महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष ने कोटा कोचिंग का मॉडल देखकर कहा, 'संस्कार से सफलता तक का सफर'
महाराष्ट्र विधान परिषad अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे को कोटा कोचिंग के मॉडल ने प्रभावित किया, कोचिंग की गुणवत्ता और नियमितता को तारीफ देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ संशोधन लागू करेंगे।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Coaching Success & Discipline Praised By Maharashtra MLC Prof. Ram Shinde
कोटा कोचिंग मॉडल को देखने पहुंचे महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष:बोले- संस्कार से सफलता तक के सफर से प्रभावित हुआ; कोचिंग की बारीकियों को समझा
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे रविवार को एक दिन की यात्रा पर कोटा पहुंचे। यहां उन्होंने कोटा कोचिंग कैसे संचालित होती है, कैसे लाखों बच्चों को एजुकेशन दी जाती है, यहां का मॉडल कैसे काम करता है। इसकी जानकारी ली।
यहां उन्होंने स्टूडेंटस, पेरेंटस और फैकल्टीज के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर देश के सबसे सफल कोटा कोचिंग मैथड की बारीकियों को समझा।
प्रो. शिंदे की यह विजिट इस मायने में खास रही क्योंकि उन्होंने कोटा के उस इकोसिस्टम को करीब से देखा, जो हर साल देश को टॉप डॉक्टर्स और इंजीनियर्स देता है। कार्यक्रमों की शुरुआत इन्द्रविहार स्थित समर्थ कैम्पस के सद्भाव परिसर में छात्राओं से संवाद से हुई।
इसके बाद प्रो. शिंदे ने कोटा कोचिंग मैथड की रीढ़ कहे जाने वाले सीनियर फैकल्टीज के साथ चर्चा की और अनुभव साझा किए। उन्होंने कोटा में पढ़ रहे महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स से विशेष मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं कोटा कोचिंग के मैथड और कोचिंग के संस्कार से सफलता के सफर से बेहद प्रभावित हूं। 38 साल पहले एक छोटे से शहर से शुरू होकर आज देशभर में लाखों स्टूडेंट्स का कॅरियर बनाना कोई साधारण बात नहीं है।
यहां जो व्यवस्थाएं देखीं वो अद्भुत हैं। विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ जो मेंटल और लॉजिस्टिकल सपोर्ट चाहिए, वो सब यहां मिल रहा है। महाराष्ट्र में भी शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए कोटा कोचिंग मैथड के इनपुट और अनुशासन के इस मॉडल को शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। छात्राओं और फैकल्टीज के साथ संवाद में प्रो. राम शिंदे ने कोटा में पढ़ रहे बच्चों को सफलता का मंत्र देते हुए अपने निजी जीवन का उदाहरण साझा किया।
उन्होंने कहा- असफलता ही सफलता का रास्ता दिखाती है। मैंने अपना करियर एक शिक्षक के रूप में शुरू किया था, उसके बाद सक्रिय राजनीति में आया। मैंने बहुत संघर्ष किया और दो चुनाव भी हारे, लेकिन हौसला नहीं खोया। राजनीति में रहते हुए भी मैं झूठ नहीं बोलता, चाहे कितनी ही बड़ी कीमत चुकानी पड़े। आपको भी अपने सत्य पर अडिग रहते हुए लक्ष्य के लिए मेहनत करनी चाहिए।
राणासर में गांव की 65 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान: शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, टैलेंट को प्रोत्साहित करना रहा उद्देश्य
शेखावत बोले- बोतल से पुराना-जिन्न बाहर ले आते हैं गहलोत: केंद्रीय मंत्री ने कहा- कांग्रेस आलाकमान ने पायलट को जब दायित्व का विचार किया तो रोका रास्ता
हॉकी में जयपुर ने अपने नाम दर्ज की जीत: अलवर को 3-1 से हराया, प्रदेश भर से 23 टीमों ने हिस्सा लिया था
युवक अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार: सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया, पूछताछ जारी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: 400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची MP पुलिस, इस गांव में जेसीबी से खुदाई जारी

छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा अभियान: पुलिस ने गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव पर किया जागरूक - Atru News

400 साल पुरानी तोप करौली के जंगलों में दफन? जानें राजस्थान और MP पुलिस की क्यों कर रही संयुक्त छापेमारी


