[OUT] PTET Result 2026 LIVE: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट ptetvmoukota2026.in पर जारी, ये रहा स्कोरकार्ड PDF Direct Link
Rajasthan PTET Result 2026, Sarkari Result (OUT): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट आज, 25 जून को सुबह 11:30 बजे जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक…
![[OUT] PTET Result 2026 LIVE: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट ptetvmoukota2026.in पर जारी, ये रहा स्कोरकार्ड PDF Direct Link](https://cdn.sanity.io/images/8d6hcs3u/production/0e23ae2ebc0609dc9893600108de5c3e36295b70-1920x1080.jpg)
सौजन्य से:- Jagran Josh
Rajasthan PTET Result 2026, Sarkari Result (OUT): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट आज, 25 जून को सुबह 11:30 बजे जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर से की। जिन अभ्यर्थियों ने 14 जून 2026 को आयोजित पीटीईटी परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
यहां देखें: राजस्थान PTET कट ऑफ 2026
14 जून को आयोजित पीटीईटी परीक्षा के लिए 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। नया शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है।
आज जयपुर में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित पीटीईटी-2026 परीक्षा के परिणाम की विधिवत घोषणा की।
— Dr Prem Chand Bairwa (@DrPremBairwa) June 25, 2026
इस अवसर पर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों से दूरभाष पर संवाद कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की… pic.twitter.com/egohJeAPMU
PTET Result 2026 Direct Link
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) ने आज प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2026) का रिजल्ट लिंक ptetvmoukota2026.in पर कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड देखने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे अपडेट कर दिया गया है।
यहां क्लिक करें:- Rajasthan PTET Result 2026 Link (Active)
Rajasthan PTET Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर PTET रिजल्ट 2026 Link पर क्लिक करें।
-
अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित, बाढ़ संभावित जिलों के लिए रेस्क्यू टीमें रवाना
![[OUT] RSOS Result 2026 LIVE: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link](https://cdn.sanity.io/images/8d6hcs3u/production/4e084f68735a9c41af44dfe25ce84d70ddfca631-1920x1080.jpg)
[OUT] RSOS Result 2026 LIVE: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी: 38.47% स्टूडेंट्स पूरी तरह पास हुए, टॉपर्स को मिलेगा नकद पुरस्कार - Jaipur News


