जयपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन: पुलिस की 469 टीमों ने 3045 स्थानों पर दी दबिश, 1098 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन: पुलिस की 469 टीमों ने 3045 स्थानों पर दी दबिश, 1098 बदमाश गिरफ्तार जयपुर रेंज के आठ जिलों में दो दिन तक चलाया गया अभियान. Published : June 30, 2026 at 5:18 PM IST जयपुर: रेंज के आठ जिलों मे…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन: पुलिस की 469 टीमों ने 3045 स्थानों पर दी दबिश, 1098 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज के आठ जिलों में दो दिन तक चलाया गया अभियान.
Published : June 30, 2026 at 5:18 PM IST
जयपुर: रेंज के आठ जिलों में पुलिस ने दो दिन तक बदमाशों की घेराबंदी के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. इस दौरान 1949 पुलिसकर्मियों की 469 टीमों ने बदमाशों के 3045 ठिकानों पर दबिश दी और 1098 बदमाशों को गिरफ्तार किया. इनमें वांछित अपराधी, फरार और इनामी अपराधी शामिल हैं. इस अभियान के तहत आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और अवैध खनन के 111 नए मुकदमे दर्ज कर 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, भिवाड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, सीकर और झुंझुनू में असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया, रेंज में सभी जिलों के एसपी को महिला अत्याचार, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, जघन्य अपराधों में वांछित चल रहे अपराधियों के साथ ही स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए. एसपी ने वांछित अपराधियों की सूची तैयार कराई और रेड टीम व रूट तैयार किए. इसके बाद धरपकड़ की गई. सभी थानों, कार्यालयों, पुलिस लाइन, क्यूआरटी के साथ आरसीए कंपनियों की भी तैनाती की गई. वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रीफ कर टीमों को रवाना किया.
पढ़ें:जयपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन: आठ जिलों में पकड़े 754 बदमाश, 67 नए मुकदमे दर्ज
जघन्य अपराधों के वांछित आरोपी पकड़े: उन्होंने बताया, अभियान के तहत 501 असामाजिक तत्वों को बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया. महिला अत्याचार के मामलों में वांछित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सात हिस्ट्रीशीटर और 9 आदतन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है. जघन्य अपराधों में 16 वांछित आरोपियों को पकड़ा. सामान्य अपराधों से जुड़े मामलों में 110 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया.
13 इनामी अपराधियों को पकड़ा: उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी वारंटों में वांछित 212 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी और बीएनएस की धारा 335 में 78 वांछित अपराधी पकड़े गए हैं. विभिन्न प्रकरणों में 13 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया. अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित 21 तस्करों को पकड़ा.
पढ़ें:जैसलमेर में एरिया डोमिनेशन अभियान: 47 टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई कई वांछित अपराधी गिरफ्तार
एनडीपीएस और आबकारी एक्ट में मुकदमे: आईजी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में 10 नए मुकदमे दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान 34.20 ग्राम स्मैक, 996 ग्राम गांजा, 494 ग्राम डोडा चूरा, चार ग्राम एमडीएमए जब्त किया किया. एक ट्रक और एक बाइक भी पकड़ी. अवैध शराब के 53 नए मुकदमे दर्ज कर 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया. 308 लीटर देशी शराब, 79.25 लीटर हथकढ़ शराब, 84 बोतल अंग्रेजी शराब, 28 बोतल बीयर और भांग जब्त की.
पढ़ें:एरिया डोमिनेशन: करौली जिले में पुलिस की छापेमार कार्रवाई, 108 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मेडिकल परीक्षा पास करने के लिए लगते हैं 5.5 लाख, राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक रैकेट का किया भंडाफोड़

Rajasthan News: यमुना जल समझौते पर जयपुर में सीएम भजनलाल का भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जयपुर के तालाब में मिले मां समेत दो मासूम बेटियों के शव, आत्महत्या की आशंका


