Kota News: धर्मांतरण की 'द कोटा स्टोरी', मनीष पर 'मोइन खान' बनने का आरोप, पुलिस ने क्या कहा?
Kota News: धर्मांतरण की 'द कोटा स्टोरी', मनीष पर 'मोइन खान' बनने का आरोप, पुलिस ने क्या कहा? Kota News In Hindi: कोटा में मनीष शर्मा पर 'मोइन खान' बनकर हिंदू युवतियों को फंसाने का आरोप है. बजरंग दल इसे 'कोटा स्टोरी' बता…

सौजन्य से:- ABP News
Kota News: धर्मांतरण की 'द कोटा स्टोरी', मनीष पर 'मोइन खान' बनने का आरोप, पुलिस ने क्या कहा?
Kota News In Hindi: कोटा में मनीष शर्मा पर 'मोइन खान' बनकर हिंदू युवतियों को फंसाने का आरोप है. बजरंग दल इसे 'कोटा स्टोरी' बता रहा है, जबकि पुलिस ने धर्मांतरण के दावों को खारिज किया है.
राजस्थान के कोटा स्थित विज्ञान नगर क्षेत्र से सामने आया मनीष शर्मा उर्फ कथित 'मोइन खान' का मामला लगातार चर्चा और विवाद का केंद्र बना हुआ है. शुरुआत में इस मामले को टेलीग्राम ग्रुप पर अश्लील सामग्री शेयर करने तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन अब इसने एक बड़ा सामाजिक और राजनीतिक रूप ले लिया है. बजरंग दल इस पूरे प्रकरण को "द कोटा स्टोरी" (The Kota Story) करार देते हुए इसे कथित धर्मांतरण और हिंदू महिलाओं को निशाना बनाने का एक गंभीर नेटवर्क बता रहा है. वहीं, पुलिस जांच में अब तक की कहानी बिल्कुल अलग नजर आ रही है.
बजरंग दल के गंभीर आरोप: 'बदला नाम, फंसाई लड़कियां'
मामले की शुरुआत 15 जून को हुई, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता योगेश रेनवाल की शिकायत पर विज्ञान नगर थाने में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया गया.
बजरंग दल का आरोप है कि विज्ञान नगर निवासी मनीष शर्मा ने कथित रूप से अपना नाम बदलकर 'मोइन खान' रखा. आरोप है कि उसने टेलीग्राम, स्नैपचैट और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसाया. योगेश रेनवाल का दावा है कि आरोपी के मोबाइल में बड़ी संख्या में ऐसे आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें 'ओम', 'स्वास्तिक' और 'शिवलिंग' जैसे पवित्र धार्मिक प्रतीकों का कथित तौर पर अपमान किया गया है. संगठन ने इस पूरे नेटवर्क के गहन खुलासे की मांग की है.
'ऐसी लूट आज तक...', अशोक गहलोत ने बीजेपी शासित राज्यों का जिक्र बोला तीखा हमला
पुलिस ने नकारा दावा: 'न धर्मांतरण हुआ, न फंसाने के सबूत'
बजरंग दल के दावों के विपरीत, पुलिस की जांच में अब तक 'लव जिहाद' या धर्मांतरण जैसा कोई एंगल सामने नहीं आया है. कोटा के एडिशनल एसपी (ASP) सुभाष मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जांच और मेडिकल परीक्षण में मनीष शर्मा के 'मोइन खान' बनने या धर्म परिवर्तन करने के कोई भी तथ्य सामने नहीं आए हैं.
एडिशनल एसपी ने बताया कि हिंदू युवतियों को फंसाने की साजिश के आरोपों की भी गहनता से जांच की गई है, लेकिन अब तक ऐसा कोई ठोस आधार नहीं मिला है. हालांकि, पुलिस को कुछ टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स की जानकारी जरूर मिली है, जिनकी साइबर सेल द्वारा डिजिटल और तकनीकी जांच की जा रही है.
परिजनों और पड़ोसियों का बचाव
दूसरी तरफ, मनीष शर्मा के परिवार (शुभम शर्मा और कुबेर शर्मा) ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. परिवार का कहना है कि मनीष शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है; उसका ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है. पड़ोसियों ने भी मनीष को एक सामान्य व्यक्ति बताया है, जिसकी दिनचर्या सिर्फ घर से दुकान और दुकान से घर तक सीमित रहती है.
आगे क्या?
फिलहाल यह हाई-प्रोफाइल मामला दो अलग-अलग दावों के बीच उलझा हुआ है. एक तरफ हिंदू संगठनों के गंभीर आरोप हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस की जांच और परिजनों का बचाव. इस पूरे मामले की अंतिम सच्चाई पुलिस की फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.
जयपुर के किसान ने दिखाई नई राह, सोलर पैनलों के नीचे लहलहाई फसल, ऊपर बन रही बिजली
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

403 उच्च पदों पर पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर: सीएम शर्मा

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में बढ़े 403 उच्च पद

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान


