होमक्राइमराजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में बढ़े 403 उच्च पद
क्राइम

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में बढ़े 403 उच्च पद

- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

Live Hindustan के अनुसार25 जून 2026 को 03:43 pm बजे
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में बढ़े 403 उच्च पद

सौजन्य से:- Live Hindustan

- NCR

- उत्तर प्रदेश- लखनऊ

- वाराणसी

- बरेली

- मुरादाबाद

- मेरठ

- आगरा

- अलीगढ़

- प्रयागराज

- गोरखपुर

- कानपुर

- बाराबंकी

- आजमगढ़

- बलिया

- भदोही

- चंदौली

- गाजीपुर

- जौनपुर

- मऊ

- मिर्जापुर

- सोनभद्र

- बस्ती

- कुशीनगर

- देवरिया

- महाराजगंज

- संतकबीरनगर

- सिद्धार्थनगर

- बागपत

- शामली

- बिजनौर

- बुलंदशहर

- हापुड़

- मुजफ्फर नगर

- सहारनपुर

- बदायूं

- लखीमपुरखीरी

- पीलीभीत

- शाहजहांपुर

- एटा

- फिरोजाबाद

- मैनपुरी

- मथुरा

- अंबेडकर नगर

- अमेठी

- गौरीगंज

- श्रावस्ती

- बलरामपुर

- बहराइच

- फैजाबाद

- गोंडा

- रायबरेली

- फतेहपुर

- सीतापुर

- सुल्तानपुर

- औरैया

- अकबरपुर

- बिल्ल्होर

- ललितपुर

- महोबा

- कानपुर देहात

- चित्रकूट

- बांदा

- इटावा

- फर्रुखाबाद

- कन्नौज

- हमीरपुर

- हरदोई

- झांसी

- उरई

- उन्नाव

- हाथरस

- अमरोहा

- रामपुर

- संभल

- गंगापार

- कौशाम्बी

- प्रतापगढ़ - कुंडा

- बिहार

- उत्तराखंड

- झारखंड

- अन्य राज्य

Prachi लाइव हिन्दुस्तान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस के तकनीकी संवर्ग का पुनर्गठन करते हुए 403 उच्च पदों को मंजूरी दी है। इससे चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में लंबे समय से अटके प्रमोशन तेजी से हो सकेंगे।

राजस्थान पुलिस में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं और विभाग में सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों के लिए राज्य सरकार ने एक बेहद बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस बल के तकनीकी संवर्ग की लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति की समस्या को दूर करते हुए कैडर पुनर्गठन को हरी झंडी दे दी है। गृह विभाग, राजस्थान द्वारा 23 जून 2026 को जारी की गई आधिकारिक स्वीकृति के अनुसार, पुलिस विभाग की ड्राइवर, घुड़सवार और बैंड शाखाओं के कुल 403 पदों को उच्च पदों में अपग्रेड कर दिया गया है। इस फैसले से अब तकनीकी संवर्ग के पुलिसकर्मियों को भी सिविल संवर्ग की तरह समय पर तरक्की के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

अब तक स्थिति यह थी कि सिविल, आईबी, दूरसंचार, आरएसी/एमबीसी चालक, सिविल घुड़सवार और बैंड विंग में पदोन्नति के मौके बहुत कम थे। नतीजा यह हुआ कि इन तकनीकी शाखाओं में भर्ती हुए कॉन्स्टेबल सालों-साल एक ही पद पर काम करते रह गए, जबकि उनके साथ ही सिविल पुलिस में भर्ती हुए साथी प्रमोट होकर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) तक बन गए। इस कमी से पुलिसकर्मियों में काफी निराशा थी, जिसे दूर करने के लिए राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कुमार शर्मा ने एक विशेष प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2026-27 में इसकी घोषणा की थी, जिस पर अब गृह विभाग ने फाइनल मुहर लगा दी है।

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 20,455 अभ्यर्थी सफल, Link

स्वीकृति के मुताबिक, बढ़े हुए 403 उच्च पदों का पूरा वर्गीकरण इस प्रकार है:

चालक वर्ग: सबसे ज्यादा 331 पदों को पुनर्गठित किया गया है। इसमें पुलिस निरीक्षक (CI/CC) के 16 पद, उप निरीक्षक (SI/PC) के 62 पद और हेड कॉन्स्टेबल के 253 पद बढ़ाए गए हैं।

बैंड वर्ग: इस विंग में कुल 69 उच्च पदों की वृद्धि की गई है, जिसमें उप निरीक्षक के 17 पद और हेड कॉन्स्टेबल के 52 पद शामिल हैं।

घुड़सवार वर्ग: इस विंग में उप निरीक्षक के 3 नए उच्च पद बढ़ाए गए हैं।

राजस्थान CET 12वीं लेवल के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इन पदों पर मिलती है नौकरी

इस सुधार के बाद अब पदों का नया ढांचा काफी बड़ा हो गया है। सिविल, आईबी, दूरसंचार और आरएसी/एमबीसी चालक विंग में पुलिस निरीक्षक के पद 17 से बढ़कर सीधे 33, उप निरीक्षक के पद 108 से बढ़कर 170 और हेड कॉन्स्टेबल के पद 1,046 से बढ़कर 1,299 कर दिए गए हैं। सिविल और आरएसी/एमबीसी बैंड में उप निरीक्षक के पद 10 से बढ़कर 27 और हेड कॉन्स्टेबल के पद 141 से बढ़कर 193 हो गए हैं। सिविल घुड़सवार विंग में उप निरीक्षक के पदों की संख्या को 1 से बढ़ाकर अब 4 कर दिया गया है।

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर

प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन

प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां

इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता

बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस

करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट

एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस

छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज

छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें