होमकृषिजोधपुर में 5 जुलाई तक आएगा मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पारा 41 पार पहुंचा - Jodhpur News
कृषि

जोधपुर में 5 जुलाई तक आएगा मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पारा 41 पार पहुंचा - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Heatwave: Humidity High, Temp Crossing 40°C, Monsoon By July 5 जोधपुर में 5 जुलाई तक आएगा मानसून:मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पारा 41 पार पहुंचा - कॉपी लिंक…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 जून 2026 को 07:25 am बजे
जोधपुर में 5 जुलाई तक आएगा मानसून:  मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पारा 41 पार पहुंचा - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Heatwave: Humidity High, Temp Crossing 40°C, Monsoon By July 5

जोधपुर में 5 जुलाई तक आएगा मानसून:मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पारा 41 पार पहुंचा

- कॉपी लिंक

जोधपुर में गर्मी का दौर जारी है। हालांकि तापमान में गिरावट आई है लेकिन उमस और गर्मी बनी हुई है। वही, मौसम विभाग में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

5 जुलाई तक मानसून आने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम पारा 41.4 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, इसमें 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज हुई। इसके बाद भी यह इस माह के औसत स्तर 40 डिग्री से 1.4 डिग्री अधिक रहा। रात का पारा भी 1.5 डिग्री बढ़कर 32.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी अपने औसत स्तर 28.5 डिग्री से 3.8 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ।

मौसम विभाग की तरफ से जारी फोरकास्ट में अगले 7 दिनों में से 2 दिन बारिश का अलर्ट बताया गया है।

शहरवासी उमस से हुए परेशान

गौरतलब है की मौसम विभाग की तरफ से जोधपुर में चार-पांच बार बारिश का अलर्ट जारी किया जा चुका है। लेकिन, वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर यहां नहीं देखने को मिला। हालांकि, तीन दिन पहले शहर के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद उमस बढ़ गई। आमतौर पर इन दिनों प्री-मानसून की बारिश होती है। बादलों के कारण धूप से राहत मिलती है और पारा भी नियंत्रित रहता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार- 1 जुलाई तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

वहीं, 2 जुलाई से मौसम बदलने की संभावना है। 2 और 3 जुलाई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन सात दिनों में तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक गिरावट देखी जाएगी।

- ‘भास्कर समाधान’ बना आमजन की आवाज: डस्टबिन नहीं, खुले में कचरा डाल रहे लोग, सड़क उधड़ी, पत्थर निकले, 20 दिन से काम अटका, 5 दिन से लाइट खराब

- 17 ट्रेनों में 40 एक्स्ट्रा कोच लगेंगे: जोधपुर से गुजरने वाली कई गाड़ियों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी बढ़ेगी; 1 जुलाई से मिलेगी सुविधा

- जोधपुर में आज चार घंटे बिजली नहीं आएगी: लाइनों के मेंटेनेंस के चलते शटडाउन रहेगा, शहर के ये इलाके होंगे प्रभावित

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें