होममनोरंजन'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे इम्तियाज अली, बोले - कहानी और अभिनय ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
मनोरंजन

'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे इम्तियाज अली, बोले - कहानी और अभिनय ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे इम्तियाज अली, बोले - कहानी और अभिनय ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का कहना था कि सही कलाकार और ईमानदार निर्देशन किसी भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन ज…

ETV Bharat के अनुसार28 जून 2026 को 04:08 am बजे
'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे इम्तियाज अली, बोले - कहानी और अभिनय ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

सौजन्य से:- ETV Bharat

'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे इम्तियाज अली, बोले - कहानी और अभिनय ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का कहना था कि सही कलाकार और ईमानदार निर्देशन किसी भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन जाती है.

Published : June 27, 2026 at 8:43 PM IST

जयपुर: किसी भी फिल्म की असली ताकत उसकी कहानी और गुणवत्ता होती है, न कि केवल बड़े सितारों की मौजूदगी. ये कहना है फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का. वे शनिवार को जयपुर में अपनी नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि फिल्म अच्छी होगी तो दर्शक उसे जरूर अपनाएंगे. अच्छी फिल्मों का सफर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और दर्शकों के सकारात्मक अनुभव, माउथ पब्लिसिटी से ही उनकी वास्तविक सफलता तय होती है.

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं. देशभर से इस फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स से इम्तियाज अली काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और समर्थन उनके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है. फिल्म की कहानी, कलाकारों के अभिनय और रिश्तों को जिस संवेदनशीलता से दिखाया गया है, उसे हर उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि कई सिनेमाघरों में फिल्म के शो बढ़ाने पड़े हैं और हर दिन दर्शकों की संख्या बढ़ रही है.

इम्तियाज अली ने कहा कि फिल्म में कोई पारंपरिक बड़ा स्टार नहीं है, इसलिए शुरुआत बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन उन्हें पहले से भरोसा था कि अगर फिल्म लोगों के दिल को छुएगी तो दर्शक खुद दूसरों को इसे देखने की सलाह देंगे. उन्होंने कहा कि कई बार अच्छी फिल्मों को पहचान मिलने में थोड़ा समय लगता है और उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी.

कहानी और नए कलाकारों पर था भरोसा: नए कलाकारों को लेने के फैसले पर इम्तियाज अली ने कहा कि उन्होंने हमेशा कहानी और अभिनय को सबसे ज्यादा महत्व दिया है. उनके मुताबिक अच्छी कहानी, सही कलाकार और ईमानदार निर्देशन मिल जाए तो वही किसी भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन जाती है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने दोनों नए कलाकारों की प्रतिभा पर पूरा भरोसा था और कभी नहीं लगा कि वे अपने किरदारों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे. उन्होंने ये भी माना कि फिल्म के प्रचार में दिलजीत दोसांझ की मौजूदगी का बड़ा फायदा मिला. दिलजीत की दुनियाभर में अच्छी पहचान है, इसलिए लोग उनकी हर नई फिल्म को लेकर उत्सुक रहते हैं.

विभाजन की पृष्ठभूमि चुनी: फिल्म में देश के विभाजन की पृष्ठभूमि रखने के सवाल पर इम्तियाज अली ने कहा कि जिन लोगों ने विभाजन का दर्द झेला, उनसे बातचीत के दौरान उन्हें कई ऐसी बातें पता चलीं जिन्होंने उन्हें भीतर तक प्रभावित किया. इतने साल बीत जाने के बाद भी उनकी यादें आज भी ताजा हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी प्रेम कहानी अपने समय और समाज से अलग नहीं होती, इसलिए फिल्म के किरदारों की कहानी को सच्चाई से दिखाने के लिए विभाजन की पृष्ठभूमि जरूरी थी.

आज का युवा भी सच्चे प्यार की तलाश में है: युवाओं के बारे में इम्तियाज अली ने कहा कि आज की पीढ़ी को सबसे ज्यादा प्यार, भरोसे और भावनात्मक सहारे की जरूरत है. उन्हें लगता है कि आज के युवाओं को अक्सर गलत तरीके से समझा जाता है. हकीकत ये है कि वे पहले से ज्यादा संवेदनशील हैं. वो जिंदगी में सच्चे रिश्ते और गहरे जुड़ाव की तलाश कर रहे हैं. अगर उन्हें भरोसे और समर्पण वाला रिश्ता मिले तो वे उसे पूरे दिल से अपनाते हैं. उन्होंने कहा कि प्यार आज भी इंसान की सबसे बड़ी जरूरत है और यही उनकी फिल्म का सबसे बड़ा संदेश भी है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें