कोटा में सोगरिया स्टेशन परिसर में घुसा मगरमच्छ: नाले से निकलकर स्टेशन क्षेत्र में पहुंचा पांच फीट लंबा क्रोकोडाइल, लोगों ने बनाया वीडियो - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Crocodile Sighting At Sogariya Railway Station | Kota Wildlife News कोटा में सोगरिया स्टेशन परिसर में घुसा मगरमच्छ:नाले से निकलकर स्टेशन क्षेत्र में पहुंचा पांच फीट लंबा क्रोकोडा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Crocodile Sighting At Sogariya Railway Station | Kota Wildlife News
कोटा में सोगरिया स्टेशन परिसर में घुसा मगरमच्छ:नाले से निकलकर स्टेशन क्षेत्र में पहुंचा पांच फीट लंबा क्रोकोडाइल, लोगों ने बनाया वीडियो
- कॉपी लिंक
कोटा में बारिश के बाद वन्य जीवों की सक्रियता बढ़ गई है। ताजा मामला सोगरिया रेलवे स्टेशन परिसर का है, जहां करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर घूमता नजर आया। सड़क से गुजर रहे यात्रियों ने मगरमच्छ का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ पास ही बने नाले से निकलकर स्टेशन क्षेत्र में पहुंचा था।
मगरमच्छ को देखकर लोगों ने उसके रेस्क्यू के लिए सूचना भी दी, लेकिन कुछ देर तक वह सड़क पर टहलता रहा और बाद में आगे जाकर वापस नाले में चला गया।
रेलवे ट्रैक पर भी आ गया था मगरमच्छ
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से मगरमच्छ कभी रेल पटरियों के पास तो कभी प्लेटफॉर्म के आसपास दिखाई दे रहा है। बारिश के बाद वन्य जीव अपने प्राकृतिक आवास और बिलों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे रिहायशी और सार्वजनिक क्षेत्रों में उनकी आवाजाही बढ़ गई है।
सांप और बिच्छू भी निकल रहे
सोगरिया रेलवे स्टेशन पर केवल मगरमच्छ ही नहीं, बल्कि सांप और बिच्छू जैसे जीव भी देखे जा रहे हैं। वहीं शहर के अन्य इलाकों से ब्लैक कोबरा और अजगर निकलने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
वन विभाग ने ऐसे में बारिश के मौसम में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी वन्य जीव के दिखाई देने पर उससे दूरी बनाकर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी जा रही है।
- LIVEसोम-माही नदी उफनीं, बेणेश्वर धाम का रास्ता बंद: हनुमानगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, ब्यावर-उदयपुर जिलों में रातभर बारिश; आज 11 जिलों में अलर्ट
- महलां में जगह-जगह गंदगी के ढेर: ग्रामीण बोले- कचरा गाड़ी हुई बंद; बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा
- मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत: कोटा-श्योपुर रोड पर हादसा, पुलिस ने बस जब्त की
- यूजीसी से SET-2026 के अभ्यर्थियों को राहत: आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई, संशोधन के लिए करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सिंधिया काल की 3000kg वजनी तोप चोरी के तार राजस्थान से जुड़े, सीमा पार खुदाई शुरू

दोस्त ने चाकू से हमला कर किया मर्डर: आपसी कहासुनी में गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए, पुलिस ने आरोपी को अजमेर स्टेशन से पकड़ा - Udaipur News

कोटा में 24 घंटे में हुई 39 मिलीमीटर बारिश: अगले चार से पांच दिन भारी बरसात का अलर्ट, कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी निकासी जारी - Kota News


