जोधपुर–बारां में मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना, निर्वाचन विभाग की सभी तैयारियां पूरी
जोधपुर–बारां में मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना, निर्वाचन विभाग की सभी तैयारियां पूरी बारां में 111, अंता में 35 और सीसवाली में 20 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं. Published : September 8, 2026 at 2:45 PM IST जोधपुर/बारा…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर–बारां में मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना, निर्वाचन विभाग की सभी तैयारियां पूरी
बारां में 111, अंता में 35 और सीसवाली में 20 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं.
Published : September 8, 2026 at 2:45 PM IST
जोधपुर/बारां: नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के पहले चरण के तहत जोधपुर और बारां में कल मतदान होगा. इसके लिए पोलिंग पार्टियों को मंगलवार को रवाना किया गया. जोधपुर की 6 नगरपालिकाओं से मौजूदा चार विधायकों (तीन भाजपा व एक कांग्रेस से) की साख जुड़ी है. इनमें भाजपा के शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के क्षेत्र में बालेसर, ओसियां विधायक भेराराम सियोल के क्षेत्र में मथानियां व तिंवरी नगर पालिका, बिलाडा विधायक अर्जुनराम गर्ग के क्षेत्र में पीपाड सिटी व बिलाडा एवं कांग्रेस की भोपालगढ विधायक गीता बरवड़ का विधानसभा मुख्यालय शामिल है.
जोधपुर में सत्तासीन भाजपा के तीनों विधायकों के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि शेरगढ़ व ओसियां की तीनों नगर पालिकाओं के लिए पहली बार चुनाव हो रहे हैं. मंगलवार को मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया. जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि 6 नगर पालिकाओं के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना कर दिया है. कुल 65 मतदान केंद्र को क्रिटिकल माना गया है.
पढ़ें: निकाय चुनाव 2026: BJP का बागियों पर एक्शन, बगावत करने वाले 41 नेता 6 साल के लिए निष्कासित
ओसियां में दिव्या मदेरणा चुनौती: ओसियां विधानसभा में तिंवरी व मथानियां दो नगर पालिकाओं के लिए चुनाव हो रहे हैं. यहां पर पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा, मौजूदा विधायक भेराराम सियोल के लिए चुनौती बनी हुई है. हाल ही में नामांकन के अंतिम दिन सियोल के रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में जाने पर दिव्या ने आपत्ति जताते हुए पूरी रात वहां धरना दिया था. इसके बाद दिव्या मदेरणा पूरे क्षेत्र में सक्रिय हैं. भेराराम सियोल भी दोनों नगर पालिकाओं के लिए मेहनत कर रहे हैं. उनका कहना है कि परिणाम हमारे पक्ष में रहेंगे दोनों जगह पर भाजपा का अध्यक्ष बनेगा.
भोपालगढ़ में आरएलपी ने ठोकी ताल: भोपालगढ़ से अभी कांग्रेस की गीता बरवड़ विधायक हैं. वह पहली बार विधायक बनी हैं. यहां पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक रहे पुखराज गर्ग अब भाजपा में हैं, लेकिन यहां पर आरएलपी ने 15 उम्मीदवार खड़े कर दोनों पार्टियों के लिए परेशानी कर दी है. विधानसभा की इस सुरक्षित सीट पर पालिका अध्यक्ष का पद जनरल होने से यहां कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. आरएलपी के जिला चुनाव प्रभारी पुखराज कलवाणियां ने बताया कि हम भोपालगढ में अपना बोर्ड बनाएंगे. इसके अलावा पीपाड़ सिटी में भी बड़ी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.
पढ़ें: Nikay Chunav 2026 : 9 सितंबर को जयपुर में CM का मेगा रोड शो, तीन विधानसभा और 19 वार्डों पर नजर
राठौड़ और गर्ग की प्रतिष्ठा: शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायत से नगर पालिका बनी बालेसर सत्ता अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रही है. कांग्रेस नेता उम्मेदसिंह, विधायक बाबूसिंह राठौड़ की राह में रोड़ा हैं. इसका परिणाम भी रोचक रहेगा. बिलाड़ा से भाजपा विधायक अर्जुनराम गर्ग अपने विधानसभा मुख्यालय पर बोर्ड बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं, यहां उनके सामने चुनोति बहुत कम है.
बारां में 165 पोलिंग बूथ: बारां के तीन निकाय क्षेत्रों में होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए मंगलवार को मतदान दल निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिए गए. इसके लिए तीनों निकाय चुनाव क्षेत्रों में 165 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. रवानगी से पहले मतदान दलों को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भीतरी मैदान में अंतिम प्रशिक्षण दिया गया. जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि पहले चरण में नगर परिषद बारां, नगर पालिका अंता व सीसवाली क्षेत्र में होने वाले आम चुनाव के लिए अंता, सीसवाली के मतदान दलों को सुबह 9 बजे से तथा बारां नगर परिषद क्षेत्र के मतदान दलों को 11 बजे प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया.
पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: 6 बजते ही पहले चरण का प्रचार थमा, 9 सितंबर को 162 निकायों में होगा मतदान
रवानगी से पूर्व उन्हें मतदान दिवस पर किए जाने वाले कार्यों, महत्वपूर्ण नियमों, सावधानियों व निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई. इसके पश्चात मतदान दल प्रशिक्षण स्थल पर स्थापित विभिन्न काउंटरों से मतदान सामग्री प्राप्त कर तथा आवंटित वाहन से पुलिस बल के साथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार संबंधित मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो गए. उन्होंने बताया कि स्वतंत्र व भयमुक्त माहौल में मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. प्रशिक्षण स्थल पर मतदान दलों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, शीतल पेयजल आदि की उपलब्धता रहेगी. प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.
129154 मतदाता कर सकेंगे मतदान: तीनों नगर निकायों के चुनाव में कुल 166 बूथों पर मतदान होगा. इनमें बारां में 111, अंता में 35 व सीसवाली में 20 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं. तीनों निकायों के चुनाव में कुल 129154 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे. इनमें 65716 पुरुष व 63431 महिला तथा सात ट्रांसजेंडर मतदाता हैं.
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद: जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासू ने बताया कि निकाय चुनावों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. उन्होंने कहा हमारे प्लान के तहत ज्यादा से ज्यादा मोबाइल पार्टी रखने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में हमने तीनों क्षेत्रों को 27 जोन में बांटा है, जिनमें 27 मोबाइल पार्टी व जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे. उनके सुपरविजन के लिए 8 पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं जो कि मोबाइल पार्टी का सुपरविजन करेंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


