कोटा में दो कोचिंग की सील, फायर सेफ्टी नहीं मिला: 15 संस्थानों को जारी किए गए नोटिस; बेसमेंट में चल रहा था संस्थान - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Coaching Centers Seized For Basement Operations | Notices Issued कोटा में दो कोचिंग की सील, फायर सेफ्टी नहीं मिला:15 संस्थानों को जारी किए गए नोटिस; बेसमेंट में चल रहा था सं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Coaching Centers Seized For Basement Operations | Notices Issued
कोटा में दो कोचिंग की सील, फायर सेफ्टी नहीं मिला:15 संस्थानों को जारी किए गए नोटिस; बेसमेंट में चल रहा था संस्थान
- कॉपी लिंक
लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आग की घटना के बाद कोटा में भी अग्निशमन विभाग की टीमें शहर में सर्वे कर रही हैं। जहां-जहां फायर सेफ्टी में लापरवाही पाई जा रही है, वहां सील और नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया- शहर में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले व्यावसायिक भवनों और कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।
विभाग की 25 सदस्य टीमों ने शहर में अलग-अलग इलाको में गुरुवार को संस्थानों में जांच की। इसके तहत लापरवाही पाए जाने पर 4 प्रतिष्ठानों को सील किया गया। वहीं 15 अन्य को नोटिस दिए गए। इनमें दो कोचिंग संस्थान और एक हॉस्टल भी शामिल हैं।
इन्हें किया सील
राकेश व्यास ने बताया- आदर्श नगर कुन्हाड़ी में न्यू सक्सेज कोचिंग क्लास, बेसमेंट में चल रही आरएसआई कोचिंग को सील किया गया है। इन कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी के पुख्ता बंदोबस्त नहीं मिले। साथ ही एंट्री-एग्जिट भी एक ही थी, जिससे कभी भी किसी बड़ी घटना के समय स्टूडेंट्स का निकलना मुश्किल है।
इसी तरह जवाहर नगर में श्रीजी हॉस्टल को भी सील किया गया। यहां भी फायर सेफ्टी नहीं थी और इमरजेंसी एग्जिट गेट नहीं था। ये संस्थान बिना फायर एनओसी संचालित हो रहे थे। वहीं कुन्हाड़ी में एक पत्तल-दोने के मैन्यूफैक्चरिंग गोदाम को भी सील किया गया है।
15 अन्य प्रतिष्ठानों को दिए नोटिस
अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद अजहर खान की टीम ने भी शहर के कई संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। टीम ने जवाहर नगर, राजीव गांधी नगर, लैंडमार्क और बोरखेड़ा क्षेत्रों में जांच की, जहां अग्निशमन व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर 15 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया- कोटा नगर निगम क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी व्यावसायिक भवनों, हॉस्टल्स और कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन नियमों की कड़ाई से पालना अनिवार्य है। इनकी लगातार जांच की जा रही है। किसी संस्थान या प्रतिष्ठान में अग्निशमन संबंधी अनियमितताएं पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के सीजिंग की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में चलती बस में आग लगने से मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

हरियाणा और राजस्थान के सीएम के बीच बैठक, पानी बंटवारे पर बनी सहमति

विà¤จตसित à¤à¤¾à¤°à¤¤ à¤จà¥จ सà¤จขà¤จलà¥จจมจमà¥จถà¤จข à¤ถ兌à¤จะà¥ถरणॠà¤à¥จมจ¤®à¤¿à¤จตा निà¤à¤¾ रहा राà¤ขसà¥จญथान: à¤à¤ขनलाल शरà¥ถमा | दक्षिण भारत राष्ट्रमत चेन्नई - समाचार पत्र - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें


