राजस्थान अलवर जेल से फरार कैदी को फिरोजपुर में पुलिस ने पकड़ कर अलवर पुलिस को सौंपा
फिरोजपुर झिरका पुलिस स्टाफ ने अलवर सेंट्रल जेल से फरार हुए आरिफ को, जो तीन साल से दहेज उत्पीड़न और चोरी के मामले में संलिप्त था, को ढूँढकर गिरफ्तार किया। अब उसे अलवर कोतवाली थाना को सौंप दिया गया है।

सौजन्य से:- Dainik Tribune
Nuh News: राजस्थान जेल से फरार कैदी को फिरोजपुर झिरका सीएस ने दबोचा, अलवर पुलिस को सौंपा
Nuh News: नूंह के फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान की अलवर सेंट्रल जेल से फरार चल रहे एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अलवर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।...
Nuh News: नूंह के फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान की अलवर सेंट्रल जेल से फरार चल रहे एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अलवर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी पिछले करीब 3 साल से फरार चल रहा था और जेल से भागने के बाद भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र रमजान निवासी नीमाहेड़ी थाना टपूकड़ा जिला खैरथल, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अलवर जिले के थाना कोतवाली में सेंट्रल प्रिजनर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बताया गया है कि आरोपी दहेज उत्पीड़न के एक मामले में सजा काट रहा था। उस पर थाना टपूकड़ा जिला खैरथल में मामला दर्ज था, जिसमें उसे सजा हुई थी। वर्ष 2023 में वह अलवर जेल से फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ जेल से फरार होने का अलग से मुकदमा दर्ज किया गया।
जेल से फरार होने के बाद आरोपी ने मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर के थाना भानपुरा में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिस पर वहां भी मामला दर्ज हुआ। फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ प्रभारी मेहन्द्र को सूचना मिली थी कि राजस्थान जेल से फरार कैदी नूंह जिले में किसी ठिकाने पर छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने रणनीति बनाकर छापा मारा और आरोपी को उसके ठिकाने से दबोच लिया। इसके बाद नियमानुसार उसे हेड थाना कोतवाली अलवर जिला अलवर राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


