Live: CM भजनलाल के OSD की पत्नी जीतीं, जयपुर नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: CM भजनलाल के OSD की पत्नी जीतीं, जयपुर नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. कांग्रेस और बीजेप…

सौजन्य से:- ABP News
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: CM भजनलाल के OSD की पत्नी जीतीं, जयपुर नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. वहीं, कई वार्डों में निर्दलीयों का भी दबदबा दिख रहा है.
LIVE
Background
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के मतदान दो चरणों में संपन्न हुए उसके जिसके बाद आज (सोमवा, 14 सितंबर) नतीजों की घोषणा की जाएगी. मतगणना की शुरुआत सुबह 8.00 बजे से हो गई है. राजस्थान के 309 नगर निकायों के 10167 वार्डों के पार्षद पद पर हुए चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. कुल 38889 उम्मीदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 10 नगर निगम के साथ ही, 252 नगर पालिका और 47 नगर परिषद शामिल हैं. जानकारी के लिए बता दें कि मतदान 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए थे.
जयपुर में दोबारा मतदान
जयपुर नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे. दरअसल, राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के अंतर्गत आने वाले 'सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय (कमरा नंबर 4), तिला वाला, सांगानेर' स्थित केंद्र पर दोबारा मतदान कराया जाए. आयोग के अनुसार, शनिवार को वोटिंग के दौरान एक घटना हुई, जिसमें 110 ऐसे वोटरों ने पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला, जिनके नाम हटाई गई लिस्ट में शामिल थे. जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट की जांच के बाद, आयोग नतीजे पर पहुंचा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई है.
दूसरे चरण में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को 147 शहरी निकायों में सम्पन्न हुआ था. इस चरण में कुल 70.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दोनों चरणों को मिलाकर राज्य में कुल 72.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. दूसरे चरण में 147 नगरीय निकायों में मतदान कराया गया, जिनमें छह नगर निगम, 20 नगरपालिकाएं और 121 नगर परिषदें शामिल थीं। मतदान के लिए कुल 4,774 मतदान केंद्र बनाए गए थे.
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: वार्ड 35 के चुनाव पर सस्पेंस
डूंगरपुर जिले के वार्ड 35 के चुनाव आंकड़े अलग-अलग आने से सवाल उठने लगे हैं. अब प्रशासन की सफाई का इंतजार किया जा रहा है. एक दस्तावेज में कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के नाम के सामने 1-1 वोट दर्ज दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर सामने आई अंतिम टैली में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव कंसारा को 316 वोट और बीजेपी प्रत्याशी चेतनलाल श्रीमाल को 226 वोट मिले बताए गए हैं.
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: पुलिस का दुरुपयोग कर रही BJP- अशोक गहलोत
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, "मनमाने तरीके से परिसीमन, पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल, मुख्यमंत्री के रोड शो आदि के बावजूद नगरीय निकाय चुनावों में हार से बौखलाई बीजेपी अब मेयर बनाने के लिए अब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है. 10 नगर निगमों में से पाली, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर नगर निगमों में हार चुकी बीजेपी अब जोधपुर और अलवर में पुलिस के द्वारा निर्दलीय और कांग्रेस के पार्षदों को डरा-धमकाकर अपने पक्ष में करना चाहती है. पुलिस और जिला प्रशासन सुनिश्चित करें कि ऐसा पक्षपातपूर्ण काम न हो. कांग्रेस इस कृत्य को बेहद गंभीरता से ले रही है. ऐसे अनुचित कृत्यों में शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी."
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


