होम›क्राइम›नागौर में ANTF की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 गिरफ्तार: 12 ग्राम MDMA, गांजे के 19 पौधे और 3 किलो डोडा-पोस्त जब्त - Nagaur News
क्राइम

नागौर में ANTF की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 गिरफ्तार: 12 ग्राम MDMA, गांजे के 19 पौधे और 3 किलो डोडा-पोस्त जब्त - Nagaur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Nagaur - Rajasthan Drug Bust | Police Seize MDMA Ganja Plants Doda Post नागौर में ANTF की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 गिरफ्तार:12 ग्राम MDMA, गांजे के 19 पौधे और 3 किलो डोडा-पोस्त जब्त - क…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 सितंबर 2026 को 02:05 pm बजे
नागौर में ANTF की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 गिरफ्तार:  12 ग्राम MDMA, गांजे के 19 पौधे और 3 किलो डोडा-पोस्त जब्त - Nagaur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Nagaur

- Rajasthan Drug Bust | Police Seize MDMA Ganja Plants Doda Post

नागौर में ANTF की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 गिरफ्तार:12 ग्राम MDMA, गांजे के 19 पौधे और 3 किलो डोडा-पोस्त जब्त

- कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मंगलवार को प्रदेश के तीन जिलों में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की। नागौर, उदयपुर और श्रीगंगानगर में हुई कार्रवाई में पुलिस ने 12 ग्राम MDMA, गांजे के 19 हरे पौधे और 3 किलो डोडा-पोस्त बरामद क

बाइक सवार दो युवकों से MDMA बरामद

पहली कार्रवाई नागौर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। ANTF को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से अवैध मादक पदार्थ लेकर नागौर से ताऊसर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर ANTF ने स्थानीय पुलिस के साथ बीएसएफ मेन गेट, ताऊसर रोड पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने भागने की कोशिश की। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में 12 ग्राम MDMA बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक जब्त कर मोहम्मद आदिल और मोहम्मद हारून निवासी किले की ढाल, नागौर को गिरफ्तार किया।

अरंडी की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रखे थे

दूसरी कार्रवाई उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा में की गई। ANTF को सूचना मिली थी कि वजेराम गमेती ने अपने बाड़े में अरंडी की फसल के बीच गांजे की खेती कर रखी है।

ANTF ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान अरंडी के पौधों के बीच गांजे के हरे पौधे मिले। पुलिस ने पौधों को कटवाकर एक जगह एकत्र किया। कुल 19 पौधे मिले, जिनका वजन 21.785 किलो बताया गया। मामले में वजेराम गमेती निवासी प्रतापपुरा, थाना सुखेर, उदयपुर को गिरफ्तार किया गया।

3 किलो डोडा-पोस्त बरामद

तीसरी कार्रवाई श्रीगंगानगर के सादुलशहर थाना क्षेत्र में हुई। ANTF को सूचना मिली थी कि हनुमानगढ़ की तरफ से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर पतली चौकी पोस्ट के पास नाकाबंदी की गई।

इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और खेतों की ओर भागकर छिपने का प्रयास किया। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 3 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गोलू राम, निवासी धाणी 25 KSD (B), थाना सादुलशहर, श्रीगंगानगर के रूप में हुई।

ANTF महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि तीनों कार्रवाइयों में शामिल टीमों को विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें