होमक्राइमजोधपुर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार: निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, नाबालिग समेत दो लापता; पढ़िए क्राइम की अन्य खबरें - Jodhpur News
क्राइम

जोधपुर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार: निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, नाबालिग समेत दो लापता; पढ़िए क्राइम की अन्य खबरें - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Crime Roundup: MD Drug Seizure, Laborer Death & Stamp Theft जोधपुर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, नाबालिग समेत दो लापता; प…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 07:05 am बजे
जोधपुर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:  निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, नाबालिग समेत दो लापता; पढ़िए क्राइम की अन्य खबरें - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Crime Roundup: MD Drug Seizure, Laborer Death & Stamp Theft

जोधपुर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, नाबालिग समेत दो लापता; पढ़िए क्राइम की अन्य खबरें

- कॉपी लिंक

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में बीते 24 घंटे में मारपीट, चोरी, नशे की तस्करी, हादसे, सुसाइड और गुमशुदगी के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने अलग-अलग थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए शहर के प्रमुख क्राइम अपडेट…

1. MD मेफेड्रोन के साथ युवक गिरफ्तार, 46.79 ग्राम नशा बरामद

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 46.79 ग्राम अवैध MD मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ऋतु वेन्यू गार्डन, पाल बालाजी के सामने एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 46.79 ग्राम अवैध MD मेफेड्रोन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान करणी नगर, बडलिया झंवर निवासी अशोक पुत्र जेठाराम तांडी जाट (23) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

2. ऑफिस से एग्रीमेंट, सरकारी मुहर और नकदी चोरी

सर्किट हाउस रोड स्थित नारायण इंफ्रो सिटी के कार्यालय से बेचान इकरारनामा, मूल एग्रीमेंट, सरकारी मुहर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है।

न्यू बीजेएस कॉलोनी निवासी नारायणसिंह (50) ने रातानाडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 15 सितंबर को उनके 106 महावीर पैलेस स्थित कार्यालय से लूनी तहसील के सर गांव निवासी विक्रमसिंह पुत्र जसवंतसिंह रोकड़ पैसे, सील, बेचान इकरारनामा और मूल एग्रीमेंट चोरी करके ले गया। रातानाडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक भवानी सिंह को सौंपी है।

3. निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने पर मौत

बोरानाडा थाना क्षेत्र के गंगाणा फाटा स्थित नवकार सिटी के पास निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बिसलपुर निवासी फारुख शाह पुत्र ईबुशाह (35) छत पर कमठे का काम कर रहे थे। काम के दौरान छत से नीचे उतरते समय अचानक रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

4. घर में पंखे से फंदा लगाकर किया सुसाइड

जोधपुर के बारली मंडावता मंडोर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पुत्र दिव्यम गहलोत (28) ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता खेमसिंह गहलोत (58) ने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। मंडोर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग दर्ज कर कारणों की पड़ताल कर रही है।

5. 15 वर्षीय नाबालिग घर से लापता

दईजर निवासी एक व्यक्ति ने बनाड़ थाने में अपनी 15 वर्षीय बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, युवती 20 सितंबर को दोपहर करीब सवा 12 बजे घर से बिना बताए नांदड़ी फाटा जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

6. हॉस्टल की दीवार फांदकर हुई फरार

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के पाल रोड ढाणियों में बने एक हॉस्टल से एक बालिका बिना बताए हॉस्टल की दीवार फांदकर भाग गई। इसको लेकर उसके भाई की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है।

7. मारपीट में युवक का हाथ टूटा

शेर विलास निवासी गजेन्द्रसिंह ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि राजू उर्फ कुंदन ने उनके भाई के साथ मारपीट की।

मारपीट में युवक के हाथ में चोट आई और हाथ टूट गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें