होम›मनोरंजन›3अक्टूबर को मेड़ता रोड-जयपुर रूट पर 6घंटे नहीं चलेगी ट्रेने: लीलण, जोधपुर-वाराणसी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बदला, रेण-डेगाना में नहीं रुकेंगी - Merta News
मनोरंजन

3अक्टूबर को मेड़ता रोड-जयपुर रूट पर 6घंटे नहीं चलेगी ट्रेने: लीलण, जोधपुर-वाराणसी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बदला, रेण-डेगाना में नहीं रुकेंगी - Merta News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Nagaur - Merta - Jodhpur Jaipur Train Route Diversion | Medta Road Degana Rail Traffic Update 3अक्टूबर को मेड़ता रोड-जयपुर रूट पर 6घंटे नहीं चलेगी ट्रेने:लीलण, जोधपुर-वाराणसी और जोधपुर-…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 सितंबर 2026 को 11:05 am बजे
3अक्टूबर को मेड़ता रोड-जयपुर रूट पर 6घंटे नहीं चलेगी ट्रेने:  लीलण, जोधपुर-वाराणसी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बदला, रेण-डेगाना में नहीं रुकेंगी - Merta News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Nagaur

- Merta

- Jodhpur Jaipur Train Route Diversion | Medta Road Degana Rail Traffic Update

3अक्टूबर को मेड़ता रोड-जयपुर रूट पर 6घंटे नहीं चलेगी ट्रेने:लीलण, जोधपुर-वाराणसी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बदला, रेण-डेगाना में नहीं रुकेंगी

- कॉपी लिंक

3 अक्टूबर को मेड़ता रोड, रेण और डेगाना से जयपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों को ट्रेन नहीं मिलेगी। गर्डर लॉन्चिंग के काम के लिए सुबह 9:12 से दोपहर 3:31 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान लीलण, जोधपुर-वाराणसी सिटी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस बदले रूट से चलेंगी।

जोधपुर से जयपुर के बीच 2 जगह ब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग का काम होगा। इसकी वजह से लीलण एक्सप्रेस, जोधपुर-वाराणसी सिटी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस बदले रूट से चलेंगी।

ये तीनों ट्रेनें जयपुर की तरफ जाते समय मेड़ता रोड, रेण और डेगाना रेलवे स्टेशन से नहीं गुजरेंगी। इसलिए 3 अक्टूबर को यात्रियों को दूसरे वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

दो जगह 3 ब्रिज पर होगा गर्डर लॉन्चिंग का काम वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया- कुचामन सिटी और नया खारडिया के बीच ब्रिज संख्या 43 पर गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। इसी तरह उम्मेद और खारिया खंगार के बीच ब्रिज संख्या 35 और 39 पर भी काम चल रहा है।

इसके लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसी वजह से ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा।

लीलण एक्सप्रेस बीकानेर-रतनगढ़ होकर चलेगी ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को जैसलमेर से बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-जयपुर होकर चलेगी।

इस दौरान श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सीकर, रींगस और जयपुर में ठहराव होगा।

देशनोक, नोखा, नागौर, मारवाड़ मूंडवा, मेड़ता रोड बाईपास केबिन, रेण, डेगाना, गच्छीपुरा, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, सांभर लेक, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर और कनकपुरा में ठहराव नहीं होगा।

जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस अजमेर-फुलेरा होकर चलेगी ट्रेन संख्या 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा होकर चलेगी।

इसमें लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर और किशनगढ़ में ठहराव रहेगा।

राईका बाग, गोटन, मेड़ता रोड, रेण, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी और सांभर लेक में ट्रेन नहीं रुकेगी।

जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के भी कई स्टॉपेज प्रभावित ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी 3 अक्टूबर को जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा होकर चलेगी।

इसमें लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर और किशनगढ़ में ठहराव रहेगा।

राईका बाग, जोधपुर कैंट, बनाड़, जाजीवाल, आसारानाडा, पीपाड़ रोड, उम्मेद, खारिया खंगार, गोटन, जोगी मगरा, मेड़ता रोड, रेण, जालसू, डेगाना, गच्छीपुरा, बेसरौली, बोरावड़, मकराना, कुचामन सिटी, नया खारडिया, नावां सिटी, गुढ़ा और सांभर लेक में ठहराव नहीं होगा।

मेड़ता क्षेत्र के यात्रियों पर सीधा असर इन तीनों ट्रेनों का मेड़ता क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों मेड़ता रोड, रेण और डेगाना पर ठहराव होता है। ऐसे में 3 अक्टूबर को रूट बदलने की वजह से इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों की सुविधा नहीं मिल सकेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें