होम›क्राइम›3 बच्चों की मां और रिश्ते में चाची को भगाकर जयपुर लाया, चरित्र पर शक हुआ, तो हत्या कर शव गाड़ा, गिरफ्तार
क्राइम

3 बच्चों की मां और रिश्ते में चाची को भगाकर जयपुर लाया, चरित्र पर शक हुआ, तो हत्या कर शव गाड़ा, गिरफ्तार

3 बच्चों की मां और रिश्ते में चाची को भगाकर जयपुर लाया, चरित्र पर शक हुआ, तो हत्या कर शव गाड़ा, गिरफ्तार मृतक महिला के पहली शादी से तीन बच्चे हैं, जो पहले वाले पति के पास रहते हैं. अभी वह करीब 6 महीने की गर्भवती थी. Publ…

etvbharat.com के अनुसार29 सितंबर 2026 को 03:06 pm बजे
3 बच्चों की मां और रिश्ते में चाची को भगाकर जयपुर लाया, चरित्र पर शक हुआ, तो हत्या कर शव गाड़ा, गिरफ्तार

सौजन्य से:- etvbharat.com

3 बच्चों की मां और रिश्ते में चाची को भगाकर जयपुर लाया, चरित्र पर शक हुआ, तो हत्या कर शव गाड़ा, गिरफ्तार

मृतक महिला के पहली शादी से तीन बच्चे हैं, जो पहले वाले पति के पास रहते हैं. अभी वह करीब 6 महीने की गर्भवती थी.

Published : September 29, 2026 at 6:15 PM IST

जयपुर: राजधानी में एक फैक्ट्री में काम करने वाले 20 साल के युवक ने करीब 35 साल की अपनी चाची को प्रेम जाल में फंसाकर भगा लाया और बाद में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा. जब उसे शक हुआ कि वह किसी और से बात करती है और उसके किसी से अवैध संबंध है, तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि उसने कपड़े से गला दबाकर लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी और शव को घर के आंगन में दफना दिया. पुलिस से बचने के लिए वह सामोद बालाजी की यात्रा में भी शामिल हुआ. यह कहानी नहीं, बल्कि जयपुर में एक गर्भवती महिला के सनसनीखेज हत्याकांड की सच्चाई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उसे फिल्में देखकर शव को ठिकाने लगाने और पुलिस से बचने का आइडिया आया.

गाड़ने के बाद शव पर छिड़का नमक: जयपुर (पश्चिम) डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि बिंदायका थाना इलाके में प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी में 6 महीने की गर्भवती महिला किरण रावत की हत्या कर शव को घर के आंगन में गाड़ने की वारदात को लेकर आरोपी प्रवेश रावत को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसने किसी और से बात करने के शक में हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है. वारदात के बाद उसने गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया और ऊपर से नमक छिड़क दिया. ताकि बॉडी डिकंपोज हो जाए और किसी को दुर्गंध नहीं आए.

पढ़ें: गर्भवती महिला की हत्या कर शव घर में गाड़ा, आरोपी फरार, शव का हाथ रह गया बाहर

सामोद बालाजी की पैदल यात्रा में हुआ शामिल: उन्होंने बताया कि आरोपी ने 23 सितंबर को प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी स्थित अपने किराए के घर पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद खुद गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया. इसके बाद वह घर पर ताला लगाकर चला गया. आरोपी वारदात और शव गाड़ने के बाद जयपुर से सामोद जाने वाली पैदल यात्रा में शामिल हुआ. वह 24 सितंबर को जयपुर पहुंचा और 26 सितंबर तक फैक्ट्री में रहा.

पढ़ें: Jaipur Crime : लिव इन में रह रही महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी कर चुका है हत्या...

पुलिस पहुंची तो हुआ फरार: इधर, 27 सितंबर को मकान से दुर्गंध आने की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक मौके पर पहुंचा और घर पर ताला लगा देखकर पुलिस को सूचना दी. घर के बाहर पुलिस पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी अपने ठेकेदार से 500 रुपए उधार लेकर फरार हो गया. वह जयपुर से उत्तर प्रदेश पहुंचा. हालांकि, पुलिस की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय आसूचना के आधार पर पीछा करते हुए आरोपी को दबोच लिया. पूछताछ में उसने कबूला कि महिला का शव ठिकाने लगाने के बाद उसे विश्वास था कि बॉडी डिकंपोज होने के बाद किसी को उस पर शक नहीं होगा और वह पकड़ा नहीं जाएगा. इसके बाद उसकी साजिश पुलिस में महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाने की थी.

पढ़ें: डूंगरपुर में पारिवारिक विवाद: गुस्साए जेठ ने मारी सिर पर रॉड, विवाहिता की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पकड़ा: आरोपी प्रवेश रावत (20) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के परसा गांव का रहने वाला है. उसकी तलाश के लिए बिंदायका थानाधिकारी अनिल जैमिनी के नेतृत्व और बगरू एसीपी धर्मेंद्र कुमार के सुपरविजन में एक टीम का गठन किया. मकान मालिक कृष्ण कुमार मीणा की रिपोर्ट पर बिंदायका थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना की मदद से पता लगाकर आरोपी को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पकड़ लिया. जयपुर लाकर पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी में आसूचना अधिकारी श्रीराम की अहम भूमिका रही.

जनवरी से दोनों रह रहे थे लिव इन में: आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि किरण उसकी रिश्ते में चाची लगती है. दोनों में प्रेम संबंध होने के कारण वह जनवरी में उसे भागकर जयपुर ले आया. इस बीच परिवार और समाज की पंचायत में दोनों पक्षों में सहमति बन गई और दोनों जयपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. किरण के पहली शादी से तीन बच्चे हैं, जो पहले वाले पति के पास रहते हैं. अभी वह करीब 6 महीने की गर्भवती थी. किरण के पास मोबाइल नहीं था. वह प्रवेश का ही मोबाइल उपयोग में लेती थी. इस बीच उसे शक हुआ कि वह किसी और से भी बात करती है और उसका किसी से नाजायज संबंध है. इसी के चलते उसने हत्या कर शव गाड़ दिया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें