[OUT] RSOS Result 2026 LIVE: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link
RSOS Result 2026 LIVE Updates: 83 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज, 25 जून 2026 को जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परि…
![[OUT] RSOS Result 2026 LIVE: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link](https://cdn.sanity.io/images/8d6hcs3u/production/4e084f68735a9c41af44dfe25ce84d70ddfca631-1920x1080.jpg)
सौजन्य से:- Jagran Josh
RSOS Result 2026 LIVE Updates: 83 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज, 25 जून 2026 को जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम घोषित किए। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अब आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 23 अप्रैल से 20 मई 2026 तक राज्य के 328 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
पिछले साल राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की 10वीं परीक्षा में 46.1 फीसदी और 12वीं परीक्षा में 49.1 फीसदी छात्र पास हुए थे। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 47.7 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 43.1 फीसदी था। वहीं 12वीं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 49.4 फीसदी सफलता हासिल की, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 48.7 फीसदी दर्ज किया गया था।
यहां क्लिक करें:- RSOS 10th, 12th Result 2026 Direct Link
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का परिणाम 25 जून को
— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) June 24, 2026
शिक्षा मंत्री प्रातः 11 बजे करेंगे 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम जारीhttps://t.co/mrKammQFqT
Rajasthan State Open School Result 2026-हाइलाइट्स
छात्र नीचे दिए टेबल में राजस्थान स्टेट ओपन क्लास 10th, 12th रिजल्ट के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
RSOS 10th, 12th Result 2026: ऐसे करें चेक
राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम देख और मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "RSOS 10th Result 2026" या "RSOS 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
-
स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लें।
Rajasthan State Open 10th, 12 Result में उपलब्ध होंगी ये जानकारियां
राजस्थान ओपन बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट में छात्रों को निम्नलिखित विवरण देखने को मिलेंगे:
-
छात्र का नाम
-
रोल नंबर
-
कक्षा (10वीं/12वीं)
-
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
-
कुल प्राप्तांक
-
पास/फेल स्थिति
-
प्रतिशत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित, बाढ़ संभावित जिलों के लिए रेस्क्यू टीमें रवाना

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी: 38.47% स्टूडेंट्स पूरी तरह पास हुए, टॉपर्स को मिलेगा नकद पुरस्कार - Jaipur News

RSOS 10th 12th Result 2026 OUT: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड - rajasthan rsos board class 10th 12th result 2026 released soon at rsosrajasthangovin candidate can direct download the result from here


