Rajasthan: नौकरी छोड़ राजनीति में दिखाया जलवा, Gen Z बिग्रेड पलक, फैज और नेहा की कहानी करेगी प्रेरित
राजस्थान निकाय चुनाव में 21 साल के फैज हसन, पलक यादव और नेहा शर्मा जैसे युवा नेताओं ने पार्षद बनकर नई पीढ़ी के लिए मिसाल कायम की है। जानिए इन युवा चेहरों की प्रेरणादायक कहानी। जयपुर: राजस्थान में हुए नगर निकाय चुनाव में…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान निकाय चुनाव में 21 साल के फैज हसन, पलक यादव और नेहा शर्मा जैसे युवा नेताओं ने पार्षद बनकर नई पीढ़ी के लिए मिसाल कायम की है। जानिए इन युवा चेहरों की प्रेरणादायक कहानी।
जयपुर: राजस्थान में हुए नगर निकाय चुनाव में राजनीति की एक अच्छी तस्वीर देखने को मिल रही है। यह तस्वीर बयां कर रही है कि देश के युवा अब केवल नौकरी और व्यवसाय तक सिमित नहीं रहेंगे। वे स्वयं के भविष्य सुरक्षित करने के बजाय देश और जनता के बारे में सोच रहे हैं। सत्ता में बैठकर नीति निर्धारण करने वालों में युवा एंट्री कर रहे हैं। उनकी सोच और विचार से आगे बढ़कर ये लोग लीक से हटकर कुछ करना चाहते हैं। निकाय चुनाव में 21 वर्ष के युवाओं की एंट्री हुई है। जयपुर नगर निगम में 21 वर्ष के फैज हसन और पलक यादव चुनाव जीते हैं। उधर अलवर जिले की थानागाजी नगर पालिका में भी 21 वर्ष की नेहा शर्मा चुनाव जीतने में कामयाब रही। यंग जनरेशन के ये लोग युवाओं के लिए आइडल बन गए हैं।
जानिए कौन हैं ये नौजवान कर्णधार
1. पलक यादव - जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से पलक यादव ने जीत हासिल की है। भाजपा ने पलक को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। वार्ड की जनता ने पलक को पलकों पर बैठाया। पलक ने कांग्रेस की वंदना को 925 मतों से पराजित किया। पलक को 4063 वोट मिले जबकि वंदना को 3138 वोट मिले। पलक यादव की उम्र महज 21 साल है। वह बीबीए सेकिंड ईयर की स्टूडेंट है और जयपुर के शिव नगर मुरलीपुरा स्कीम में रहती हैं। पढाई के साथ अब वे जनसेवा में भी उतर गई हैं। पलक ने अपने घर से ही राजनीति के गुर सीखे हैं। उनके पिता कमलेश यादव पूर्व में पार्षद रह चुके हैं।
2. फैज हसन - जयपुर नगर निगम के वार्ड 71 से 21 वर्षीय फैज हसन ने जीत हासिल की है। 10 वीं कक्षा तक पढे फैज अपने पिता हाजी वकील के व्यवसाय में हाथ बंटा रहे हैं और अब वे जयपुर नगर निगम में जनता की आवाज बुलंद करेंगे। क्षेत्र की जनता ने फैज हसन को पूरा आशीर्वाद दिया है। फैज 170 मतों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। फैज को 5426 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 928 वोट मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद सलीम रहे जिन्हें 5256 मत मिले। फैज अपने पिता के साथ जयपुर के जगतपुरा मार्ग स्थित खोह नागोरियान में रहते हैं। अब उनके जवान कंधों पर जनता ने बड़ी जिम्मेदारी रख दी है।
3 नेहा शर्मा - अलवर जिले की थानागाजी नगर पालिका में 21 वर्षीय नेहा शर्मा अपनी अलग पहचान बनाई है। नेहा ने नगर पालिका चुनाव में जीत दर्ज की। भाजपा ने वार्ड नंबर 6 से नेहा को चुनाव में मैदान में उतारा था। राजनीति में उतरने से पहले नेहा पत्रकार रही हैं। करीब तीन साल तक नेहा ने पत्रकारिता करते हुए जनता के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाया। जनसरोकार के जुड़ी खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए नेहा ने अपनी अलग पहचान बनाई। क्षेत्र के अफसर और नेता उनकी चर्चाएं करने लगे थे। नगर पालिका चुनाव में नेहा ने दावेदारी जताई तो भाजपा ने बिना समय गंवाए नेहा को प्रत्याशी घोषित कर दिया। पत्रकार नेहा अब नगर पालिका में जनता के मुद्दों को रखेंगी। सबसे अहम बात यह भी है कि थानागाजी नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए भी नेहा का नाम आगे चल रहा है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


