राजस्थान निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस चीफ डोटासरा ने फिर लहराया गमछा, बीजेपी नेता भी देख चौंक गए
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बार फिर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सुर्खियों में है। जयपुर के आयोजित राष्ट्रीय तेजा संवाद कार्यक्रम में PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का गमछा घ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बार फिर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सुर्खियों में है। जयपुर के आयोजित राष्ट्रीय तेजा संवाद कार्यक्रम में PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का गमछा घुमाने का अंदाज चर्चा में आ गया, कार्यक्रम में बीजेपी नेता भी मौजूद थे।
जयपुर : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, राजधानी जयपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय तेज संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में डोटासरा ने एक बार फिर गमछा डांस किया। उनके गमछा लहराने के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर छाया हुआ है। नगर निकाय चुनाव के बीच डोटासरा के गमछा लहराने को लेकर राजनीतिक जानकार बड़ा संकेत से जोड़ कर देख रहे हैं। इस बीच उनके डांस को देखकर कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी के नेता भी चौंक गए।
नगर निकाय चुनाव के बीच डोटासरा का गमछा डांस
जयपुर में गुरुवार को बिरला ऑडिटोरियम में वीर तेजाजी सेना की ओर से राष्ट्रीय तेज संवाद 2.0 कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के आकर्षण डोटासरा रहे। उन्होंने मंच पर अपना सिग्नेचर डांस यानी गमछा लहराया। इसके माध्यम से उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में जोश भर दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के नेता हेमाराम चौधरी, बाड़मेर जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल समेत कई नेताओं ने तालियां बजाकर डोटासरा का उत्साह वर्धन किया। नगर निकाय के चुनाव के बीच डोटासरा का गमछा डांस सियासत की सुर्खियों में है। इस दौरान समारोह में मौजूद भाजपा के नेता सुमेधा नंद सरस्वती भी इसे देखकर हैरान नजर आए।
समर्थकों ने नारे लगाए तो डोटासरा ने रोका
कार्यक्रम में डोटासरा के गमछा डांस से मंच और सामने मौजूद लोगों में जमकर जोश भर दिया। इस दौरान समर्थकोें ने जब गोविंद सिंह डोटासरा के पक्ष में नारेबाजी शुरू की, तो उन्होंने तुरंत टोक दिया। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ वीर तेजाजी महाराज के नारे लगाओ, मेरे नारे नहीं। कार्यक्रम में डोटासरा ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। इस दौरान उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में सियासी व्यंग बाण भी छोड़े।
डोटासरा का सिग्नेचर बन चुका है गमछा डांस
बता दें कि इस डांस को फेमस करने का श्रेय गोविंद सिंह डोटासरा को जाता है। जिन्होंने पहली बार 2023 में लक्ष्मणगढ़ के एक चुनावी सभा में गमछा डांस किया था। उन्होंने तेजल सुपर डुपर गाने पर यह डांस कर इस गाने को बुलंदियों तक पहुंचा दिया। उनके इसी डांस के बाद यह गाना राजस्थान में काफी फेमस हुआ। इसके बाद डोटासरा चुनावी सभाओं और आमसभाओं में कार्यकर्ताओं की डिमांड पर गमछा लहरा कर डांस करते हुए नजर आए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में भी गमछा डांस किया था।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होटल में कौन ठहरा? राजस्थान पुलिस अब मोबाइल से रखेगी पूरा रिकॉर्ड, शुरू की ‘ई-विजिटर’ सुविधा - rajasthan police rajcop app evisitor for hotel guest entry

जयपुर मेयर के दावेदार प्रत्याशी कांटे की टक्कर में फंसे: बागियों ने जातीय समीकरण भी बिगाड़ा, 5 फैक्टर तय करेंगे जीत-हार, पढ़ें, हॉट सीट पर कैसा है मुकाबला - Jaipur News

IPS दिनेश एमएन का 'मिशन दुबई' रहा हिट, विदेश में छिपा बैठा था बदमाश, दबोचकर जयपुर लाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स


