होममनोरंजनजयपुर में 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं आलिया भट्ट, फैंस ने किया जोरदार स्वागत
मनोरंजन

जयपुर में 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं आलिया भट्ट, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Alpha Movie Promotions: जयपुर में 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं आलिया भट्ट, फैंस ने किया जोरदार स्वागत Alpha Movie: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने जयपुर में फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन करते हुए फैंस से मुलाकात की. दोनों का…

ABP News के अनुसार30 जून 2026 को 08:26 am बजे
जयपुर में 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं आलिया भट्ट, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

सौजन्य से:- ABP News

Alpha Movie Promotions: जयपुर में 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं आलिया भट्ट, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Alpha Movie: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने जयपुर में फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन करते हुए फैंस से मुलाकात की. दोनों का खास अंदाज, सेल्फी और शानदार मोमेंट्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए.

फिल्म 'अल्फा' की रिलीज से पहले आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जयपुर पहुंचीं, जहां दोनों ने अपने प्रमोशनल इवेंट से खूब सुर्खियां बटोरीं. इस दौरान दोनों का अलग अंदाज देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. आखिर इस पूरे इवेंट में क्या-क्या खास रहा और किन पलों ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी? आइए जानते हैं.

पिंक सिटी जयपुर की गुलाबी फिजा में सोमवार को बॉलीवुड का ग्लैमर भी घुल गया. अपनी अप्कमिंग फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शहर में ऐसा रंग जमाया कि जहां-जहां गईं, फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. हर किसी की बस एक ही कोशिश थी एक झलक मिल जाए, एक फोटो हो जाए और ये पल हमेशा के लिए यादगार बन जाए. आलिया भट्ट के साथ ही इस फिल्म की दूसरी हीरोइन शरवरी वाघ ने भी लोगों का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें: 'वेलकम टू द जंगल' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, चौथे दिन 'भूत बंगला' से 'कॉकटेल 2' को चटाई धूल, बनाया ये सॉलिड रिकॉर्ड

पत्रिका गेट पर दिखा खास अंदाज

आलिया की सबसे खास एंट्री रही पत्रिका गेट पर. यहां वो महिला बाइक राइडर्स के साथ नजर आईं. हेलमेट, स्टाइल और चेहरे पर वही प्यारी मुस्कान... बस फिर क्या था, आसपास मौजूद लोगों का एक्साइटमेंट देखते ही बन रहा था. आलिया ने बाइक राइडर्स के बीच हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया तो लोगों ने भी तालियों और मोबाइल कैमरों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. सोशल मीडिया पर भी उनके इस अंदाज की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे.

मिराज सिनेमा में फैंस से की मुलाकात

इसके बाद आलिया मिराज सिनेमा पहुंचीं, जहां उनका स्वागत जबरदस्त तालियों और चीयर के साथ हुआ. यहां उन्होंने फैंस से खुलकर बातचीत की, सेल्फी लीं और फिल्म 'अल्फा' को लेकर अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए. आलिया ने कहा कि ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है और उन्होंने दर्शकों से इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की.

सादगी ने जीता लोगों का दिल

इस प्रमोशनल इवेंट में आलिया का सिंपल और फ्रेंडली अंदाज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया. न कोई स्टार वाला फासला, न कोई बनावटीपन... बस मुस्कुराते हुए फैंस से मिलना, हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करना और हर पल को खास बना देना. यही वजह रही कि पूरा कार्यक्रम लोगों के लिए यादगार बन गया.

ये भी पढ़ें: बेवफाई को राम कपूर ने किया जस्टिफाई तो भड़क गईं आकांक्षा चमोला, बोलीं - 'फिजिकल रिलेशनशिप गलती से नहीं होता'

View this post on Instagram

फिल्म 'अल्फा' को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट

फिल्म 'अल्फा' की बात करें तो यह एक बड़े बजट की स्पाई-एक्शन फिल्म मानी जा रही है. फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी भी अहम किरदार में नजर आएंगी. दोनों पहली बार इस अंदाज में स्क्रीन शेयर कर रही हैं, इसलिए फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही अच्छी-खासी एक्साइटमेंट है.

कुल मिलाकर, जयपुर का ये प्रमोशनल दौरा सिर्फ फिल्म के प्रमोशन तक सीमित नहीं रहा. आलिया भट्ट ने अपनी सादगी, मुस्कान और शानदार अंदाज से ये साबित कर दिया कि असली स्टार वही होता है, जो अपने फैंस के दिलों से सीधे जुड़ जाए. जयपुर से लौटने के बाद भी शहर में उनके इस यादगार दौरे की चर्चा बनी हुई है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें