होमक्राइमPM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने भी जलाए दीये, आशुतोष रांका बोले- 'कामना करते हैं कि...'
क्राइम

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने भी जलाए दीये, आशुतोष रांका बोले- 'कामना करते हैं कि...'

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने भी जलाए दीये, आशुतोष रांका बोले- 'कामना करते हैं कि...' प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर में 'आशीर्वाद का दीया' जलाया जा रहा है. इस बीच जयपुर में सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी दीया…

ABP News के अनुसार18 सितंबर 2026 को 06:05 pm बजे
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने भी जलाए दीये, आशुतोष रांका बोले- 'कामना करते हैं कि...'

सौजन्य से:- ABP News

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने भी जलाए दीये, आशुतोष रांका बोले- 'कामना करते हैं कि...'

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर में 'आशीर्वाद का दीया' जलाया जा रहा है. इस बीच जयपुर में सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी दीया जलाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कॉकरोच जनता पार्टी ने जयपुर में 'आशीर्वाद का दीया' जलाया है. सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की अगुवाई में जयपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में कॉकरोच जनता पार्टी की कोर टीम के सदस्य हाथ में जलता हुआ दीया लेकर खड़े हुए थे.

यह दीये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जलाए गए थे. कॉकरोच जनता पार्टी ने मौके पर इन दीयों की तरह ही सरकारी स्कूलों के भी जगमग होने की कामना की है. रांका ने कहा है कि राजस्थान समेत दूसरे राज्यों की सरकारों को सरकारी स्कूलों की बदहाली को दूर कर उन्हें इन दीयों की तरह जगमग रखने की अपील की जा रही है.

सीकर: 11 साल की भूमिजा को PM मोदी का थैंक्स लेटर! जानिए क्यों भेजा पत्र?

स्कूल देखो अभियान होगा तेज- सीजेपी

इस मौके पर कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने 'स्कूल देखो अभियान' को और तेज करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही अब आदिवासी बाहुल्य इलाकों में चलने वाले सरकारी स्कूलों पर फोकस करने की बात कही गई है. इस बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को अल्टीमेटम दिया गया है. उनसे जल्द से जल्द सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने को कहा गया है.

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि अगर राजस्थान सरकार अब भी एक्शन मोड में नहीं आई तो शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. राजस्थान के साथ ही देश के दूसरे राज्यों में भी स्कूल देखो अभियान में और तेजी लाई जाएगी. उनके मुताबिक कॉकरोच जनता पार्टी स्कूलों की हालत बेहतर देखना चाहती है.

'जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करना'

रांका का कहना है कि सीजेपी सरकारों और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करना चाहती है. उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था में बदलाव करना चाहते हैं. आशुतोष रांका ने दावा किया कि जयपुर के रामपुर-कंवरपुरा इलाके के वार्ड में बीजेपी को कॉकरोच जनता पार्टी के स्कूल देखो अभियान की वजह से ही हार का सामना करना पड़ा.

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पर इसी इलाके में हमला किया गया था. रांका का दावा है कि राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की वजह से ही बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं और साथ ही नोटा को भी इस बार रिकॉर्ड वोट मिले हैं.

जोधपुर निगम में BJP-कांग्रेस के बीच बहुमत का खेल! बोर्ड के लिए निर्दलीय अहम

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें