Purohit Ji Katla: 'सरकार की तरफ से कोई नहीं आया', बिलखते व्यापारियों का अशोक गहलोत के सामने छलका दर्द
जयपुर के पुरोहित जी के कटले में हुए अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 4.75 करोड़ का सिस्टम आखिर क्यों एन मौके पर दगा दे गया? मलबे के बीच जब बेबस व्यापारियों के आंसू छलके, तो सुध लेने पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गह…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर के पुरोहित जी के कटले में हुए अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 4.75 करोड़ का सिस्टम आखिर क्यों एन मौके पर दगा दे गया? मलबे के बीच जब बेबस व्यापारियों के आंसू छलके, तो सुध लेने पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी खुद को रोक न सके।
जयपुर: 'सब कुछ जलकर खाक हो गया... न नगर निगम की ओर से कोई सुध लेने आया और न ही सरकार का कोई नुमाइंदा। 38 साल से हम सिर्फ आश्वासन ही सुन रहे हैं।' गुलाबी नगरी जयपुर के ऐतिहासिक कपड़ा बाजार पुरोहित जी का कटला (सेठी कॉम्प्लेक्स) में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मलबे के बीच खड़े व्यापारियों का यह दर्द शुक्रवार को उस वक्त छलक पड़ा, जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनका हाल जानने पहुंचे।
पूर्व सीएम गहलोत के सामने रो पड़े व्यापारी
आग में अपनी दुकानें और जीवन भर की कमाई गंवा चुके व्यापारियों का हौसला टूटा हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित व्यापारियों की बातें सुनीं। इसके बाद गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सरकार की बेरुखी पर तीखा हमला बोला। गहलोत ने लिखा-
जयपुर के पुरोहित जी के कटले में हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावितों ने अपनी पीड़ा बताई। सरकार की तरफ से कोई प्रतिनिधि न आने तथा नगर निगम द्वारा सुनवाई न किए जाने से प्रभावित व्यापारियों के बीच गहरा आक्रोश है। सरकार को इन्हें राहत देने के लिए तत्काल मानवीय कदम उठाने चाहिए।
अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री
4.75 करोड़ का फायर फाइटिंग सिस्टम फेल?
अग्निकांड के बाद व्यवस्थाओं की पोल पूरी तरह खुल गई है। परकोटे के बापू बाजार, जौहरी बाजार, नेहरू बाजार और पुरोहित जी के कटले की सुरक्षा के लिए 4.75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया था। इसके बावजूद आग लगने पर यह सिस्टम पूरी तरह ठप्प रहा और दमकलों को पानी के लिए शहर के ट्रैफिक से जूझते हुए घाटगेट तक जाना पड़ा।
खानापूर्ति के लिए नगर निगम ने सीएफओ देवेंद्र मीणा और एसीएफ कुलदीप माणतवार को निलंबित तो कर दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि स्मार्ट सिटी के उन उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, जिन्होंने टेस्टिंग में खामियों के बावजूद इस घटिया प्रोजेक्ट को हैंडओवर कर लिया था?
38 सालों से अटका भूमि आवंटन, संकरी गलियों में सुरक्षा राम भरोसे
जयपुर होलसेल टैक्सटाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मूलचंद माखीजा और महासचिव पवन खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए 38 वर्षों से जेडीए, हाउसिंग बोर्ड और सरकार से गुहार लगाई जा रही है। संकरी गलियों और बिजली के झूलते तारों के कारण यहां हर पल हादसे का डर बना रहता है।
शुक्रवार को एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने छह लोगों के बयान दर्ज किए। उधर, मानवाधिकार आयोग की टीम (अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचंदानी व सदस्य अशोक गुप्ता) और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मौके का जायजा लेकर प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। लेकिन दो दर्जन से अधिक खाक हो चुकी दुकानों के मालिक आज भी अपनी आंखों में आंसू लिए सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


