पटना से प्रयागराज, जयपुर से अहमदाबाद... मास ऑडियंस में फैला 'वेलकम टू द जंगल' का क्रेज, बड़े जंप के लिए तैयार
Sign In Advertisement X अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल शुक्रवार को मिक्स रिव्यूज, मगर कॉमेडी और अक्षय कुमार की तारीफों के साथ थिएटर्स…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल शुक्रवार को मिक्स रिव्यूज, मगर कॉमेडी और अक्षय कुमार की तारीफों के साथ थिएटर्स में पहुंची. पहले दिन फिल्म ने सॉलिड ओपनिंग के साथ दिखा दिया कि यह आने वाले दिनों में तगड़ी कमाई के लिए तैयार है. वेलकम टू द जंगल जैसी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्मों की ऑडियंस मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में तो हमेशा रहती ही है, मगर इस फिल्म ने अब मास ऑडियंस में जगह बनानी शुरू कर दी है, जो इसके बॉक्स ऑफिस रन को लंबा करने और कमाई को बढ़ाने में खूब मदद करेगा.
मेट्रो सिटीज के मल्टीप्लेक्स में अक्षय की फिल्म को अच्छी ऑडियंस मिलना कोई बड़ी बात नहीं होती, मगर अब वेलकम टू द जंगल के लिए टियर 2 शहर भी कमाल की भीड़ जुटाते नजर आ रहे हैं.
शनिवार शाम को बिहार के पटना और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-गोरखपुर जैसे शहरों में भी वेलकम टू द जंगल के शोज तगड़ी बुकिंग के साथ चलते नजर आ रहे हैं. जयपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी फिल्म के अधिकतर शोज फास्ट-फिलिंग मोड में नजर आने लगे हैं. कुछ थिएटर्स में तो वेलकम टू द जंगल के शोज हाउसफुल भी हुए हैं. फिल्म के लिए ऑनलाइन बुकिंग ही नहीं, वॉक-इन टिकट सेल भी अच्छी हो रही है, जो इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए बहुत अच्छा संकेत है.
Advertisement
वेलकम टू द जंगल को गुरुवार शाम को हुए पेड प्रीव्यू शोज से ही जनता का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने लगा था. उस दिन शाम को दो-दो शोज में ही चली फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. सैकनिल्क के अनुसार, शुक्रवार को अक्षय की इस फिल्म का नेट कलेक्शन 15.25 करोड़ रुपये रहा. यानी पेड प्रीव्यू के कलेक्शन के साथ वेलकम टू द जंगल का टोटल ओपनिंग कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहा.
शनिवार शाम से फिल्म के शोज का हाल बता रहा है कि यह शनिवार को एक बड़े जंप के लिए तैयार है. दूसरे दिन फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 18-19 करोड़ रुपये की रेंज में रह सकता है. अब देखना है कि संडे के कमाल के साथ, पहले वीकेंड में वेलकम टू द जंगल कितना बड़ा कलेक्शन जुटाती है, क्योंकि इस महंगी फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन इसी पर निर्भर करेगा.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में खुलने जा रहे 300 नए पेट्रोल पंप, हो चुकी जगहों की पहचान; 400 करोड़ रुपए का निवेश

राजस्थान बजट 2026: दीया कुमारी का वादा, पर्यटन को बनाएंगे आर्थिक विकास का इंजन, यहां देखें प्रमुख घोषणाएं

'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे इम्तियाज अली, बोले - कहानी और अभिनय ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत


