मुंबई में भीषण बारिश से ट्रेन यातायात परेशानी: 6 से अधिक ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला गया
मुंबई में हो रही भीषण बारिश के कारण कोटा रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं और कुछ का रूट बदल दिया गया है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
Mumbai Heavy Rain: कोटा से गुजरने वाली राजधानी-अगस्त क्रांति समेत 6 से ज्यादा Train रद्द, बदला गया कई ट्रेनों का रूट
बारिश के कारण कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं. इससे कई ट्रेनों का रीशेड्यूल किया गया है.
Published : July 7, 2026 at 9:21 AM IST
|Updated : July 7, 2026 at 9:28 AM IST
कोटा: मुंबई में हो रही भीषण बारिश से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है और उसका असर कोटा रेल मंडल में भी नजर आ रहा है. दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर स्थित कोटा रेल मंडल से गुजर रही कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. कई ट्रेनों को रीशेड्यूल व आंशिक रद्द करते हुए बीच के स्टेशन से ही उन्हें दोबारा चलाया जा रहा है.
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि एक तरफ की ट्रेन कैंसिल होने के चलते आने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया गया है. बारिश के चलते कई ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है, जिसके चलते कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं.
पढ़ें: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड, 20 ट्रेनें रद्द
ये ट्रेनें हुई हैं कैंसिल, दूसरी तरफ का फेरा भी रहेगा रद्द
- ट्रेन नंबर 12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस की 6 जुलाई की ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. ऐसे में 7 जुलाई को दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन नंबर 12954 भी नहीं चल पाएगी.
- ट्रेन नंबर 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस 6 जुलाई को चलने वाली को रद्द कर दिया गया है. इसी के चलते 8 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. इसी के चलते 8 जुलाई वाली ट्रेन नंबर 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल ट्रेन को 6 जुलाई को रद्द किया गया है.
- ट्रेन नंबर 22933 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है. ऐसे में जयपुर से 7 जुलाई मंगलवार को चलने वाली ट्रेन नंबर 22934 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस भी कैंसिल हो गई है.
ये ट्रेनें की गई हैं रीशेड्यूल, चल रही हैं घंटों देरी से:
- ट्रेन नंबर 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस है. यह रात 9:00 बजे 6 जुलाई को रवाना हुई है, जबकि यह शाम 5:00 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होती थी.
- ट्रेन नंबर12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट रात 11:00 बजे रवाना हुई है. इसके मुंबई से निकलने का समय 7:05 था.
- ट्रेन नंबर 12903 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल रात 11:15 पर रवाना हुई है. इसका बांद्रा टर्मिनस से निकलने का समय 8:45 था.
- ट्रेन नंबर 12037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस देर रात 1:30 पर रवाना हुई है. इसके बांद्रा टर्मिनस से निकलने का समय रात 10:00 बजे था, लेकिन यह 3:30 घंटे देरी से रवाना हुई है.
इन ट्रेनों को किया शॉर्ट टर्मिनेट या बदल दिया रूट:
- ट्रेन नंबर 04176 दादर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन को दादर की जगह सूरत से चलाया जा रहा है. यह ट्रेन सूरत से मंगलवार सुबह 4:22 पर रवाना हुई है.
- ट्रेन नंबर 12264 हजरत निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस को बदले हुए रूट से चलाया गया है. इसे सूरत-पालदी-जलगांव-मनमाड होते हुए पुणे ले जाया गया है, जबकि यह सूरत-वसई रोड-पुणे रूट से चल रही थी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

रेलवे भर्ती में बड़ा बदलाव: कोटा नियुक्तियों में अब ट्रायल के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा, CBT आधारित होगा टेस्ट - indian railways quota recruitment cbt and trial changes

मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा: जयपुर-बांद्रा समेत कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों के रूट बदले - Jaipur News

रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए एक समान होगी व्यवस्था


