होमखेलसीएपीएल में कोटा फ्रेश टाइटंस बनी चैंपियन, आईसीएआई ने फाइनल में रोमांचक मैच देखा
खेल

सीएपीएल में कोटा फ्रेश टाइटंस बनी चैंपियन, आईसीएआई ने फाइनल में रोमांचक मैच देखा

कोटा फ्रेश टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारां डॉमिनेटर्स को हराकर खिताब जीता, फाइनल मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांचक रहा।

Dainik Bhaskar के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:13 am बजे
सीएपीएल में कोटा फ्रेश टाइटंस बनी चैंपियन, आईसीएआई ने फाइनल में रोमांचक मैच देखा

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Fresh Titans Became Champions In A Thrilling Final.

रोमांचक फाइनल में कोटा फ्रेश टाइटंस बनी चैंपियन

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | कोटा

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की कोटा सीए ब्रांच की ओर से आयोजित सीए महोत्सव-2026 के तहत चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (सीएपीएल) का रविवार को समापन हुआ। फाइनल में कोटा फ्रेश टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारां डॉमिनेटर्स को हराकर खिताब जीता। आईसीएआई के पूर्व चेयरमैन सीए शशांक गर्ग ने बताया कि सीए वीक का समापन 11 जुलाई को होगा। इस दौरान इनकम टैक्स, जीएसटी पर सेमिनार होगी।

सीएपीएल के समापन में मुख्य अतिथि कोटा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन पेशेवर जीवन के साथ सामाजिक और पारिवारिक जुड़ाव भी मजबूत करते हैं।

फाइनल मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांचक रहा। विजेता टीम के कप्तान सीए विष्णु गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। कोटा फ्रेश टाइटंस के ओनर्स सीए बजरंग साबू और सीए शुभम साबू रहे। उपविजेता बारां डॉमिनेटर्स के ओनर सीए अंकुर नागर तथा कप्तान सीए अभिनव जैन रहे।कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए अतिशय जैन ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया था। लीग चरण के बाद अंक तालिका के आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया। उन्होंने सीए महोत्सव कन्वीनर, सीएपीएल कन्वीनर, कोटा ब्रांच मैनेजिंग कमेटी, सभी कोऑर्डिनेटर्स और प्रतिभागी टीमों का आभार जताया। बताया कि इस बार सभी आठ टीमों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिससे प्रतियोगिता अधिक पारदर्शी और रोमांचक बनी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें