर बोले राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बांसवाड़ा अस्पताल में प्रसूताओं की मौत की समीक्षा की, बताया कि दो…

सौजन्य से:- Jagran
'दो मरीज पहले से थीं गंभीर', प्रसूताओं की मौत पर बोले राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बांसवाड़ा अस्पताल में प्रसूताओं की मौत की समीक्षा की, बताया कि दो मौतें प्रसव जटिलताओं से हुईं जबक ...और पढ़ें
HighLights
- मंत्री ने बांसवाड़ा प्रसूता मौतों की समीक्षा की।
- दो मौतें प्रसव जटिलताओं से, दो पहले से गंभीर।
- मेडिकल रिकॉर्ड जयपुर सत्यापन के लिए भेजे गए।
जागरण संवाददाता, उदयपुर। बांसवाड़ा जिला अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के मामलों की समीक्षा करने पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि चार में से दो महिलाओं की मौत प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण हुई, जबकि दो मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर स्थिति में थीं।
गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि एक महिला ने चिकित्सीय सलाह के बिना गर्भपात की दवा ली थी, जबकि अन्य मामलों में हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं की मौत का कारण हार्ट और किडनी फेल होना भी दर्ज है।
जयपुर भेजे जाएंगे मेडिकल रिकॉर्ड
मंत्री ने कहा कि सभी मेडिकल रिकॉर्ड जयपुर भेजकर सत्यापित किए जाएंगे और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई होगी।
गजेंद्र सिंह खींवसर ने एएनएम और फील्ड स्टाफ को गर्भवती महिलाओं की नियमित हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बांसवाड़ा दौरे से पहले डूंगरपुर में मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अस्पतालों को संक्रमण मुक्त रखने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति ने नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम के रिक्त पदों पर भर्ती सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।
मंत्री ने अनुभव आधारित मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में पांच प्रसूताओं ने मांगी इच्छा मृत्यु, चिकित्सा विभाग में मचा हडकंप; जारी की गाइडलाइन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सरकार पर सचिन पायलट का बड़ा आरोप

सचिन पायलट ने मराठी अध्ययन केंद्रों पर सरकार की आलोचना की: शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों से ध्यान विचलित?

राजस्थान में मां बनने के बाद डायलिसिस पर पांच महिलाएं: इच्छामृत्यु की मांग


