होमक्राइमRajasthan Deputy Mayor and Deputy Sabhapati Election: राजस्थान के 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर चुनाव में छह पर बीजेपी जीती, एक पर कांग्रेस का कब्जा
क्राइम

Rajasthan Deputy Mayor and Deputy Sabhapati Election: राजस्थान के 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर चुनाव में छह पर बीजेपी जीती, एक पर कांग्रेस का कब्जा

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर चुनाव में छह पर बीजेपी जीती, एक जगह कांग्रेसराजस्थान के 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की।बीकानेर म…

Navbharat Times के अनुसार22 सितंबर 2026 को 07:05 pm बजे
Rajasthan Deputy Mayor and Deputy Sabhapati Election:  राजस्थान के 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर चुनाव में छह पर बीजेपी जीती, एक पर कांग्रेस का कब्जा

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर चुनाव में छह पर बीजेपी जीती, एक जगह कांग्रेसराजस्थान के 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की।बीकानेर में क्रॉस वोटिंग से भाजपा के पंकज गहलोत जीते।अजमेर में हेमंत सांखला लॉटरी से विजयी रहे। पाली में लॉटरी से कांग्रेस के मेहबूब टी चुने गए।उदयपुर से बीजेपी दिनेश भट्ट, अलवर से अजय पूनिया और भरतपुर से अंबिका सैनी जीतीं।भीलवाड़ा में राधेश्याम सोमानी निर्विरोध बने।वहीं डीग में भाजपा प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला।

- झुंझुनूं नगर परिषद: कांग्रेस के वीरेन्द्र डारा ने बड़ा उलटफेरझुंझुनूं नगर परिषद उपसभापति चुनाव में कांग्रेस के वीरेन्द्र डारा ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की। सभापति चुनाव में दरकिनार किए गए डारा ने 24 घंटे में सियासी गणित बदलते हुए 44 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी को 28 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। भाजपा के 9 वोट घट गए।

- अजमेर नगर निगम में लॉटरी से जागी डिप्टी मेयर पद की किस्मतअजमेर नगर निगम में महापौर के बाद डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। चुनाव में भाजपा के हेमंत सांखला और कांग्रेस के नोरत गुर्जर के बीच मुकाबला 40-40 वोटों से टाई रहा। इसके बाद लॉटरी (पर्ची) के फैसले से हेमंत सांखला विजयी घोषित हुए।

- जालोर नगरपरिषद में उपसभापति बने मुमताज अली- नगर निकाय चुनाव के तहत मंगलवार को उपसभापति/उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। जालोर नगरपरिषद में वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस पार्षद मुमताज अली उपसभापति निर्वाचित हुए हैं। इनके सामने वार्ड संख्या 15 से भाजपा पार्षद मनीष परमार को 40 में से केवल 15 मत ही मिले। वहीं मुमताज अली ने 25 मत पाकर जीत हासिल की। आपको बता दें कि यहां 40 में से भाजपा 14, कांग्रेस 19 व 7 निर्दलीय जीते थे, लेकिन 7 में से 6 निर्दलीयों ने उपसभापति पद के चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया। इस लिहाज से सभापति के बाद उपसभापति पद हासिल कर कांग्रेसी खुशी से झूम रहे हैं।

- जोधपुर की मथानिया नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जीती कांग्रेस, दिव्या मदरेणा रही चर्चा में- जोधपुर की मथानिया नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के जितेंद्र देवड़ा ने 18 वोट पाकर जीत दर्ज की। इधर, यहां कांग्रेस नेता दिव्या मदरेणा दिनभर चर्चा में रहीं। मदेरणा सुरक्षा कारणों का हवाला देकर यहां सिर पर हेलमेट पहनकर मतदान केंद्र पहुंचीं थी। वहीं एक दिन पहले हुए पथराव और बवाल के बाद प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया था।

- बारां में उपसभापति भी AAP कीबारां नगर परिषद उप सभापति चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के तेजेश सुमन ने शानदार जीत हासिल की है। कुल पड़े 50 वोटों में से आप के तेजेश सुमन को 31 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के नवीन सोन को 19 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार तेजेश सुमन 12 वोटों के बड़े अंतर से उप सभापति निर्वाचित हुए। चुनाव में भाजपा के सभी 9 और कांग्रेस का 1 पार्षद मतदान करने नहीं पहुंचा।

- भीलवाड़ा में इन दो जगह खुली बीजेपी की लॉटरीभीलवाड़ा जिले की 10 नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने दबदबा बनाते हुए 7 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं। बनेड़ा और हमीरगढ़ में लॉटरी के जरिए भाजपा के उपाध्यक्ष चुने गए। नगर निगम में भाजपा के उपमहापौर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, गुलाबपुरा और हमीरगढ़ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अलग-अलग पार्टियों के बनने से उलटफेर देखने को मिला।

- श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में बीजेपी का कब्जाश्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर नगर पालिका से उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायसिंहनगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार विष्णु सोनी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 23 वोटों के बड़े अंतर से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। यहां पद पर भाजपा के ही मंयक कांत गोयल सिंघल हैं।

- धौलपुर के बसेड़ी में बीजेपी की मधु परमारधौलपुर जिले की बसेड़ी नगर पालिका से बड़ी खबर सामने आई है। यहां वार्ड-19 से भाजपा पार्षद मधु परमार उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस या किसी अन्य दल की ओर से नामांकन दाखिल न किए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने मधु परमार को विजयी घोषित कर दिया। उनके निर्विरोध निर्वाचन से बसेड़ी नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई है और भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है।

- श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में भी कांग्रेस- श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की मैना रानी ने शानदार जीत दर्ज की है। कांटे की टक्कर में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विकास दीप गाबा को 2 वोटों से हराया। चुनाव में कांग्रेस को 23, भाजपा को 21 और निर्दलीय प्रत्याशी को 1 वोट मिला। इस जीत से कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

- श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में कांग्रेस को बड़ी जीतश्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के प्यारेलाल सांमरिया ने जीत दर्ज की है। कांटे की टक्कर में प्यारेलाल सांमरिया को 13 वोट मिले, जबकि भाजपा के सतीश यादव को 12 वोट हासिल हुए। महज 1 वोट से मिली इस शानदार जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और वे जमकर जश्न मना रहे हैं।

- जैसलमेर में देवरानी को हटाकर देवरानी बनी उपसभापतिजैसलमेर नगर परिषद के उपसभापति चुनाव में पारिवारिक और राजनीतिक उठापटक के बीच देवरानी मधुबाला ने बाजी मार ली है। कड़े मुकाबले में उन्होंने अपनी ही जेठानी को 9 वोटों के अंतर से हराकर उपसभापति पद पर जीत हासिल की। मधुबाला के निर्वाचित होने पर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।

- सांचौर में भी बीजेपी को सफलतासांचौर नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए दोहरा कब्जा जमाया है। सांचौर नगर परिषद में सभापति पद पर भाजपा के पुरुषोत्तम दवे विजयी रही हैं, वहीं उपाध्यक्ष पद पर लूणकरण खत्री निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर मिली इस शानदार जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

- बारां में उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का नामांकन खारिज, बीजेपी जीतीबारां जिले की अंता नगर पालिका में वाइस चेयरमैन चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा की आपत्ति पर आरओ ने दस्तावेजों की जांच के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शारिक खान का नामांकन निरस्त कर दिया। इसके बाद भाजपा की विष्णु कुमारी नागर उम्मीदवार बनीं, वहीं कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है।

- जालोर में भी बीजेपी का जलवाजालोर की सायला नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा के मोहनलाल मेघवाल की ऐतिहासिक जीत के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का ही कब्जा हो गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा पार्षद मांगीलाल फोलामुथा ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही प्रमुख पदों पर मिली इस शानदार जीत से सायला नगरपालिका में भाजपा का पूर्ण बोर्ड गठित हो गया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

- चित्तौड़गढ़ में चमकी बीजेपीचित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभापति और उपसभापति दोनों ही प्रमुख पदों पर अपना कब्जा जमा लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर यह जीत हासिल की, जिससे परिषद में भाजपा का बोर्ड गठित हो गया है और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

- बीकानेर में बीजेपी ने पलटा खेलबीकानेर नगर निगम में मेयर पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी, लेकिन आज डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी ने बाजी पलट दी। भाजपा के उम्मीदवार पंकज गहलोत को 40 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को 38 वोट मिले। 2 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर पंकज गहलोत डिप्टी मेयर बन गए हैं। गौरतलब है कि बीकानेर में मेयर पद पर कांग्रेस के अनिल कल्ला कार्यरत हैं।

- जैसलमेर में रोचक हुआ उपसभापति का चुनाव: आमने-सामने आईं देवरानी और जेठानीसरहदी जिले जैसलमेर की नगर परिषद में उपसभापति पद का चुनाव बेहद दिलचस्प और पारिवारिक खींचतान वाले मोड़ पर पहुंच गया है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच हुए नामांकन के दौरान देवरानी और जेठानी के एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला आकर्षण का केंद्र बन गया है।

नामांकन के प्रमुख बिंदु और सियासी समीकरण- देवरानी बनाम जेठानी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पार्षद मधुबाला देवीसिंह चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, रिश्ते में उनकी सगी जेठानी और कांग्रेस पार्षद प्रेमलता सिंह चौहान ने भी उपसभापति पद के लिए पर्चा भरा है।

- कांग्रेस से दूसरा पर्चा: कांग्रेस की ओर से प्रेमलता चौहान के साथ-साथ पार्षद साहिल सिंह महेचा ने भी अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है।

- झुंझुनूं: चिड़ावा में रिकॉर्ड 12 नामांकन का अनोखा रिकॉर्ड, पिलानी व बगड़ में स्थिति रोचकझुंझुनूं जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त हो चुका है। स्क्रूटनी (जांच) की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद दोपहर 2:30 बजे से मतदान शुरू होगा- चिड़ावा: चिड़ावा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए रिकॉर्ड 12 नामांकन दाखिल किए गए हैं—जो संभवतः पूरे राजस्थान में सबसे अधिक है। कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा सैनी की जीत के बाद उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से किसी ने फॉर्म नहीं भरा, जबकि भाजपा से अभय सिंह और 11 निर्दलीयों ने पर्चा भरा है।

- मंडावा: मंडावा में कांग्रेस के नवाब खत्री ने वार्ड 12 से नामांकन भरा है। 16 पार्षदों के स्पष्ट बहुमत के चलते नवाब खत्री का उपाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

- बगड़: बगड़ में तीन निर्दलीय पार्षदों—अजयसिंह शेखावत, विक्रमसिंह सैनी और सुमन देवी—ने दावेदारी ठोक कर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना दिया है।

- पिलानी: भाजपा से घनश्याम बालापोता, जबकि कमलकांत व राजेंद्र सैनी ने निर्दलीय नामांकन भरा है।

- पिलानी विद्याविहार: भाजपा से सरोज श्योराण व पृथ्वीसिंह बालापोता और निर्दलीय महावीर डूडी मैदान में हैं।

- झुंझुनूं नगर परिषद: उपसभापति पद के लिए कांग्रेस से वीरेंद्र डारा और भाजपा से बुधराम सैनी आमने-सामनेझुंझुनूं नगर परिषद में उपसभापति पद की कुर्सी के लिए बिसात बिछ गई है। सांसद बृजेंद्र सिंह ओला और नवनिर्वाचित सभापति अब्दुल्ला अगवान की मौजूदगी में कांग्रेस ने वार्ड नंबर 9 से निर्दलीय जीते पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर पर्चा दाखिल करवा दिया है। कांग्रेस पार्षदों उमर कुरैशी, राकेश झाझड़िया की अगुवाई में डारा ने आरओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने चौथी बार पार्षद बने अनुभवी नेता बुधराम सैनी पर दांव खेला है। बुधराम सैनी ने भाजपा पार्षद संजय पारीक और समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना पर्चा भरा।

झुंझुनूं नगर परिषद में बहुमत का समीकरण पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है। भाजपा के पास महज 15 पार्षद हैं, जिसके चलते बुधराम सैनी की राह काफी कठिन मानी जा रही है। इससे पहले सभापति चुनाव में भी भारी बाड़ाबंदी और स्थानीय विधायक के रिश्तेदार (दामाद) को प्रत्याशी बनाए जाने के बावजूद भाजपा को 10 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में स्पष्ट बहुमत के चलते वीरेंद्र डारा का उपसभापति बनना लगभग तय माना जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें