गर्मी का कर्फ्यू: जयपुर के प्रमुख स्मारकों पर पर्यटकों की कमी
गर्मी के मौसम में जयपुर के प्रमुख स्मारकों जैसे आमेर, हवा महल, जंतर मंतर पर पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ रही है.

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुरः राजधानी के पर्यटन स्थलों पर गर्मी का कर्फ्यू देखने को मिला रहा है. भीषण गर्मी के चलते राजधानी जयपुर के प्रमुख स्मारकों पर पर्यटकों की कमी नजर आ रही है. आमेर, हवा महल, जंतर मंतर समेत कई पर्यटन स्थलों पर पर्यटक संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. विदेशी पर्यटकों की आवाजाही में भी पिछले दिनों उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई. दोपहर के समय स्मारकों पर गर्मी का कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई देने लगे.
पर्यटकों को राहत देने के लिए स्मारकों पर छाते उपलब्ध करवाए जा रहे है. परिसर में नियमित पानी छिड़काव कराया जा रहा है. पत्थरों और रास्तों की तपिश कम करने के लिए विशेष प्रबंधन सक्रिय किया गया है. पर्यटन कारोबार से जुड़े गाइड, फोटोग्राफर और विक्रेताओं की चिंता बढ़ने लगी है. भीषण तापमान और गर्म हवाओं का असर राजधानी के पर्यटन पर साफ दिख रहा है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र

जोजरी-बांडी और लूणी नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रिवर कमीशन बनाने का दिया निर्देश - supreme court takes tough stance on pollution in jojri bandi and luni rivers directs formation of river commission in order to rajasthan govt

राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, चारदीवारी में अतिक्रमण पर कार्रवाई के आदेश


