होमक्राइमपलवल पुलिस ने अरेस्ट किए दो वाहन चोर: राजस्थान के व्यक्ति की स्विफ्ट कार चोरी की, चुराई गई गाड़ी- सात बाइक बरामद - Palwal News
क्राइम

पलवल पुलिस ने अरेस्ट किए दो वाहन चोर: राजस्थान के व्यक्ति की स्विफ्ट कार चोरी की, चुराई गई गाड़ी- सात बाइक बरामद - Palwal News

- Hindi News - Local - Haryana - Palwal - Palwal Police Arrest Two Thieves | Rajasthan Car Theft Recovery | Haryana News पलवल पुलिस ने अरेस्ट किए दो वाहन चोर:राजस्थान के व्यक्ति की स्विफ्ट कार चोरी की, चुराई गई गाड़ी- सा…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 सितंबर 2026 को 08:33 am बजे
पलवल पुलिस ने अरेस्ट किए दो वाहन चोर:  राजस्थान के व्यक्ति की स्विफ्ट कार चोरी की, चुराई गई गाड़ी- सात बाइक बरामद - Palwal News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Haryana

- Palwal

- Palwal Police Arrest Two Thieves | Rajasthan Car Theft Recovery | Haryana News

पलवल पुलिस ने अरेस्ट किए दो वाहन चोर:राजस्थान के व्यक्ति की स्विफ्ट कार चोरी की, चुराई गई गाड़ी- सात बाइक बरामद

- कॉपी लिंक

पलवल में एवीटी स्टाफ ने स्विफ्ट कार चोरी के मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अलावलपुर गांव के नीरज उर्फ मोनू और पलवल के गौरीला मोहल्ला निवासी अनिल उर्फ कलवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई सात बाइक भ

एवीटी स्टाफ प्रभारी तेजपाल ने बताया कि यह मामला 19 अगस्त का है। जिला डिंग (राजस्थान) के श्यौरावली गांव निवासी अवधेश की स्विफ्ट कार पलवल के गोयल अस्पताल के पास सर्विस रोड से चोरी हो गई थी। इस संबंध में कैंप थाना पलवल में केस दर्ज किया गया था।

केएमपी पुल के पास से पकड़े गए दोनों आरोपी

मामले की जांच करते हुए एवीटी स्टाफ हथीन ने एक सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंने पलवल-हथीन मार्ग पर रतीपुर गांव के पास केएमपी पुल से दोनों आरोपियों को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने पहले की गई चोरी की सात बाइक भी बरामद कराईं। इनमें से नीरज उर्फ मोनू से पांच और अनिल उर्फ कलवा से दो बाइक मिली। पूछताछ और बरामदगी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों वाहन चोरों को जेल भेज दिया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें