Nikay Chunav 2026 : CM भजनलाल का जयपुर में रोड शो, कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा- हमने लव जिहाद को खत्म किया
Nikay Chunav 2026 : CM भजनलाल का जयपुर में रोड शो, कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा- हमने लव जिहाद को खत्म किया निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया. Published : September 9, 2026 at 2:52…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Nikay Chunav 2026 : CM भजनलाल का जयपुर में रोड शो, कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा- हमने लव जिहाद को खत्म किया
निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया.
Published : September 9, 2026 at 2:52 PM IST
जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की. सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ रोड शो त्रिपोलिया गेट तक पहुंचा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा और भाजपा सरकार के ढाई साल के कामकाज को जनता के सामने रखा.
इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारी सरकार के लव जिहाद की समस्या को खत्म किया. कांग्रेस के नेता कहते थे कि वन स्टेट वन इलेक्शन तुम्हारा काका नहीं कर सकता, लेकिन वह देख ले कि यह इलेक्शन उनका काका करवा रहा है. हमने ढाई साल में वो करके दिखाया जो पूर्ववर्ती सरकार ने पांच साल में नही किया. रोड शो में सीएम के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय महामंत्री और निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंद आचार्य और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी सहित पार्टी के अन्य विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे.
लव जिहाद के खिलाफ धर्मांतरण कानून लाए : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास की रफ्तार बढ़ी है. बिजली के मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेरते हुए उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार के पांच साल में करीब 3,900 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ा, जबकि उनकी सरकार ने ढाई साल में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन किया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान अब बिजली लेने वाला नहीं, बल्कि बिजली देने वाला राज्य बन रहा है.
पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न बड़ी जल परियोजनाओं के जरिए खेतों और शहरों तक पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने यमुना जल समझौते सहित कई परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने पूरे राजस्थान में पानी की व्यवस्था को प्राथमिकता दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में लव जिहाद की समस्या के निवारण के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं. उन्होंने धर्मांतरण कानून का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय जिस तरह की घटनाएं होती थीं, अब वैसा नहीं चलेगा. उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
रोजगार और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस पर हमला : भजनलाल शर्मा ने रोजगार के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक एक लाख 85 हजार नियुक्ति पत्र दिए हैं, जबकि एक लाख 22 हजार भर्तियों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और करीब 70 हजार पदों की वैकेंसी निकाली गई है. पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है. उन्होंने कांग्रेस पर भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर निशाना साधा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय विकास योजनाओं को लटकाने-अटकाने का काम हुआ, जबकि भाजपा सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया है. उन्होंने जयपुर मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछली सरकार में करीब पांच किलोमीटर मेट्रो लाइन का काम हुआ, जबकि अब करीब 45 किलोमीटर की मेट्रो लाइन का शिलान्यास किया गया है. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी सरकार के ढाई साल के कामकाज से कांग्रेस में बेचैनी बढ़ रही है. उन्होंने कांग्रेस के विधानसभा में विरोध के तरीके पर सवाल उठाए और पिछली सरकार के कार्यकाल को लेकर कई आरोप लगाए. साथ ही कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य विकास को गांव से शहर और निकाय से पूरे प्रदेश तक पहुंचाना है.
ट्रिपल इंजन सरकार के लिए मांगा वोट : मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव को विकास से जोड़ते हुए मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार है और अब निकायों में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन सरकार बनानी है. उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत मजबूत होंगे तो विकास की रफ्तार और तेज होगी. भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जनता की समस्याएं बताएंगे तो सरकार उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करेगी. उन्होंने मतदाताओं से घर से निकलकर मतदान करने और जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट देने की अपील की. मुख्यमंत्री ने 'विकसित राजस्थान, विकसित भारत और विकसित जयपुर' के लिए भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया.
मोदी है तो मुमकिन है : रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा. कांग्रेस के नेता कहते हैं कि नगर निगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए किस देश में मोदी है तो मुमकिन है. किसी भी तरह के चुनाव हो हर चुनाव में मोदी आगे रहेंगे. रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास करना है तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी होगी मतदाता जागरूक है. कांग्रेस के किसी भ्रम में आने वाले नहीं है. सभी नगर निकायों में भाजपा अपना बोर्ड बनाने जा रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


