होमक्राइम'मेयर बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल' राजस्थान नतीजों के बीच कांग्रेस का गंभीर आरोप
क्राइम

'मेयर बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल' राजस्थान नतीजों के बीच कांग्रेस का गंभीर आरोप

'मेयर बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल' राजस्थान नतीजों के बीच कांग्रेस का गंभीर आरोप Rajasthan निकाय चुनाव में नतीजों के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता के दुर…

abplive.com के अनुसार14 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
'मेयर बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल' राजस्थान नतीजों के बीच कांग्रेस का गंभीर आरोप

सौजन्य से:- abplive.com

'मेयर बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल' राजस्थान नतीजों के बीच कांग्रेस का गंभीर आरोप

Rajasthan निकाय चुनाव में नतीजों के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे आने के बीच भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पूर्व सीएम ने बीजेपी द्वारा पुलिस का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर गहलोत ने लिखा कि मनमाने तरीके से परिसीमन, पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल, मुख्यमंत्री के रोड शो आदि के बावजूद नगरीय निकाय चुनावों में हार से बौखलाई भाजपा अब मेयर बनाने के लिए अब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है. 10 नगर निगमों में से पाली, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर नगर निगमों में हार चुकी भाजपा अब जोधपुर और अलवर में पुलिस के द्वारा निर्दलीय और कांग्रेस के पार्षदों को डरा-धमकाकर अपने पक्ष में करना चाहती है.

उन्होंने लिखा कि पुलिस और जिला प्रशासन सुनिश्चित करें कि ऐसा पक्षपातपूर्ण काम न हो. कांग्रेस इस कृत्य को बेहद गंभीरता से ले रही है. ऐसे अनुचित कृत्यों में शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

राजस्थान के रूझानों में क्या है परिणाम?

राजस्थान में निकाय चुनाव की मतगणना जारी है और अभी तक के रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है. कुल 10 नगर निगमों में बीजेपी को बढ़त मिली है, जिनमें 7 नगर निगमों में बीजेपी आगे है, जबकि 2 में कांग्रेस और 1 में अन्य आगे हैं. नगर परिषदों में भी बीजेपी की बढ़त बरकरार है. 45 नगर परिषदों के रुझानों में बीजेपी 21, कांग्रेस 17 और अन्य 6 पर आगे हैं.

Rajasthan Nikay Chunav में लहराया AIMIM का परचम, इन दो सीटों पर मारी बाजी

वहीं 252 नगर पालिकाओं में बीजेपी और कांग्रेस के बीच नजदीकी मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी 108 नगर निकायों में, जबकि कांग्रेस 98 नगर निकायों में आगे है और बाकी जगहों पर निर्दलीय व अन्य प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. ज्यादातर स्थानों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. इन नतीजों में कांग्रेस पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूती के साथ उभरती नजर आ रही है. नंबर वन पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी के लिए ये नतीजे पूरी तरह संतोषजनक नहीं माने जा रहे हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें