होमक्राइम5 साल की मासूम से दुष्कर्म : जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश पीड़िता से मिले, बोले- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार
क्राइम

5 साल की मासूम से दुष्कर्म : जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश पीड़िता से मिले, बोले- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

5 साल की मासूम से दुष्कर्म : जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश पीड़िता से मिले, बोले- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार अलवर में मासूम से दरिंदगी. विपक्ष ने उठाए सवाल. जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश बोले- पुलिस की टीमें लगातार दे रहीं द…

ETV Bharat के अनुसार25 जून 2026 को 02:25 pm बजे
5 साल की मासूम से दुष्कर्म : जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश पीड़िता से मिले, बोले- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

5 साल की मासूम से दुष्कर्म : जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश पीड़िता से मिले, बोले- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

अलवर में मासूम से दरिंदगी. विपक्ष ने उठाए सवाल. जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश बोले- पुलिस की टीमें लगातार दे रहीं दबिश...

Published : June 25, 2026 at 5:12 PM IST

|Updated : June 25, 2026 at 5:21 PM IST

अलवर: जिले के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत गत बुधवार को एक 5 साल की मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद गुरुवार को जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश अलवर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़िता से मिले. रेंज आईजी ने इस प्रकरण पर चल रही जांच की प्रगति की भी समीक्षा की.

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि बुधवार को मासूम के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया है, जो आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है. उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है, जिसके आधार पर कुछ लोगों को डिटेन किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान व मेडिकल कराए गए हैं. रेंज आईजी ने कहा कि पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति की तलाश टीमें कर रही हैं, जिसके लिए 6 टीमें लगातार कार्य कर रही हैं. उन्होंने बताया कि अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी इस प्रकरण कीमॉनिटरिंग कर रहे हैं. अलवर पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द इस प्रकरण का खुलासा किया जाए.

बुधवार को हुई थी घटना : गौरतलब है कि बुधवार को जिले के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 5 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. जहां आरोपी बाइक से उसके पास पहुंचा और किसी तरह का लालच देकर उसे अपनी बाइक पर आगे बिठाकर एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत कृत्य किया.

अलवर में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे राजस्थान को झकझोर दिया है। यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है, जिसने पूरे राजस्थान का सिर शर्म से झुका दिया है।

— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) June 25, 2026

प्रदेश में रोजाना हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं से आमजन में भय औरआक्रोश है। आज… pic.twitter.com/RcZKrhwbZi

परिजनों को घटना का पता लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात में ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया. घटना की सूचना पर अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और देर रात करीब 2 बजे तक थाने पर कैंप किए हुए थे. मामले की सूचना लगने पर देर रात थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीणा भी पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे.

पढ़ें : अलवर में इंसानियत शर्मसार: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की स्पेशल टीम

घटना के बाद विपक्ष ने उठाए सवाल : अलवर जिले में 5 साल की मासूम के साथ हुई घटना के बाद विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर सवाल उठाए. सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अलवर में 5 साल की मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना है. ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगती हैं.

अलवर में 5 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना है।

— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) June 24, 2026

ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

राजस्थान में बढ़ते अपराधों यह स्पष्ट हो रहा है कि सरकार और कानून का कोई डर अपराधियों में नहीं रहा और प्रदेश की लच्चर…

सांसद बेनीवाल ने लिखा कि राजस्थान में बढ़ते अपराधों से यह स्पष्ट हो रहा है कि सरकार और कानून का कोई डर अपराधियों में नहीं रहा और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अलवर में 5 साल की बच्ची के साथ हुई घटना शर्मसार करने वाली है, जिसने पूरे राजस्थान का सिर शर्म से झुका दिया. उन्होंने सरकार से मांग की कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और मासूम को हर संभव चिकित्सा सहायता व सुरक्षा प्रदान की जाए.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें