होमक्राइममांढंण लखीमेले में सीआरपीएफ महिला, गुरुग्राम पुरुष वॉलीबॉल चैंपियन: राजस्थान पुलिस उपविजेता बनी, कबड्डी-कुश्ती में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया; देशभर से टीमें पहुंचीं - Mandhan (Neemrana) News
क्राइम

मांढंण लखीमेले में सीआरपीएफ महिला, गुरुग्राम पुरुष वॉलीबॉल चैंपियन: राजस्थान पुलिस उपविजेता बनी, कबड्डी-कुश्ती में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया; देशभर से टीमें पहुंचीं - Mandhan (Neemrana) News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kotputli - Mandhan - Mandhan Lakhi Mela Sports | Rajasthan Police Volleyball Kabaddi Wrestling मांढंण लखीमेले में सीआरपीएफ महिला, गुरुग्राम पुरुष वॉलीबॉल चैंपियन:राजस्थान पुलिस उपविजेता…

bhaskar.com के अनुसार23 सितंबर 2026 को 06:05 am बजे
मांढंण लखीमेले में सीआरपीएफ महिला, गुरुग्राम पुरुष वॉलीबॉल चैंपियन:  राजस्थान पुलिस उपविजेता बनी, कबड्डी-कुश्ती में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया; देशभर से टीमें पहुंचीं - Mandhan (Neemrana) News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kotputli

- Mandhan

- Mandhan Lakhi Mela Sports | Rajasthan Police Volleyball Kabaddi Wrestling

मांढंण लखीमेले में सीआरपीएफ महिला, गुरुग्राम पुरुष वॉलीबॉल चैंपियन:राजस्थान पुलिस उपविजेता बनी, कबड्डी-कुश्ती में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया; देशभर से टीमें पहुंचीं

- कॉपी लिंक

मांढंण नगरपालिका क्षेत्र में मंगलवार को श्री हनुमान जी महाराज का विशाल लखी मेला धूमधाम से मनाया गया। इस मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ खेलों का भी रोमांच देखने को मिला। राजस्थान सहित देशभर से महिला और पुरुष वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती के खिलाड़ी और टी

मेले की शुरुआत विख्यात पंडितों ने हवन-यज्ञ से की। दोपहर में ब्राह्मण महासभा मांढंण ने श्री ठाकुर जी महाराज की सवारी निकाली, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में बड़ा भंडारा भी हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद खाया।

खेल प्रतियोगिताओं में देशभर के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। कबड्डी में नगुरा की टीम पहले और कनौरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। एक लाख रुपए की इनामी कुश्ती चिराग और फोगाट लीलू अखाड़ा के पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।

महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीआरपीएफ ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजस्थान पुलिस की टीम दूसरे नंबर पर रही। पुरुष वॉलीबॉल में गुरुग्राम की टीम विजेता बनी और इंडियन नेवी की टीम उपविजेता रही। देर शाम तक दर्शकों की भीड़ इन मुकाबलों को देखने के लिए जुटी रही।

मेले के मुख्य अतिथि महंत रामेश्वर दयाल महामंडलेश्वर जी महाराज और श्री ओमप्रकाश यादव राज टूर गुरुग्राम थे। मेले की अध्यक्षता महेंद्र अनिल पुरोहित ने की। विशिष्ट अतिथियों में ताराचंद प्रधान, श्री श्याम सेवा समिति अध्यक्ष, नव निर्वाचित नगरपालिका चेयरमैन कपिल कुमार, थाना अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, जीतू अहिरवाल, थानेदार कृष्ण मनेठी, हरविंद्र जेईएन, जसवंत यादव मंगलपुर, ईश्वर सिंह रोडवाल, डॉ. संजय यादव और जयप्रकाश झाबर सहित कई खास लोग मौजूद रहे।

मेला कमेटी अध्यक्ष और नगरपालिका मांढंण के उपाध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को मंच मिला। देर रात तक चले कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ रही।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें