होमकृषिजयपुर 2 जुलाई को राजस्थान में मानसून की दस्तक ! 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कराया लंबा इंतजार
कृषि

जयपुर 2 जुलाई को राजस्थान में मानसून की दस्तक ! 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कराया लंबा इंतजार

जयपुर : 2 जुलाई को राजस्थान में मानसून की दस्तक होगी. इस बार मानसून ने पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लंबा इंतजार कराया. कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिनों तक कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है.…

firstindianews के अनुसार29 जून 2026 को 04:06 am बजे
जयपुर 2 जुलाई को राजस्थान में मानसून की दस्तक ! 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कराया लंबा इंतजार

सौजन्य से:- firstindianews

जयपुर : 2 जुलाई को राजस्थान में मानसून की दस्तक होगी. इस बार मानसून ने पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लंबा इंतजार कराया. कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिनों तक कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है.

वहीं जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके बाद 3 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के और अधिक क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. 3-4 दिनों तक जोधपुर-बीकानेर संभाग में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों में विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. जबकि पूर्वी राजस्थान के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. सबसे अधिक 75 मिमी बारिश बांसवाड़ा के दानपुर में, अलवर में 41 मिलीमीटर बारिश हुई.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें