होम›मनोरंजन›जयपुर की निहारिका राठौड़ बनीं मिस ग्लोब इंडिया, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
मनोरंजन

जयपुर की निहारिका राठौड़ बनीं मिस ग्लोब इंडिया, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

जयपुर की निहारिका राठौड़ बनीं मिस ग्लोब इंडिया, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व निहारिका वर्तमान में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं. Published : September 30, 2026 at…

ETV Bharat के अनुसार30 सितंबर 2026 को 02:05 pm बजे
जयपुर की निहारिका राठौड़ बनीं मिस ग्लोब इंडिया, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर की निहारिका राठौड़ बनीं मिस ग्लोब इंडिया, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

निहारिका वर्तमान में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं.

Published : September 30, 2026 at 6:56 PM IST

जयपुर: गुलाबी नगरी की निहारिका राठौड़ ने 'द मिस ग्लोब इंडिया' का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही वो राजस्थान की पहली प्रतिभागी बन गई हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट 'द मिस ग्लोब' में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. अब निहारिका थाईलैंड के फुकेट में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लेंगी. यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से पहुंचने वाली प्रतिभागियों के बीच मुकाबला होगा.

एलएलबी की पढ़ाई के साथ मॉडलिंग का सफर : निहारिका वर्तमान में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं. पढ़ाई के साथ उन्होंने फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है. उनके पिता अजीत सिंह राठौड़ प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता मीनाक्षी राठौड़ गृहिणी हैं. निहारिका ने बताया कि उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा. इससे पहले उन्होंने 'मिस राजस्थान' प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था. पैर में चोट लगने के कारण वो उस प्रतियोगिता में अपनी अपेक्षित पोजीशन हासिल नहीं कर पाईं. इसके बावजूद उन्होंने इसे अपनी राह की रुकावट नहीं बनने दिया और लगातार प्रयास जारी रखे.

'मिस फ्यूजन इंडिया' से मिली नई राह : निहारिका ने इसके बाद 'मिस फ्यूजन इंडिया' के मंच से अपने सफर को आगे बढ़ाया. इसी मंच के माध्यम से उन्हें 'द मिस ग्लोब' जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि पिछली असफलता के बाद भी उन्होंने अपना आत्मविश्वास बनाए रखा और लगातार खुद को बेहतर करने पर काम किया.

फुकेट में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक : अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर जयपुर में निहारिका की विशेष तैयारियां चल रही हैं. उनके मेंटोर और मिस ग्लोब इंडिया के आयोजक योगेश मिश्रा के अनुसार प्रतियोगिता के अलग-अलग राउंड के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है. नेशनल कॉस्ट्यूम, गाउन राउंड और अन्य प्रस्तुतियों के लिए जयपुर के फैशन डिजाइनर्स विशेष परिधान तैयार कर रहे हैं. इन परिधानों के जरिए भारतीय संस्कृति, राजस्थान की पारंपरिक विरासत और आधुनिक फैशन का फ्यूजन अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश करने की तैयारी है. आयोजकों के मुताबिक निहारिका की पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, स्टेज प्रेजेंस और कम्युनिकेशन स्किल्स पर भी काम किया जा रहा है.

योगेश मिश्रा ने बताया कि मिस फ्यूजन इंडिया में देशभर से आईं प्रतिभागियों ने विभिन्न राउंड में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया था. इसी दौरान निहारिका की ओर से अपनी परफॉर्मेंस दी गई थी. ग्रैंड फिनाले में मिस ग्लोब इंडिया, मिस ओशियन इंडिया और मिस प्लैनेट इंडिया का ताज पहनाया गया. उस वक्त ये खिताब होल्ड कर दिया गया था और फिर नियमों के तहत बुधवार को इसका ऑफिशल अनाउंसमेंट किया गया है.

सुष्मिता सेन से भी जुड़ा रहा है प्रतियोगिता का नाम : 'द मिस ग्लोब' प्रतियोगिता का इंडियन ब्यूटी पेजेंट से भी जुड़ाव रहा है. पूर्व में इस कंपटीशन का आयोजन अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के 'आई एम शी' प्लेटफॉर्म के तहत भी किया गया था. अब निहारिका राठौड़ के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने से जयपुर और राजस्थान के फैशन एवं ब्यूटी पेजेंट से जुड़े क्षेत्र में नई पहचान बनने की उम्मीद है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

कोटा स्टेशन पर 20 दिन नहीं रुकेगी जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस:  मेड़ता क्षेत्र के 5 स्टेशनों पर ठहरती है, अब सोगरिया में मिलेगा अस्थायी ठहराव - Merta News
मनोरंजन

कोटा स्टेशन पर 20 दिन नहीं रुकेगी जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस: मेड़ता क्षेत्र के 5 स्टेशनों पर ठहरती है, अब सोगरिया में मिलेगा अस्थायी ठहराव - Merta News

जयपुर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में गूंजे फिल्म 'हनुमान अंश' के भजन, सुनील लोधी के साथ भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु
मनोरंजन

जयपुर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में गूंजे फिल्म 'हनुमान अंश' के भजन, सुनील लोधी के साथ भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

3अक्टूबर को मेड़ता रोड-जयपुर रूट पर 6घंटे नहीं चलेगी ट्रेने:  लीलण, जोधपुर-वाराणसी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बदला, रेण-डेगाना में नहीं रुकेंगी - Merta News
मनोरंजन

3अक्टूबर को मेड़ता रोड-जयपुर रूट पर 6घंटे नहीं चलेगी ट्रेने: लीलण, जोधपुर-वाराणसी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बदला, रेण-डेगाना में नहीं रुकेंगी - Merta News

जयपुर के आमेर में चल रही आश्रम-4 की शूटिंग:  बाबा निराला बनकर आए बॉबी देओल, सिंहासन पर बैठकर दिया प्रवचन;ग्रामीणों ने लगाए 'जपनाम' के नारे - Jaipur News
मनोरंजन

जयपुर के आमेर में चल रही आश्रम-4 की शूटिंग: बाबा निराला बनकर आए बॉबी देओल, सिंहासन पर बैठकर दिया प्रवचन;ग्रामीणों ने लगाए 'जपनाम' के नारे - Jaipur News