होमक्राइमजयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक की मौज! जांच में मोबाइल फोन मिलने के बाद मचा हड़कंप
क्राइम

जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक की मौज! जांच में मोबाइल फोन मिलने के बाद मचा हड़कंप

जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। जेल में तलाशी के दौरान उनके पास से एक मोबाइल फोन और सिम बरामद हुई है। जयपुर: राजस्थान के बहरोड़ से पूर्व विधायक बलजीत यादव के खिलाफ ए…

Navbharat Times के अनुसार10 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक की मौज! जांच में मोबाइल फोन मिलने के बाद मचा हड़कंप

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। जेल में तलाशी के दौरान उनके पास से एक मोबाइल फोन और सिम बरामद हुई है।

जयपुर: राजस्थान के बहरोड़ से पूर्व विधायक बलजीत यादव के खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है। जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बलजीत यादव के खिलाफ जयपुर के लाल कोठी थाने में प्रिजन्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। जेल में बंद बलजीत यादव के पास एक मोबाइल फोन मिला है जिसके बाद जेल प्रहरी विष्णु जाट ने एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच एएसआई सूरजमल कर रहे हैं।

बैटरी और सिम के साथ मिला मोबाइल

जेल प्रशासन की ओर से समय-समय पर तलाशी अभियान चलाया जाता है। पिछले दस दिन में अलग-अलग बार चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जेल में मोबाइल मिलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। गत दस दिनों में बीस से ज्यादा कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बुधवार 9 सितंबर को जेल में चले तलाशी अभियान के दौरान वार्ड नंबर पांच में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास भी मोबाइल फोन मिला। मोबाइल में सिम और बैटरी भी थी। ऐसे में जेल प्रशासन ने यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

खेल सामग्री खरीद घोटाले में बंद हैं बलजीत यादव

बहरोड़ से पूर्व विधायक बलजीत यादव खेल सामग्री खरीद घोटाले में गिरफ्तार हुए थे जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था। वे पिछले सात महीने से जयपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया था। दो बार रिमांड लेने के बाद 7 फरवरी को उन्हें जेल भेजा गया था। तब से वे जयपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

हाईकोर्ट ने नहीं दी थी राहत

जून के अंतिम सप्ताह में राजस्थान हाईकोर्ट में पूर्व विधायक बलजीत यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। यादव के वकील की ओर से तर्क दिया गया कि एसीबी में दर्ज मामले पर स्टे है। इसके बावजूद भी ईडी ने राजनैतिक द्वेषता के तहत गिरफ्तार किया है। उधर ईडी के वकील ने तर्क दिया कि आरोपी के निर्देश पर ही चार अलग अलग लोगों ने अलग अलग नाम से फर्म बनाई और फिर फर्जी तरीके से खेल सामग्री की खरीद कई गुना रेट में की गई थी। ईडी के वकील ने मामले का सूत्रधार बलजीत यादव को ही बताया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट के जज रवि चिरानिया की बेंच ने बलजीत यादव की जमानत खारिज कर दी थी। अब बलजीत यादव एक जेल में मोबाइल मिलने के मामले में फंस गए हैं।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें