कोटा स्टेशन पर 20 दिन नहीं रुकेगी जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस: मेड़ता क्षेत्र के 5 स्टेशनों पर ठहरती है, अब सोगरिया में मिलेगा अस्थायी ठहराव - Merta News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Nagaur - Merta - Jodhpur Bhopal Express Route Change | Kota Station Halt Suspended कोटा स्टेशन पर 20 दिन नहीं रुकेगी जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस:मेड़ता क्षेत्र के 5 स्टेशनों पर ठहरती है, अब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Nagaur
- Merta
- Jodhpur Bhopal Express Route Change | Kota Station Halt Suspended
कोटा स्टेशन पर 20 दिन नहीं रुकेगी जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस:मेड़ता क्षेत्र के 5 स्टेशनों पर ठहरती है, अब सोगरिया में मिलेगा अस्थायी ठहराव
- कॉपी लिंक
मेड़ता क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलवे से जुड़ी जरूरी सूचना है। कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का 18 अक्टूबर तक कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। करीब 20 दिनों तक दोनों दिशाओं मे
पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते इस अवधि में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
भोपाल से जोधपुर जाते समय सोगरिया में 10 मिनट ठहराव
ट्रेन संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 18 अक्टूबर तक भोपाल से रवाना होकर सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुड़ला के रास्ते संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण ट्रेन कोटा रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
भोपाल से आने वाली यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन पर रात 2:10 बजे पहुंचेगी और 2:20 बजे रवाना होगी। यानी यात्रियों को सोगरिया स्टेशन पर 10 मिनट का अस्थायी ठहराव मिलेगा।
जोधपुर से भोपाल जाते समय भी कोटा में नहीं रुकेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी 18 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। जोधपुर से रवाना होने के बाद ट्रेन गुड़ला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर भोपाल की ओर जाएगी।
इस दौरान ट्रेन का कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। जोधपुर से भोपाल जाने वाली ट्रेन सोगरिया स्टेशन पर रात 11:30 बजे पहुंचेगी और 11:40 बजे रवाना होगी।
मेड़ता क्षेत्र के इन 5 स्टेशनों पर होता है ठहराव
जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस मेड़ता क्षेत्र के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकती है। इनमें गोटन, मेड़ता रोड, खेडूली, जालसू और डेगाना रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
ऐसे में इन स्टेशनों से कोटा जाने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण है। 18 अक्टूबर तक कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को सोगरिया स्टेशन के अस्थायी ठहराव को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।
खास तौर पर रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को सोगरिया स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने और रवाना होने के समय का ध्यान रखना होगा, ताकि उन्हें स्टेशन बदलने के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में गूंजे फिल्म 'हनुमान अंश' के भजन, सुनील लोधी के साथ भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

3अक्टूबर को मेड़ता रोड-जयपुर रूट पर 6घंटे नहीं चलेगी ट्रेने: लीलण, जोधपुर-वाराणसी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बदला, रेण-डेगाना में नहीं रुकेंगी - Merta News

जयपुर के आमेर में चल रही आश्रम-4 की शूटिंग: बाबा निराला बनकर आए बॉबी देओल, सिंहासन पर बैठकर दिया प्रवचन;ग्रामीणों ने लगाए 'जपनाम' के नारे - Jaipur News


