होमक्राइमट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान
क्राइम

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों के बाद प्रदेशभर की यातायात पुलिस टीमें सड़कों पर मुस्तैद हैं. Published : June 25, 2026…

ETV Bharat के अनुसार25 जून 2026 को 03:43 pm बजे
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान

सौजन्य से:- ETV Bharat

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों के बाद प्रदेशभर की यातायात पुलिस टीमें सड़कों पर मुस्तैद हैं.

Published : June 25, 2026 at 8:03 PM IST

जयपुरः ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर राजस्थान पुलिस ने प्रदेश भर में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की है. 21 दिन में रिकॉर्ड 1.65 लाख से अधिक वाहनों के चालान काटे गए हैं. राजस्थान पुलिस के इस महा अभियान से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है.

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों के बाद प्रदेशभर की यातायात पुलिस और जिला पुलिस की टीमें सड़कों पर मुस्तैद हैं. इस पूरे महा-अभियान की कमान ट्रैफिक डीजी अनिल पालीवाल स्वयं संभाल रहे हैं. एडीजी ट्रैफिक डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि राजस्थान की सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस का विशेष प्रवर्तन अभियान जारी है. इस विशेष अभियान के तहत 4 जून से 24 जून तक के 21 दिन में पूरे प्रदेश में कुल 1,65,745 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है.

पढ़ेंः जयपुर की सड़क पर AI कैमरे की निगेहबानी, गाड़ी का चालान पेंडिंग तो स्क्रीन पर दिखेगा नंबर

ये कार्रवाई हुईः 4 जून से 24 जून तक की गई कुल कार्रवाई में वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म के 61,506, वाहनों पर अनधिकृत शब्द, चिह्न एवं लेखन के 23,141 और नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिह्न के 42,045 मामलों में कार्रवाई की गई. वहीं, वाहन की संरचना (बॉडी-चेसिस) में अवैध परिवर्तन के 17,206, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर एवं हूटर के 12,987, प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न के 8,860 चालान किए गए. 24 जून को अकेले एक दिन में राज्यभर में 7,228 चालान और प्रवर्तन कार्रवाई की गई. इनमें वाहन की संरचना में अवैध परिवर्तन के 1,016, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती और हूटर के 763, प्रेशर हॉर्न के 358, ब्लैक फिल्म के 2,541, अनधिकृत शब्द एवं चिह्न के 872 और नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट के 1,678 मामलों में कार्रवाई शामिल है.

जयपुर में 800 कार्रवाईः राजधानी जयपुर की बात की जाए तो जयपुर कमिश्नरेट के सभी पांचों क्षेत्रों यातायात, पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण को मिलाकर कुल 800 कार्रवाई की गईं. इसमें जयपुर पश्चिम में सर्वाधिक 421 चालान हुए. इसके अलावा जयपुर ग्रामीण इलाके में भी 344 वाहनों को नियमों के उल्लंघन पर सीज और चालान की कार्रवाई की गई. बुधवार की इस कार्रवाई में अजमेर जिला सर्वाधिक सक्रिय रहा, जहां कुल 771 कार्रवाई की गई. इसके बाद सीकर में 623, कोटा शहर में 287, चित्तौड़गढ़ में 263, जालोर में 233 और मामलों में कार्रवाई दर्ज की गई. राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें. वाहनों में किसी प्रकार का अवैध संशोधन न कराएं, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न, अनधिकृत हूटर और फ्लैशर का उपयोग न करें. नियमों के अनुरूप नम्बर प्लेट का ही प्रयोग करें.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें