होमक्राइमजयपुर के आमेर में चाकूबाजी में घायल टूरिस्ट गाइड की मौत, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग
क्राइम

जयपुर के आमेर में चाकूबाजी में घायल टूरिस्ट गाइड की मौत, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग

जयपुर के आमेर में चाकूबाजी में घायल टूरिस्ट गाइड की मौत, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में बाजार बंद करवा दिया. वे गाइडों को सुरक्षा और पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग कर रहे हैं. Published…

ETV Bharat के अनुसार8 सितंबर 2026 को 07:33 am बजे
जयपुर के आमेर में चाकूबाजी में घायल टूरिस्ट गाइड की मौत, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर के आमेर में चाकूबाजी में घायल टूरिस्ट गाइड की मौत, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग

स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में बाजार बंद करवा दिया. वे गाइडों को सुरक्षा और पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग कर रहे हैं.

Published : September 8, 2026 at 12:22 PM IST

जयपुर: आमेर में चाकूबाजी में घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की खबर के बाद आमेर में टूरिस्ट गाइडों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. लोगों ने बाजार बंद कर सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया. घटना सोमवार को मावठा सरोवर के पास हुई थी. टूरिस्ट को ले जाने को लेकर जीप चालक और टूरिस्ट गाइड के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद जीप चालक ने चाकू मारकर मनीष को गंभीर घायल कर दिया था.

आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि आरोपी को घटना के बाद ही डिटेन कर लिया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है और अधिकारियों ने लोगों से समझाइश शुरू की है. उन्होंने बताया कि टूरिस्ट को ले जाने की बात को लेकर जीप चालक और टूरिस्ट गाइड के बीच विवाद हुआ था. आपस में झगड़ा होने के बाद चाकूबाजी हो गई थी. घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी को इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पढ़ें: आपसी विवाद में चाकू से हमला, टूरिस्ट गाइड गंभीर घायल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम आजम खान है. आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. टूरिस्ट गाइडों ने आमेर में कुछ अनियमितताएं बताई हैं, जिनकी जांच करके समाधान किया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मावठा सरोवर के पास जीप चालक और टूरिस्ट गाइड के बीच विवाद होने के बाद एक युवक ने गाइड को चाकू मारकर घायल कर दिया था. पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी होने की बात भी सामने आ रही है. काफी संख्या में टूरिस्ट गाइड और स्थानीय लोग घटना के विरोध में सड़कों पर उतर गए हैं. स्थानीय लोगों ने बाजार और दुकानें बंद कर दी हैं. वे टूरिस्ट गाइडों को सुरक्षा और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाइश करने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: समझौते के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, 10 दिन पहले पिता बने युवक की मौत

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें