कोटा के किशोर सागर में फ्लड रेस्क्यू मॉक ड्रिल: बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया; मानसून से पहले एसडीआरएफ-एनडीआरएफ जवानों ने तैयारी की - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Flood Rescue Mock Drill | SDRF, NDRF Monsoon Prep कोटा के किशोर सागर में फ्लड रेस्क्यू मॉक ड्रिल:बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया; मानसून से पहले एसडीआरएफ-एनडीआरएफ जवानों ने तैय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Flood Rescue Mock Drill | SDRF, NDRF Monsoon Prep
कोटा के किशोर सागर में फ्लड रेस्क्यू मॉक ड्रिल:बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया; मानसून से पहले एसडीआरएफ-एनडीआरएफ जवानों ने तैयारी की
- कॉपी लिंक
कोटा शहर के किशोर सागर तालाब में फ्लड रेस्क्यू मॉक ड्रिल की गई। इस संयुक्त अभ्यास में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आर्मी, सिविल डिफेंस सहित अन्य संबंधित एजेंसियों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल में मानसून सीजन में बाढ़ और जलभराव जैसी आपात स्थितियों में समन्वय और जल्द बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया।
एसडीआरएफ कोटा बी कंपनी की इंस्पेक्टर एकता हाड़ा ने बताया- मानसून शुरू होने से पहले यह अभ्यास किया गया है। किसी भी आपदा स्थिति में रेस्क्यू टीम पूरी तरह तैयार रहे। मॉक ड्रिल के दौरान किशोर सागर तालाब के बीच में कुछ लोगों के फंसे और डूबने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। इसके बाद जवानों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नावों और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बूंदी, बारां, झालावाड़ में तैनात रहेंगी टीमें
रेस्क्यू में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों और संसाधनों की कार्यक्षमता भी जांची गई। जवानों ने बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस तरह के अभ्यास से आपदा के समय प्रतिक्रिया क्षमता और बेहतर होती है।
इंस्पेक्टर एकता हाड़ा ने बताया- मानसून सत्र के लिए एसडीआरएफ कोटा बी कंपनी की रेस्क्यू टीमें बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए रवाना की जा रही हैं। ये टीमें मानसून समाप्त होने तक संबंधित जिलों में तैनात रहेंगी। वहीं कोटा में भी कुछ टीमों को रिजर्व रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तुरंत राहत और बचाव कार्यों के लिए भेजा जाएगा।
- राजस्थान में बॉस बनकर कॉल कर रहे ठग: अंजान लिंक पर क्लिक करने के लिए बोल रहे, रुपए भेजने का दबाव बनाते
- चौमूं में बिना फायर एनओसी चल रहे व्यावसायिक संस्थान: लखनऊ हादसे के बाद भी नगर परिषद की कार्रवाई पर सवाल
- संग्रामपुरा में अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई: दो ट्रैक्टर जब्त, ड्राइवर फरार, जांच के लिए टीमें गठित
- खातौली ग्रामीण सेवा शिविर में 41 लोगों को पट्टे मिले: 22 विभागों के अधिकारियों ने मौके पर समस्याओं का समाधान किया
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र

जोजरी-बांडी और लूणी नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रिवर कमीशन बनाने का दिया निर्देश - supreme court takes tough stance on pollution in jojri bandi and luni rivers directs formation of river commission in order to rajasthan govt

राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, चारदीवारी में अतिक्रमण पर कार्रवाई के आदेश


