होमधर्म-आस्थाNikay Chunav 2026 : 9 सितंबर को जयपुर में CM का मेगा रोड शो, तीन विधानसभा और 19 वार्डों पर नजर
धर्म-आस्था

Nikay Chunav 2026 : 9 सितंबर को जयपुर में CM का मेगा रोड शो, तीन विधानसभा और 19 वार्डों पर नजर

Nikay Chunav 2026 : 9 सितंबर को जयपुर में CM का मेगा रोड शो, तीन विधानसभा और 19 वार्डों पर नजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 9 सितंबर को जयपुर में मेगा रोड शो करने जा रहे हैं. Published : September 7, 2026 at 7:53 PM IST जयपु…

ETV Bharat के अनुसार7 सितंबर 2026 को 03:33 pm बजे
Nikay Chunav 2026 : 9 सितंबर को जयपुर में CM का मेगा रोड शो, तीन विधानसभा और 19 वार्डों पर नजर

सौजन्य से:- ETV Bharat

Nikay Chunav 2026 : 9 सितंबर को जयपुर में CM का मेगा रोड शो, तीन विधानसभा और 19 वार्डों पर नजर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 9 सितंबर को जयपुर में मेगा रोड शो करने जा रहे हैं.

Published : September 7, 2026 at 7:53 PM IST

जयपुर: राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रचार अभियान को अंतिम दौर में पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 9 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में करीब दो घंटे का मेगा रोड शो करेंगे. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन होने वाला यह रोड शो भाजपा के लिए जयपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है. मुख्यमंत्री रोड शो के जरिए शहर की तीन विधानसभा सीटों से जुड़े 19 वार्डों के मतदाताओं तक पहुंच बनाएंगे.

मुख्यमंत्री का रोड शो सुबह सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगा. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सांगानेरी गेट से आगे बढ़ते हुए बड़ी चौपड़ और शहर के प्रमुख बाजारों से होता हुआ चांदपोल पहुंचेगा. रोड शो का समापन चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ प्रस्तावित है. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे.

तीन विधानसभा क्षेत्रों पर सीधा फोकस : करीब दो घंटे के रोड शो का रूट इस तरह तैयार किया गया है कि जयपुर के पुराने और घनी आबादी वाले हिस्सों में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक मुख्यमंत्री की मौजूदगी पहुंचे. तीन विधानसभा क्षेत्रों के 19 वार्डों को कवर करने वाला यह कार्यक्रम भाजपा के लिए खासा महत्वपूर्ण है. पार्टी की कोशिश रोड शो के जरिए प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के साथ स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ाने की है.

पढ़ें : Nikay Chunav 2026 : अलवर-भरतपुर में सीएम का रोड शो, कांग्रेस पर जमकर बरसे भजनलाल, कही ये बड़ी बात

भाजपा ने जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर पहले ही व्यापक तैयारी की है. प्रत्याशियों के साथ बूथ और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री का रोड शो पार्टी के स्थानीय चुनावी अभियान को अंतिम राजनीतिक धार देने वाला माना जा रहा है.

भाजपा के गढ़ में कब्जा बरकरार रखने की चुनौती : जयपुर नगर निगम को लंबे समय से भाजपा के मजबूत राजनीतिक आधार वाले क्षेत्रों में गिना जाता रहा है. यही वजह है कि इस बार भी पार्टी राजधानी में अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. मुख्यमंत्री के रोड शो को इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाया तो उसे पर भाजपा के विधायक कालीचरण सर्राफ ने पलटवार किया.

पढ़ें : जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री के नगर निगम चुनाव में पहली बार रोड शो हो रहे हैं. पूर्व में भैरोंसिंह शेखावत, वसुंधरा राजे के समय भी रोड शो हुए हैं. मुख्यमंत्री को इस रोड शो में जनता का अपार समर्थन मिलेगा. कांग्रेस के नेता तो हार से बौखला गए हैं, इसलिए वह ऐसी फिजूल बातें कर रहे हैं. वहीं, विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि सीएम के इस रोड शो को जनता का भरपूर जनादेश मिलेगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें