होम›क्राइम›उदयपुर में हादसा: टहलते समय देख रहे थे मोबाइल...असंतुलित होकर छत से गिरे नगर निगम के AO, मौत
क्राइम

उदयपुर में हादसा: टहलते समय देख रहे थे मोबाइल...असंतुलित होकर छत से गिरे नगर निगम के AO, मौत

उदयपुर में हादसा: टहलते समय देख रहे थे मोबाइल...असंतुलित होकर छत से गिरे नगर निगम के AO, मौत मोबाइल देखते समय ध्यान भटका और छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. इलाज के दौरान टूट गई सांसों की डोर. Published : September 29, 2…

ETV Bharat के अनुसार29 सितंबर 2026 को 01:05 pm बजे
उदयपुर में हादसा: टहलते समय देख रहे थे मोबाइल...असंतुलित होकर छत से गिरे नगर निगम के AO, मौत

सौजन्य से:- ETV Bharat

उदयपुर में हादसा: टहलते समय देख रहे थे मोबाइल...असंतुलित होकर छत से गिरे नगर निगम के AO, मौत

मोबाइल देखते समय ध्यान भटका और छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. इलाज के दौरान टूट गई सांसों की डोर.

Published : September 29, 2026 at 5:28 PM IST

उदयपुर: शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में हादसे में नगर निगम के लेखाधिकारी (Accounts Officer) की मौत हो गई. वे नगर निगम परिसर स्थित अपने क्वार्टर की छत पर टहलते समय मोबाइल फोन देख रहे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

भूपालपुरा थाने के जांच अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि दिलीप सिंह चौहान नगर निगम में लेखाधिकारी थे. वे सोमवार रात निगम परिसर में अपने क्वार्टर की छत पर टहल रहे थे. इस दौरान मोबाइल देखने के चलते ध्यान भटक गया और असंतुलित होकर छत से गिर गए. गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. उन्हें गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया. गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पढ़ें:दुमका: मोबाइल की लत ने ली युवक की जान, फोन देखते-देखते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था छात्र

परिवार में दो छोटे बच्चे: घटना की सूचना मिलने पर भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, दिलीप सिंह चौहान मूल रूप से डूंगरपुर जिले के रहने वाले थे. उदयपुर नगर निगम में कार्यरत थे. उनके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं. पुलिस ने शव एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. फिर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. मामले की पुलिस जांच कर रही है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें