राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: मतदान में शहरों से आगे निकले कस्बे; जयपुर पीछे, अलवर के बारोडाम में 75.13 फीसदी
राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: मतदान में शहरों से आगे निकले कस्बे; जयपुर पीछे, अलवर के बारोडाम में 75.13 फीसदी राजस्थान निकाय चुनाव 2026 Live: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे मतदान की तस्व…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: मतदान में शहरों से आगे निकले कस्बे; जयपुर पीछे, अलवर के बारोडाम में 75.13 फीसदी
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 Live: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे मतदान की तस्वीर साफ हो गई है। बड़े शहरों में मतदान कम हो रहा है जबकि कस्बे मतदान में आगे निकल रहे हैं। जोधपुर, उदयपुर, कोटा ,जयपुर और अजमेर में दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत पचास के ऊपर भी नहीं पहुंच सका है।
लाइव अपडेट
कस्बों में मतदान की रफ्तार तेज
दूसरे चरण के आंकड़ों में बड़े शहरों के मुकाबले छोटे निकायों में मतदाताओं की भागीदारी ज्यादा नजर आ रही है। बारोडामेव में 75.13 प्रतिशत के अलावा मनोहरथाना में 72.37 प्रतिशत, बाप में 73.78 प्रतिशत और गोलूवाला में 70.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अलवर जिले के बारोडामेव में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। वहीं झालावाड़ के मनोहरथाना और फलोदी के बाप में भी मतदान की रफ्तार तेज रही।
बड़े नगर निगमों में जयपुर सबसे पीछे
छह प्रमुख नगर निगमों में दोपहर एक बजे तक जयपुर नगर निगम में 37.40 प्रतिशत मतदान हुआ। अजमेर में यह आंकड़ा 35.61 प्रतिशत रहा। वहीं जोधपुर में 43.51 प्रतिशत, उदयपुर में 39.21 प्रतिशत, कोटा में 38.58 प्रतिशत और पाली में 42.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस लिहाज से छह नगर निगमों में जोधपुर सबसे आगे, जबकि अजमेर सबसे पीछे रहा। जयपुर भी 40 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
बड़े शहरों में दोपहर एक बजे तक मतदान की तस्वीर
बड़े शहरों में दोपहर एक बजे तक मतदान की तस्वीर
जोधपुर - 43.51%
उदयपुर - 39.21%
कोटा - 38.58%
जयपुर - 37.40%
अजमेर - 35.61%
सीकर में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर फर्जी वोटिंग का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में
सीकर नगर परिषद सहित जिले की चार नगरीय निकायों में शुक्रवार को मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में 55.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सीकर नगर परिषद में 45.48 प्रतिशत, लोसल नगर पालिका में 57.62 प्रतिशत, रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका में 56.78 प्रतिशत और धोद नगर पालिका में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी बीच सीकर नगर परिषद के वार्ड नंबर 18 में फर्जी मतदान के आरोप सामने आने से मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फर्जी मतदान करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा है। दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया। मामले को लेकर मतदान केंद्र के बाहर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। इसी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी साबिर के बेटे पर भी तीन बार फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगा। बताया गया कि आरोपी मतदान केंद्र के रूप में निर्धारित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 5 के पास एक घर में छिपा बैठा था। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।ओम बिरला ने किया मतदान
कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने केन्द्र में मत डालने आए मतदाताओं से बातचीत की।अशोक गहलोत के पांव छूने पर विवाद, भाजपा ने निर्वाचन विभाग से की शिकायत
जोधपुर के वार्ड संख्या 82 में हंगामा हो गया। यहां बूछ कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छू लिए। इसके बाद यहां हंगामा हो गया
पढ़िए पूरी खबर: गहलोत के वोट पर इस कदर क्यों भड़की बीजेपी- किसे बताया आचार संहिता का उल्लंघन?
हनुमानगढ़ : मतदान के दौरान 2 प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट
हनुमानगढ़ में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान शुक्रवार को सुरेशिया इलाके में बने मतदान केंद्र संख्या 129 और 130 के बाहर दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। तीखी बहस के बाद हुए इस बवाल में एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी पर थप्पड़ मारने और ईंट से हमला करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी मीनाक्षी और सीआई रामचंद्र कस्वा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों को खदेड़ा और मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अमित साहू ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों पर मारपीट और दादागिरी करने का आरोप लगाया।
बहरोड़ : पक्षाघात से पीड़ित 85 वर्षीय बुजुर्ग ने अस्पताल से एंबुलेंस में पहुंचकर किया मतदान
निकाय चुनाव के दौरान एक 85 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता ने पिछले 15 साल से पक्षाघात से पीड़ित होने के बावजूद अस्पताल से एंबुलेंस के जरिये मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे इस मतदाता ने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अस्पताल में उपचाराधीन होने के कारण चिकित्सकों और परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से मतदान केंद्र तक पहुंचाया। मतदान कर्मियों ने उनके पहुंचने पर व्यवस्था की और व्हीलचेयर से बूथ के भीतर ले जाकर मतदान प्रक्रिया पूरी कराई। बूथ पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, बुजुर्ग नागरिक ने वोट डालने के तुरंत बाद सभी नागरिकों से चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।
चिड़ावा में प्रत्याशी पर हमला
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 28 में मतदान शुरू होने से पहले ही गंभीर घटना घटी। यहां निर्दलीय प्रत्याशी अशोक शर्मा के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में प्रत्याशी के सिर पर गंभीर चोट आई है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना के बाद पुलिस दल घटना की गहराई से पड़ताल कर रहा है और लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच रहा है।
जयपुर में कांग्रेस एजेंट को न बैठाने पर प्रत्याशी का हंगामा, ईवीएम भी खराब
जयपुर में मतदान के दौरान शहर के विभिन्न बूथों पर हंगामा और तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आईं। वार्ड संख्या 26 के मंगलम सिटी स्थित सरकारी स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिता देवी ने कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने बूथ पर कांग्रेस एजेंट को न बैठाने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और एजेंट को बैठाकर मतदान शुरू कराया। इसके अलावा, वार्ड 114 की कसेरियों की धर्मशाला केंद्र पर एक निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार के अंदर रहने का विरोध किया, जिससे दो पक्षों में झड़प हुई। पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं वार्ड 113 की अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 7:15 बजे ईवीएम खराब होने से करीब आधा घंटा मतदान बाधित रहा। वार्ड 141 के बूथ संख्या 11 पर भी ईवीएम कुछ समय के लिए बंद रही, जिसे बाद में ठीक कर दिया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


