जोधपुर में तीन घंटे की बारिश ने शहर को नदियों की तरह बना दिया, जाम और पानी के जंगल का अंदाज़
जोधपुर में शुक्रवार को तीन घंटे की बारिश ने शहर को पानी के जंगल में बदल दिया। बारिश के कारण शहर की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। सड़क पार करवाने की कोशिश में लोगों को खतरा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 18.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। Sputnik Hindi की रिपोर्ट के अनुसार...

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Heavy Rain Alert | Flooded Roads Traffic Jam Photos & Updates
जोधपुर में नदियों की-तरह गलियों में उफान-देखें PHOTOS:3 घंटे की बारिश के बाद लोगों घरों में कैद, दुकानें बंद; जाम में फंसे शहरवासी
- कॉपी लिंक
जोधपुर में शुक्रवार को महज तीन घंटे की बारिश ने शहर की गलियों और सड़कों को डूबा दिया। शहर के मुख्य चौराहे से लेकर सड़कें पानी में डूबी गईं।
इसके अलावा भीतरी शहर के हालात ऐसे रहे कि यहां नदी की तरह बारिश का पानी उफान मारते हुए गलियों में बह निकला। इस दौरान कुछ लोगों ने इस बहाव में निकलने का भी प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।
कुछ ही घंटों की बारिश में हालात ऐसे बन गए कि जब तक पानी निकल नहीं गया, लोग घरों में कैद रहे। दुकानदार भी बारिश शुरू होते ही दुकान बंद कर घर निकल गए।
मौसम विभाग के अनुसार- शहर में शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 18.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
पहले देखें शहर में हुई बारिश के ये PHOTO'S
शहर की गलियों में नदी की तरफ उफान पर पानी
दुकानों तक पहुंचा पानी, लगना पड़ा शटर
सड़क पार करवाने की कोशिश, बिगड़ा बैलेंस
पानी में घिरे दुकानदार
जाम में फंसे शहरवासी, रेंगते रहीं गाड़ियां
सड़क पर पानी-पानी, दुकानों में घुसा पानी
बारिश से बचने के लिए दुकान का सहारा
खतरनाक पुलिया पर भरा पानी, रास्ता किया बंद
भीतरी शहर की गलियों में बहता पानी
जगह-जगह लगा जाम
तीन घंटे की बारिश में शहर में जाम जैसे हालात हो गए। शहर के पाली रोड, भैरूजी चौराहा, महात्मा गांधी हॉस्पिटल और जालोरी गेट पर इस बारिश से जाम लग गया। तेज बारिश में शहरवासी इस जाम में फंसे रहे।
शहर के अलावा जोधपुर से सटे ग्रामीण इलाकों में भी तेज बारिश का दौर चला। हालात ये रहे कि तिंवरी में हाईवे किनारे बनी दुकानों तक में पानी घुस गया।
अब जानें मौसम से जुड़ी बड़ी अपडेट्स
शहर की भीतरी गलियों में उफान पर बारिश का पानी
शहर की भीतरी गलियों में तीन घंटे लोग घरों में कैद रहे। पानी इतना उफान में था कि पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो रहा था। शहर के नवचौकिया, खांडा फलसा, जालोरी गेट पर पानी काफी बहाव में था।
इधर, त्रिपोलिया बाजार में भी घुटनों तक पानी भर गया। खरीददारी के लिए घर से निकली महिलाओं को दुकानों के चबूतरे पर चढ़कर बहाव से बचना पड़ा। इस दौरान बम्बा मोहल्ला में एक बुजुर्ग को उफान में सड़क पार करवाने की कोशिश की, लेकिन वे संभल नहीं पाए। इसी तरह हाथीराम का ओडा में भी पानी का बहाव काफी तेज था। यहां घुटने और कमर तक पानी स्पीड में सड़कों पर बहने लगा।
जाम में फंसे शहरवासी, ब्रिज पर एक तरफा रास्ता बंद किया
दोपहर में बारिश के बाद से ही शहर में जाम जैसे हालात हो गए। शहर के जालोरी गेट, महात्मा गांधी हॉस्पिटल रोड, भैरूजी चौराहा और पाली रोड पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वीर दुर्गादास ब्रिज के एक तरफा रास्ता (पाली रोड से मेडिकल चौराहे) को बंद करना पड़ा।
इसके अलावा हमेशा की तरह खतरनाक पुलिया पर भी कमर तक पानी भर गया। ऐसे में भैरूजी चौराहे पर बेरिकेड लगाकर इस रास्ते को बंद कर दिया गया। इस तरफ जाने वाले व्हीकल्स को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट किया गया।
जुलाई में अब तक सबसे ज्यादा बारिश, दो दिन अलर्ट
मानसून एंट्री के बाद से शुक्रवार को हुई बारिश सबसे ज्यादा मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार- इस दौरान करीब 18.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है। इधर, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
यह खबर भी पढ़ें…
तीन घंटे की बारिश में शहर जाम:सड़कों पर नदियों की तरह बहने लगा पानी; भैरूजी-चौराहे से खतरनाक पुलिया वाला रास्ता बंद किया
जोधपुर में शुक्रवार को शहर में जमकर बारिश हुई। दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ बारिश का दौर शाम करीब 5:30 बजे तक चला। महज तीन घंटे की बारिश में ही शहर जाम हो गया। भैरूजी चौराहे पर लंंबा जाम लग गया। इसके साथ ही सड़कों पर पानी भर गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 4 इंच बरसात, भारी बरसात की चेतावनी: 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, पारा फिर 41 डिग्री के ऊपर - Jaipur News

जयपुर की सड़कों पर लोगों की समस्याएं, क्या नगर निगम कानूनों के तहत जवाबदेही दे रहा है?


